*उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम गठित होने तक बंद हो प्रीपेड मीटर - केशरी* (एनसीपी कार्यकर्ताओं ने किया अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव) उच्च न्यायालय द्वारा निर्देशित "विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम" गठित होने तथा विद्युत विनियामक आयोग द्वारा स्मार्ट मीटर नियमन बनाये जाने तक प्रीपेड मीटर लगाने का कार्य स्थगित रखने को लेकर एनसीपी नेता संजय केशरी ने विद्युत अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान एनसीपी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। श्री केशरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उच्च न्यायालय ने प्रीपेड मीटर में उपभोक्ताओं के आर्थिक शोषण-दोहन को समझते हुए ही शिकायत निवारण फोरम गठित करने का निर्देश दिया इसलिए तब तक हर हाल में प्रीपेड मीटर पर रोक लगनी चाहिए नहीं तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। बाद में एक शिष्टमंडल विद्युत अधीक्षण अभियंता से मिलकर उर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। श्री केशरी ने अधीक्षण अभियंता से आंदोलनकारियों पर बिजली विभाग द्वारा दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की। उन्होंने शिष्टमंडल को उच्चाधिकारियों तक उनकी बातों को पहुंचाने का आश्वासन देते हुए प्रीपेड मीटर लगवाने में सहयोग की अपील की। जिस पर श्री केशरी ने विवाद के बिन्दुओं के समाधान करवाने का आग्रह किया। घेराव की सूचना पर पुलिस प्रशासन भी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंची और स्थिति का जायजा लेने के बाद शांतिपूर्वक कार्यक्रम की चेतावनी दिया। घेराव-प्रदर्शन कार्यक्रम में संयुक्ता कुमारी, सोनी सिन्हा, अधिवक्ता युवराज सिंह, शोभा देवी, आजाद शर्मा, अजय प्रसाद सिंह, ललन बिंद, बबलु गुप्ता, राजेश शर्मा, चन्दन गुप्ता, शंकर यादव, सत्यनारायण साह एवं सखीचंद यादव सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल थे।
