मोरकाही थाना के कांस्टेबल का वीडियो हुआ वायरल क्या होता है करवाई खगड़िया जिला के औराई थाना क्षेत्र में लड़का है थाना के कॉन्स्टेबल का वीडियो इन दिनों काफी सोशल मीडिया पर धमाल मचाते हुए देखा जा रहा है वीडियो में देखा जा रहा है कि पीड़ित परिवार से किसी कार्य को लेकर घुसखोरी का पैसा लिया जा रहा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में देखा जा रहा है अब देखना है कि इन सोशल मीडिया पर वीडियो का क्या एक्शन यहां के जिलाधिकारी और विभागीय अधिकारी के द्वारा लिया जा रहा है!
पारिवारिक कलह से परेशान होकर युवक ने खाया जहर आत्महत्या करने की कोशिश खगड़िया जिला/ ब्यूरो (रविंद्र कुमार) खगरिया जिला के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के बासुदेवपुर पंचायत में उस समय एक युवक ने जहर खा लिया जब उसका दादी ने उससे कुछ कहा और उसके बातों को बुरा मान लिया और घर में रखे जहर को खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की जानकारी मिलने के बाद परिजनों के द्वारा आनन-फानन में उसे गोगरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक के द्वारा उसका उपचार किया जा रहा हालांकि अभी युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है युवक का नाम वस्त्रापुर पंचायत निवासी अजय कुमार यादव का 18 वर्षीय पुत्र सरवन कुमार बताया जा रहा है!
25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आइकॉन राजन कुमार दिल्ली में होंगे सम्मानित मतदाताओं में जागरूकता पैदा करने के लिए राजन कुमार द्वारा की गई तमाम कोशिशों के लिए मिलेगा उन्हें सम्मान लोकतांत्रिक देश भारत में मतदान किसी उत्सव से कम नहीं होता। हमारे देश में हर साल 25 जनवरी को मतदाता दिवस का भव्य आयोजन किया जाता है। इस दिन मतदाताओं में जागरूकता पैदा करने के लिए कई प्रकार के प्रोग्राम का आयोजन भी किया जाता है और चुनावी प्रक्रिया में अच्छा प्रदर्शन करनेवाले लोगों को सम्मानित भी किया जाता है। इस 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आइकॉन राजन कुमार दिल्ली में सम्मानित होंगे। आपको बता दें कि राजन कुमार को 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान आइकॉन बनाया गया था तब से वह मतदाताओं को जागरूक करने में लगे हुए हैं। उन्होंने आइकॉन के तौर पर इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया का विश्वास जीता। वोटिंग के लिए उन्होंने जनता को अनोखे ढंग से प्रेरित किया उससे उन्होंने रिकॉर्ड भी बनाया। राजन कुमार का वोटिंग ट्री कांसेप्ट काफी चर्चा में रहा। उन्हें बेस्ट आइकॉन ऑफ इंडिया (इलेक्शन कमीशन) से सम्मानित किया गया क्योंकि वोटिंग ट्री प्लांटेशन के जरिये उन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बता दें कि जिला आईकॉन हीरो राजन कुमार लोगों से आवश्यक रूप से अपने मतों का प्रयोग करने की अपील करते रहते हैं। स्वीप कार्यक्रम के तहत जमालपुर के जुबली वेल चौक पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया था जिसमें सभी धर्मों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे, इस कार्यक्रम का संयोजन जिला आईकॉन हीरो राजन कुमार ने किया था। आइकॉन राजन कुमार ने कहा कि मतदाता दिवस हम सभी भारतवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन होता है। इस खास दिन नागरिकों का ध्यान चुनाव और उसकी अहमियत की तरफ जाता है। भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना 25 जनवरी,1950 को की गई थी। इस संथापना तिथि को ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसे सन 2011 से मनाया जा रहा है। मुझे खुशी और गर्व महसूस हो रहा है कि मतदाता दिवस के विशेष अवसर पर दिल्ली में मुझे आइकॉन के रूप में सम्मानित किया जा रहा है। देश में इस दिन सरकार द्वारा मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। मेरी तमाम नागरिकों से यही अपील है कि देश के विकास में उनकी भागीदारी का बड़ा ही महत्व है। एक वोट से ही देश की तकदीर में एक बड़ा बदलाव आ सकता है। इसलिए अपनी वोटिंग के अधिकार का इस्तेमाल अवश्य करें। उल्लेखनीय है कि राजन कुमार अपने अद्भुत कारनामो की वजह से जाने जाते हैं. गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज करवा चुके राजन कुमार ने दुनिया का सबसे बड़ा एंटी कोरोना मास्क भी बनाया था और इन के इन्नोवेशन ने मतदाताओं के अन्दर कोरोना के भय को कम किया और वोटर्स को वोटिंग के लिए जागरूक किया. राजन कुमार के जरिये इस अनोखे रिकॉर्ड को कायम करने के लिए असिस्ट वर्ल्ड रिकार्ड्स के द्वारा उन्हें सर्टिफिकेट से नवाजा गया था. कोविड 19 के इस काल में भी राजन कुमार ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और तमाम खतरों को देखते हुए भी उन्होंने अपनी भूमिका और फर्ज को अदा करने में कोई कमी नहीं की. उनके इस अद्भुत सहयोग की अहमियत से इनकार नहीं किया जा सकता. राजन कुमार ने इस दौरान जो अपनी भूमिका और जिम्मेदारी अदा की है वो काबिल ए तारीफ है. ऐसे हालात में भी राजन कुमार ने लोगों की हिम्मत बंधाई. उन्होंने इस कोरोना काल में अपना कमाल दिखाया. बिहार चुनाव के समय 51 फीट लम्बा मास्क बनाकर मतदाताओं के अन्दर के डर को राजन कुमार ने निकाला। निर्वाचन आयोग के जिला मुंगेर के आइकॉन हीरो राजन कुमार ने अपने दादा स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह की पुण्य तिथि पर तक़रीबन 200 लोगों में मास्क का वितरण भी किया था. 101 पंचायतों अर्थात तीन विधान सभा क्षेत्रो तारापुर, जमालपुर और मुंगेर के मतदाताओं को राजन कुमार ने वोट के लिए प्रेरित किया. यही नतीजा है कि उन्होंने मास्क मतदान को अपनाकर बिहार एसेम्बली एलेक्शन में अपना वोट दिया और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई. उल्लेखनीय है कि लोक सभा चुनाव में राजन कुमार के वोटिंग ट्री कांसेप्ट ने अंतर्राष्ट्रीय इमेज बनाई, आइकॉन राजन कुमार के इस इन्नोवेशन को इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया ने अपनी पत्रिका में भी शामिल किया. मतदाताओं को जागरूक करने की मुहिम में राजन कुमार का नाम और काम इतिहास के पन्नो में दर्ज है. राजन कुमार की कुछ खास उपलब्धियां यह हैं कि मुंगेर के गांव टेटिया बम्बर में उनके नाम पर अभिनेता राजन कुमार मार्ग भी स्थित है। ग्रामीणों ने अपनी दुकान का नाम भी राजन कुमार जेनरल स्टोर रखा हुआ है। देश की संस्कृति और साहित्य के लिए पुस्तकें भी राजन कुमार लिखते रहते हैं। गाज़ी मोईन द्वारा लिखित राजन कुमार पर एक पुस्तक कारनामे काफी चर्चा में रही है जिसमे वोटिंग ट्री और नोटा का ज़िक्र है। बिहार के चीफ इलेक्ट्रोल ऑफिसर एच आर श्रीनिवासा जब राजन कुमार से मिले तो आइकॉन राजन कुमार के कार्य की प्रशंसा की। तत्कालीन जिलाधिकारी राजेश मीणा में कदम से कदम मिलाकर आइकॉन की इस मुहिम को आगे बढ़ाया था। और एक प्रशस्ति पत्र भी दिया था, जो काफी खास हो जाता है। आज भी राजन कुमार के द्वारा लगाए गए वोटिंग ट्री पूरे जिला में देखे जा सकते हैं। जिलाधिकारी के कैम्पस में भी वोटिंग ट्री लगा हुआ है जहां अक्सर लोग फ़ोटो खिंचवाते हैं।
*प्रमंडलीय एवं संसदीय मुख्यालय मुंगेर को झुनझुना नहीं मेडिकल कॉलेज चाहिए - केशरी* (धरना-अनशन सहित तेज होगी मेडिकल कॉलेज की लड़ाई) एक सौ बेड वाले मॉडल अस्पताल का शिलान्यास कर सांसद ललन सिंह ने एक बार फिर से मुंगेर मेडिकल कॉलेज की राह में बाधा खड़े कर रहे हैं जिसका जवाब उन्हें लोकसभा चुनाव में दिया जाएगा। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने मेडिकल कॉलेज विरोधी सांसद ललन सिंह पर तंज कसते हुए कहा। श्री केशरी ने कहा कि मुंगेर पहले ही तीन सौ बेड के मॉडल अस्पताल का प्रस्ताव खारिज कर दिया और मेडिकल कॉलेज की चिर-प्रतीक्षित लड़ाई लड़ी जा रही है। लेकिन हमेशा की तरह मुंगेर सांसद ललन सिंह एक सौ बेड वाले मॉडल अस्पताल बीच में लाकर मेडिकल कॉलेज स्थापित होने में फिर से बाधा खड़े कर रहे हैं जिसे माफ नहीं किया जाएगा।
भाकपा कार्यालय मुंगेर में कॉ.चक्रधर प्र. सिंह को दी गई श्रद्धांजलि भाकपा कार्यालय, किला मुंगेर में कॉमरेड बिंदेश्वरी प्रसाद दीन की अध्यक्षता में ट्रेड यूनियन, सीपीआई एवं राजद कार्यकर्ताओं की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसका संचालन सीपीआई के सहायक सचिव कामरेड संजीवन कुमार सिंह ने किया एवं विषय प्रवेश जिला सचिव कामरेड दिलीप कुमार ने विस्तार से किया। उक्त सभा एटक के पूर्व राज्य महासचिव कामरेड चक्रधर प्रसाद सिंह के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा के रूप में की गई थी। इसमें मौजूद राजद के जिला अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह, उपाध्यक्ष प्रोफेसर विनय कुमार सुमन सीपीआई के रामविलास मंडल, विजय रजक, राजेश शर्मा एटक के जिला महासचिव रतन लाल मंडल आदि ने अपने विचार रखते हुए कहा कि कॉमरेड चक्रधर प्रसाद सिंह जीवन पर्यंत बिजली मजदूर एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को संगठित करने एवं उसके हक की लड़ाई लड़ते रहे, कॉमरेड चक्रधर प्रसाद सिंह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व राज्य सचिव मंडल सदस्य एवं एवं अखिल भारतीय विद्युत कामगार महासंघ के भी महासचिव के पद पर रहे थे, सभी वक्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलकर मजदूर हितों में काम करने का संकल्प व्यक्त किया।
एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केसरी ने बयान जारी कर कहा कि प्रमंडलीय एवं संसदीय मुख्यालय मुंगेर को झुनझुना नहीं मेडिकल कॉलेज चाहिए ।उक्त बातें श्री केसरी मुंगेर सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के द्वारा मॉडल अस्पताल के शिलान्यास के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा। उन्होंने कहा कि एक सौ बेड वाले मॉडल अस्पताल का शिलान्यास कर सांसद ललन सिंह ने एक बार फिर से मुंगेर मेडिकल कॉलेज की राह में बाधा खड़ा कर दिया। जिसका जवाब उन्हें लोकसभा चुनाव में जनता द्वारा दिया जाएगा।
रविवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच के दौरान 85 कोविड-19 संक्रमित मरीज पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि लोग सावधान रहें सतर्क रहें तभी सुरक्षित रह पाएंगे या अपने परिवार को सुरक्षित रख पाएंगे।
मुंगेर जिले के राजद कार्यालय मुंगेर में राजद नेताओं की एक बैठक जिला अध्यक्ष डॉक्टर देवकीनंदन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश नेतृत्व की दिशा निर्देश पर आगामी 24 जनवरी को स्वर्गीय जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के स्वामी जयंती मनाने के साथ ही 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस को संविधान दिवस के रूप में मनाने को लेकर चर्चा हुआ जिला अध्यक्ष डॉक्टर देवकीनंदन सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी हर वर्ष राज्य एवं जिला स्तर पर गरीबों शोषित पिछड़ों अति पिछड़ों की लड़ाई लड़ने वाले जननायक के नाम से जाने जाने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती समारोह मनाते आए हैं क्योंकि अभी कोबिट संक्रमण के कारण राज्य स्तर पर बड़ा कार्यक्रम ना मना कर जिला मुख्यालय एवं प्रखंड मुख्यालय पर को भी गाइडलाइन का पालन करते हुए स्वर्गीय कर्पूरी जी का स्वामी जयंती के दिन 1:00 बजे को मनाने का निर्णय लिया गया है वहीं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन को भी गाइडलाइन का पालन करते हुए जिला एवं प्रखंड मुख्यालय में झंडोत्तोलन कार्य कर्म करना है तथा इस ऐतिहासिक दिवस जिस दिन देश के संविधान की स्थापना हुई उस पर चर्चा करना है क्योंकि आज जो देश का हालात है वर्तमान केंद्र सरकार के द्वारा लगातार देश के संविधान के साथ छेड़छाड़ कर बाबासाहेब आंबेडकर के आत्मा पर चोट कर रहे हैं अपने साथियों के बीच की चर्चा करना जिला अध्यक्ष की बातें का बैठक में उपस्थिति जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर विनय सुमन संजय पासवान राजद नेता गजेंद्र कुमार हिमांशु उर्फ अरविंद महासचिव मोहम्मद एजाज अहमद जिला राजद एससी एसटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक रजक जमालपुर नगर अध्यक्ष मंटू यादव असरगंज प्रखंड अध्यक्ष विजय बंजारा सहित सभी साथियों से समर्थन व सहमति जताई बैठक में यह तय हुआ कि 24 जनवरी को सभी प्रखंड मुख्यालय एवं राजद कार्यालय में जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती दिन के 1:00 बजे मनाना है साथी दिनांक 26 जनवरी को प्रदेश नेतृत्व के द्वारा मिले निर्देश का पालन करते हुए सभी प्रखंड मुख्यालय एवं जिला राजद कार्यालय में गणतंत्र दिवस के दिन झंडोत्तोलन कार्यक्रम करना है साथ ही संविधान में मिले अधिकारों पर भी चर्चा करनी है l
समाहरणालय सभागार में जल स्वच्छता को लेकर डीएम ने किया बैठक जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में जिला जल स्वच्छता की बैठक की गयी। मुख्य रूप से ठोस तरल कचड़ा प्रबंधन (सामुदायिक शौचालय काॅम्पलैक्स निमार्ण) ओडीएफ प्लस पर समीक्षा की गयी। ओडीएफ प्लस अन्तर्गत 15 गाॅवों का चयन किया गया है। जिला पदाधिकारी ने जिला समन्वयक, जिला जल स्वच्छता को निदेश दिया कि सभी स्वच्छाग्रहियों के साथ वर्चुअल मीटिंग कर उन्हें प्रशिक्षण दे। ठोस तरल कचड़ा प्रबंधन ग्रामीण क्षेत्रों में समुचित तरीके से निकलने वाले अपशिष्ट का अलग अलग करना तथा उनका सुरक्षित निष्पादन कार्य किया जाना है। सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण एवं समुदाय आधाारित समुचित रख रखाव भूमिहीन परिवारों के लिए किया जाना है। प्रथम चरण में ठोस तरल कचरा प्रबंधन के तहत जिले में 37 पंचायतों का चयन किया गया है जिसपर प्रथम चरण में काम शुरू किया जाना है। काम शुरू कने से पूर्व जिला पदाधिकारी ने निदेष दिया कि सभी संबंधित पंचायत, मुखिया, वार्ड, स्वच्छाग्रही को प्रशिक्षित करे। जागरूकता के प्रचार प्रसार में उन्होंने कहा कि रात्रि चौपाल, रैली, फ्लैक्स/बैनर, पम्पप्लेट, वाल पेंटिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक करे। नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को भी इस दिशा में जागरूक करने का निदेश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी(आईसीडीएस), जिला कल्याण पदाधिकारी श्री सुरेश कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी(जीविका) उपस्थित थे।
हीरो राजन कुमार ने दिल्ली में अपने अनोखे मंच संचालन से प्राचीन कला संस्कृति को जिंदा कर दिया धन्य है वह मां बाप, जिन्होंने राजन कुमार जैसे पुत्र को पैदा किया। राजन कुमार के अंदर भारत की कला और संस्कृति बसती है और उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत की कला संस्कृति को समर्पित किया हुआ है। और यही जज़्बा कल दिल्ली में हुए कार्यकम में नजर आया जब हीरो राजन कुमार ने अपने अनोखे मंच संचालन से प्राचीन कला संस्कृति को जीवंत कर दिया। कल दिल्ली में विभिन्न राज्यों के फ्लेवर व कल्चर की झांकी को कलाकारों द्वारा पेश किया गया जहां एंकर के रूप में हीरो राजन कुमार ने अपना जादू दिखाया। राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के जश्न की तैयारियां जोरों पर जारी हैं, ऐसे में हिरो राजन कुमार भी देश की राजधानी में एक फौजी की तरह इस उत्सव को यादगार बनाने के लिए कमर कस हुए हैं। यहां अलग अलग राज्यों से कलाकार आए हैं। उनके बीच मे एक कल्चरल एक्सचेंज हुआ। उस प्रोग्राम में एंकरिंग की जिम्मेदारी राजन कुमार को दी गई थी। अलग अलग राज्य चाहे वह कर्नाटक, मेघालय, हरियाणा, छतीसगढ़, अरूणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, उत्तर प्रदेश, गोवा, जम्मू कश्मीर, पंजाब, महाराष्ट्र हो, सभी के फ्लेवर को अर्थात भारत को एक छत के नीचे पेश करने की जिम्मेदारी राजन कुमार ने अपनी अनूठी कला से बखूबी निभाई। यह अनोखा इवेंट कल 21 जनवरी 2022 को हुआ जिसमें मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के कई आला अधिकारी थे। बिहार के आर्टिस्ट राजन कुमार अपने राज्य को रिप्रजेंट करने में कभी पीछे नही हटे। राजन कुमार का अंदाज सिर्फ एक एंकर का नही है, बल्कि वह एक डांसर भी हैं, नेशमल अवार्ड विजेता भी हैं। साथ ही साथ वह एक सफल अभिनेता भी हैं। राजन कुमार एक मल्टी टैलेंटेड और मल्टी टास्कर व्यक्तित्व के धनी हैं। वह बिहार के मुंगेर जिला से हैं मगर उनकी हस्ती ऐसी है कि कईयों पर भारी पड़ जाती है। यही वजह है कि अरूणाचल प्रदेश के सुदूर गांव से आया हुआ कलाकार राजन कुमार के प्रेजेंटेशन से उनके यूनिक स्टाइल से खुश और प्रभावित होता है। वह भारत के रंग में रंग जाता है। मेघालय से आया हुआ कलाकार अपने आप को भूलकर राजन कुमार की कला से प्रभावित हो जाता है। यह कार्यक्रम काफी भव्यता से आयोजित किया गया। राजन कुमार की विलक्षण प्रतिभा को देखते हुए रक्षा मंत्रालय ने इस बार निर्णय लिया था कि उन्हें एंकरिंग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाए। लोग काफी खुश हुए जिस तरह राजन कुमार ने देसी अंदाज में हिंदुस्तान को पिरोया। उनका प्रेजेंटेशन वाकई कमाल कर गया। स्टेज ऑयर उन की प्रस्तुति राजन कुमार के कैरियर के लिए भी बड़ी इम्पोर्टेन्ट रही। स्टेज और माइक के साथ राजन कुमार का अंदाज ए बयां काफी जुदा रहा। माइक से उनका रिश्ता बड़ा गहरा रहा है और राजन कुमार की प्रतिभा की झांकियां देख कर लोग दांतों तले अंगुली दबाने के लिए मजबूर हो गए।
