एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केसरी ने बयान जारी कर कहा कि प्रमंडलीय एवं संसदीय मुख्यालय मुंगेर को झुनझुना नहीं मेडिकल कॉलेज चाहिए ।उक्त बातें श्री केसरी मुंगेर सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के द्वारा मॉडल अस्पताल के शिलान्यास के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा। उन्होंने कहा कि एक सौ बेड वाले मॉडल अस्पताल का शिलान्यास कर सांसद ललन सिंह ने एक बार फिर से मुंगेर मेडिकल कॉलेज की राह में बाधा खड़ा कर दिया। जिसका जवाब उन्हें लोकसभा चुनाव में जनता द्वारा दिया जाएगा।