सोमवार को सदर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 136 एवं 135 पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच कर लोगों का कोविड-19 का जांच किया बढ़ती महामारी को देखते हुए यह जांच चलाया जा रहा है। ताकि पता चल सके कौन लोग संक्रमित हैं। मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मी अंशु कुमार एनम सविता कुमारी, आशा फैसलेटर लक्ष्मी कुमारी उपस्थित थे जबकि सहयोग कर रही सेविका सीता कुमारी एवं रेनू देवी भी उपस्थित थी।

सोमवार को वार्ड संख्या 43 के लोगों के द्वारा हेरु दयारा के पास सड़क जाम कर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे लोगों का कहना था कि हम लोग कई बार सड़क जाम जिलाप्रशासन के द्वारा आश्वासन दिया गया आप लोगों के खाते में वार्ड राहत की राशि चली जाएगी पर अब तक हम लोगों का बाढ़ राहत राशि की मुआवजा हम लोगों के खाते में सीओ सदर की लहर लापरवाही से नहीं मिल पा रहा है। इसी को लेकर हम लोग आज पुणः सड़क पर उतरे हैं। जब तक हम लोग के मांग पुरा नहीं होगी तब तक हम लोग सड़क से नहीं हटेंगे।

धरहरा (संवाददाता):- धरहरा प्रखंड के ईटवा पंचायत में मुखिया,मुखिया प्रतिनिधि तथा कुछेक दूसरे पंचायत के लोग मिलकर मनमाने ढंग से वार्ड सचिव का चुनाव कर रहे हैं। जिसका ग्रामीणों के द्वारा विरोध करने पर दबंगों के द्वारा धमकाया जा रहा है जिससे इटवा पंचायत के ग्रामीण काफी सहमे हुए हैं।ग्रामीणों ने इसकी सूचना आवेदन के माध्यम से धरहरा बीडीओ मृत्युंजय कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी खुशबू गुप्ता,जिला अधिकारी नवीन कुमार एवं जिला आयुक्त को आवेदन देकर की है। ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से बताया कि वार्ड में ग्राम सभा का आयोजन सिर्फ खानापूर्ति के नाम पर की जा रही हैं किंतु वार्ड सचिव का चुनाव आम सभा के माध्यम से ना होकर मुखिया,मुखिया प्रतिनिधि एवं दूसरे पंचायत के दबंगों के द्वारा चुने गए लोगों को वार्ड सचिव के पद पर नियुक्त किया जा रहा है वहीं ग्रामीणों ने यह भी बताया कि प्रखंड से आए पर्यवेक्षक इस सब को मुख दर्शक बनकर देखते रहे किंतु इसका विरोध नहीं किया।

आजाद हिंद सामाजिक फाउंडेशन बरियारपुर की ओर से वर्चुअल मीटिंग संस्था के संयोजक मोहित चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संयोजक मोहित चौधरी बैठक को संबोधित करते हुए आगामी कार्यक्रम कर चर्चा करते हुए कहा कि कोरोनावायरस के लहर से बचाव के लिए विस्तार से चर्चा किया जाना चाहिए संस्था के माध्यम से आमजन जागरूक करना है व हर संभव मदद किया जाना चाहिए। संस्था के सदस्य दिव्यांशु कुमार व शिव शंकर कुमार ने कहा कि संस्था की ओर संस्था के सदस्यों के सहयोग से आमजन में मास्क वितरण किया जाना चाहिए। गौरव कुमार व अमित कुमार ने कहा कि संस्था महामारी से बचाव के लिए आमजन के बीच जागरूकता अभियान भी चलाएंगे व कोरोनावायरस की टीकाकरण पर भी जोड़ देगी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आपसी सहयोग से संस्था के माध्यम से आमजन के बीच मास्क का वितरण किया जाएगा व जगह-जगह जाकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।अंत में आजाद हिंद सामाजिक फाउंडेशन के संरक्षक नाम दिलीप पासवान ने मीटिंग में भाग लेने वाले सदस्यों को धन्यवाद दिया एवं संस्था की ओर से कोरोनावायरस से पीड़ित के स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया बैठक में संस्था के सदस्य अभय गौतम, रीतिक चौधरी, सूरज कुमार,सुंदरम सिंह आदि सदस्यों ने भाग लिया।

शुक्रवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच के दौरान 67 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के बरियारपुर से अंकित चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा परिणाम में हुई धांधली से उबले छात्र जब सरकार के खिलाफ आंदोलन पर उतारू हुए तो सरकारी दमन नीति के अनुरूप पुलिसिया कार्रवाई के तहत छात्रों की बर्बस पिटाई की गई तथा फर्जी मुकदमे में फंसाने का जो घृणित कार्य किया गया,इसी के विरोध में महागठबंधन के नेताओं के आह्वान पर बिहार बंदी के तहत बरियापुर बाजार को बंद कराया गया। जिसमें महागठबंधन के तमाम दलों ने शिरकत किया। जिसमें राजद के प्रखंड अध्यक्ष हरदेव कुमार सिंह, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता चंद्र शेखर चौधरी, राष्ट्रीय अस्मिता के शायर सह प्रदेश महासचिव ( कला- संस्कृति) शशि आनंद अलबेला, युवा प्रखंड अध्यक्ष राजद अनुज आनंद, युवा प्रधान महासचिव सुनील कुमार,अजय चौटाला, छात्र प्रखंड अध्यक्ष अनंत कुमार सत्यार्थी, गोलू कुमार,राजद प्रखंड उपाध्यक्ष विकास कुमार, मनोज कुमार, धनंजय कुमार, सिकंदर कुमार, प्रमोद कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

हरपुर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया जिसमें एक युवक को लात से की पिटाई पूरी जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से अबोध ठाकुर मुंगेर मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धान्तिक) परीक्षा 2022, 01 फरवरी से 14 फरवरी 2022 तक आयोजित की जायेगी। जिला अन्तर्गत 19 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। दो पाली में परीक्षा आयोजित की जायेगी। प्रथम पाली पूर्वाहन 09ः30 बजे से अपराह्न 12ः45 बजे तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा अपराहन 01ः45 बजे से संध्या 05ः00 बजे तक होगी। परीक्षा के स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त संचालन हेतु समिति द्वारा कई निदेश जारी किये गये है। समुचित रूप से मुख्य द्वार पर फ्रिस्किंग के बाद ही परीक्षार्थी को उनके प्रवेश पत्र के साथ अंदर जाने की अनुमति दी जायेगी। परीक्षा केन्द्र पर मोबाईल फोन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। ब्लूटूथ, पेजर एवं अन्य किसी प्रकार की इलेक्ट्राॅनिक गजट ले जाने की अनुमति नहीं है। कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए सुपर जोनल एवं जोनल मजिस्ट्रेट, उड़नदस्ता दल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट द्वारा लगातार निरीक्षण किया जायेगा।

गुरुवार को उत्पाद विभाग की टीम एलटी ,ऐप कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से गुप्त सूचना के आधार पर किला परिसर क्षेत्र मुसहरी में छापेमारी कर 48 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार युवक की पहचान मुर्गियाचक निवासी मोहम्मद अफरोज के रूप में हुआ इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने दिए

गुरुवार को मेरे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच के दौरान 24 नई संक्रमित मरीज पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए।