धरहरा (संवाददाता):- धरहरा प्रखंड के ईटवा पंचायत में मुखिया,मुखिया प्रतिनिधि तथा कुछेक दूसरे पंचायत के लोग मिलकर मनमाने ढंग से वार्ड सचिव का चुनाव कर रहे हैं। जिसका ग्रामीणों के द्वारा विरोध करने पर दबंगों के द्वारा धमकाया जा रहा है जिससे इटवा पंचायत के ग्रामीण काफी सहमे हुए हैं।ग्रामीणों ने इसकी सूचना आवेदन के माध्यम से धरहरा बीडीओ मृत्युंजय कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी खुशबू गुप्ता,जिला अधिकारी नवीन कुमार एवं जिला आयुक्त को आवेदन देकर की है। ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से बताया कि वार्ड में ग्राम सभा का आयोजन सिर्फ खानापूर्ति के नाम पर की जा रही हैं किंतु वार्ड सचिव का चुनाव आम सभा के माध्यम से ना होकर मुखिया,मुखिया प्रतिनिधि एवं दूसरे पंचायत के दबंगों के द्वारा चुने गए लोगों को वार्ड सचिव के पद पर नियुक्त किया जा रहा है वहीं ग्रामीणों ने यह भी बताया कि प्रखंड से आए पर्यवेक्षक इस सब को मुख दर्शक बनकर देखते रहे किंतु इसका विरोध नहीं किया।
