बिहार राज्य के मुंगेर जिला के बरियारपुर से अंकित चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा परिणाम में हुई धांधली से उबले छात्र जब सरकार के खिलाफ आंदोलन पर उतारू हुए तो सरकारी दमन नीति के अनुरूप पुलिसिया कार्रवाई के तहत छात्रों की बर्बस पिटाई की गई तथा फर्जी मुकदमे में फंसाने का जो घृणित कार्य किया गया,इसी के विरोध में महागठबंधन के नेताओं के आह्वान पर बिहार बंदी के तहत बरियापुर बाजार को बंद कराया गया। जिसमें महागठबंधन के तमाम दलों ने शिरकत किया। जिसमें राजद के प्रखंड अध्यक्ष हरदेव कुमार सिंह, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता चंद्र शेखर चौधरी, राष्ट्रीय अस्मिता के शायर सह प्रदेश महासचिव ( कला- संस्कृति) शशि आनंद अलबेला, युवा प्रखंड अध्यक्ष राजद अनुज आनंद, युवा प्रधान महासचिव सुनील कुमार,अजय चौटाला, छात्र प्रखंड अध्यक्ष अनंत कुमार सत्यार्थी, गोलू कुमार,राजद प्रखंड उपाध्यक्ष विकास कुमार, मनोज कुमार, धनंजय कुमार, सिकंदर कुमार, प्रमोद कुमार इत्यादि उपस्थित थे।