गुरुवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 2578 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई जिसमें एक महिला संक्रमित पाए गए लोग सावधान रहें सतर्क रहें कोरोना फिर से मुंगेर में पैर फैलाना शुरू कर दिया।
Transcript Unavailable.
धरहरा (संवाददाता):- धरहरा थाना से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर राजनंदनी ज्वेलर्स में सोमवार की बीती रात्रि हुई चोरी की घटना के उद्भेदन के लिए बुधवार को डॉग स्क्वायड की टीम धरहरा पहुंची। खोजी कुत्ता को दुकान में प्रवेश कराया गया उसके बाद खोजी कुत्ता दुकान से निकलकर यूको बैंक के पीछे से होते हुए जंगल के रास्ते सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल के पास मेन रोड पर जाकर बैठ गई।जब खोजी कुत्ता चोरों के भागने का सुराग का पता नहीं लगा सकी तो यह बताया गया कि जहां तक कुत्ता पहुंचा वहां के बाद चोर किसी वाहन से फरार हुए होंगे।एसडीपीओ नंद जी प्रसाद ने बताया कि चोरी मामले का उद्भेदन करने में पुलिस जुटी है। धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह को आवश्यक निर्देश दिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि चोरी की घटना में वैज्ञानिक अनुसंधान तरीके से जांच की जा रही है। बता दें कि चोरी का उद्भेदन करने के लिए पटना से जांच करने एफएसएल की टीम पहुंच रही है। दुकान से चोरों के साक्ष्य का नमूना एकत्रित किया जाएगा।धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि दुकान से 500 मीटर की दूरी पर नथ, बाली, कैथल, घुंगरू, ढोलना सामान मिली है।
चार्ली चैपलिन- 2 को इंडियन ऑयल के अधिकारियों ने किया सम्मानित बरौनी रिफाइनरी के नवीन कुमार डीजीएम सिविल, श्री आर के समद, श्री राजेश सिन्हा ने संयुक्त रूप से फिल्म अभिनेता राजन कुमार को सर्टिफिकेट एवं गिफ्ट दे कर किया सम्मानित। हीरो राजन कुमार चार्ली चैपलिन-2 के नाम से तमाम विश्व मे जाने जाते हैं, इनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। आज 27 फरवरी 2022 को इनका 5020वां लाइव शो बेहद सफल रहा। राजन कुमार बॉलीवुड के एक ट्रैंड सेलिब्रिटी एक्टर है जिनको एक दर्जन से अधिक फिल्मों का अनुभव है, जिसमें हिंदी फिल्म शहर मसीहा नहीं, नमस्ते बिहार, लहरिया कट आदि का नाम उल्लेखनीय है। टेलीविजन धारावाहिक सीआईडी, लापतागंज, चिड़ियाघर में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हीरो राजन कुमार के साथ लोग फोटो लेने के दीवाने नजर आए। कोरोना काल के बाद चार्ली चैपलिन-2 का इस तरह का लाइव शो खूब धमाकेदार रहा जहां लोगों की बेपनाह भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन-2 की आंखें लोगों का बेशुमार प्यार देखकर नम हो गईं। राजन कुमार ने कहा मैं बरौनी रिफाइनरी के सभी लोगों और फैन्स का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। बरौनी रिफाइनरी के एक्जेक्यूटिव डायरेक्टर और रिफाइनरी हेड आर के झा हैं और यह फंक्शन बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में हुआ। जहां फूलों के बीच राजन कुमार ने चार्ली चैपलिन-2 के रूप में अपना लाइव परफॉर्मेंस पेश किया। सबसे खास बात यह रही कि यहाँ चार्ली चैपलिन- द्वितीय विश्व को शान्ति का एक मैसेज भी देते हुए नजर आए। *चार्ली चैपलिन 2 कौन हैं?* चार्ली चैपलिन ने हमेशा कैमरे के सामने काम किया। अपनी फिल्मों के जरिये वह लोगों को हंसाते रहे जबकि चार्ली चैपलिन- द्वितीय दर्शकों से सीधे रूबरू होते हैं। लोगों की आंखों में आँखें डालकर उन्हें हंसाते हैं। वह अपनी हजारों लाइव परफॉर्मेंस की वजह से दुनिया भर में जाने जाते हैं। लाइव शो करना हमेशा ही मुश्किल रहा है, लेकिन इस क्राफ्ट में फ़िल्म अभिनेता राजन कुमार पिछले 22 वर्षों से परफॉर्मेंस दे रहे हैं यही वजह है कि 5020वां लाइव शो भी सक्सेसफुल रहा। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय कमिटी द्वारा सेलेक्ट होने के बाद मंडी हिमाचल प्रदेश में रंगमंच में डिप्लोमा करने के बाद कई नाटकों में काम करने का अनुभव हासिल करने के उपरांत राजन कुमार ने चार्ली चैपलिन-2 के किरदार को जीना शुरू किया। क्योंकि 1998 में इन्हें छऊ डांस का नेशनल अवार्ड मिला था। छऊ नृत्य,ड्रामा और फिजिकल एक्टिविटी को समाहित करके इन्होंने चार्ली चैपलिन- 2 के रूप में ख्याति अर्जित की और लगातार यह लाइव शो करते आ रहे हैं। दुनिया भर में इनके लाखों फैन्स हैं, क्योंकि चार्ली को अपने सामने देखकर लोगों का जो मनोरजंन होता है वह अपने आप मे कमाल है। 3 घन्टे के मेकअप और गेटअप के बाद जब राजन कुमार लोगों के सामने होते हैं तो ऑडिएंस चार्ली चैपलिन- 2 की दीवानी हो जाती है।
मुंगेर से विपिन कुमार की रिपोर्ट
मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जदयू नेता द्वारा नौवागढ़ी में जन्मदिन मनाया गया केक काटा गया और उनके विकास कार्यों की विशेष चर्चा की गई इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रवक्ता जेडीयू प्रगति मेहता मुख्य रूप से उपस्थित हुए जबकि अन्य जदयू नेता प्रीतम सिंह, युगल किशोर राय, पूर्व मुखिया रविंद्र मंडल, अनिकेत कुमार, अवधेश मंडल, श्रवण कुमार, सभी लोगों ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाएं और उनके जन्मदिन को विकास के रूप में मनाए
मंगलवार को विभिन्न शिवालयों में शिवरात्रि के अवसर पर भक्त जनों की पूजा करने हेतु उमड़ी भीड़ श्रद्धा के साथ भक्तजनों ने पूजा अर्चना की और भोलेनाथ की झांकी भी निकाली गई लोग झूमते दिखे महाशिवरात्रि के अवसर पर
सोमवार को जिलाधिकारी मुंगेर नवीन कुमार की अध्यक्षता में मुंगेर के सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक की विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी मुंगेर ने किए वही मौके पर सेवानिवृत्त के उपरांत विदाई समारोह में उपस्थित जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि अपने अच्छे कार्य के लिए जाने जाते थे आलोक जी यह अच्छी बात है। आज या बेदाग होकर सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित विकास आयुक्त संजय कुमार एवं स्वास्थ्य कर्मी के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित दिखे।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर आरोग्य दिवस पर बच्चों का हो रहा है टीकाकरण - शिशु मृत्यु दर से बचाव के लिए जरूरी है टीकाकरण - 5 साल तक के बच्चों को कई बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए लगाया जाता है टीका मुंगेर, 28 फरवरी। जिला में बुधवार और शुक्रवार को आयोजित होने वाले आरोग्य दिवस के दिन सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के टीकाकरण के साथ ही ई- संजीवनी ओपीडी सेवाऐं भी सफलतापूवर्क प्रदान की जा रही हैं। इस दौरान बच्चों के स्वास्थ्य संबंधित आवश्यक जानकारियां भी उनकी माताओं को दी जा रही हैं। इस अवसर पर सेविका, सहायिका के द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य के विषय में भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी दी जाती हैं। जिला के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से दी जाने वाली टेलीमेडिसीन की सुविधा का अब तक हजारों की संख्या में मरीजों द्वारा लाभ उठाया जा चुका है। जिला के सभी केन्द्रों पर कूरियर के माध्यम से दवाइयाँ पहुँचायी जा रही हैं। जिसे मरीजों को उनके आवश्यकता अनुरूप उपलब्ध करायी जा रही है। घर बैठे इलाज पा मरीजों के चेहरों पर खुशी देखी जा रही है। सरकार द्वारा घर बैठे लोगों का टेलीमेडिसीन के माध्यम से निपुण चिकित्सकों द्वारा परामर्श एवं दवा पा मरीजों को काफी राहत मिली। जिले के सभी प्रखंडों में टेलीमेडिसीन की टीम मरीजों का बेहतर तरीके से इलाज कर रही है। -विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीज़ों को दी जा रही हैं जानकारी : डीआईओ ज़िला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ.राजेश कुमार रौशन ने बताया कि जिलेवासियों को टेलीमेडिसीन की सुविधा सभी आरोग्य दिवस साइट्स पर एएनएम द्वारा टेलीफोन या मोबाइल के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों से बातचीत करा कर दी जा रही है। इस दौरान मरीजों के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी चिकित्सकों द्वारा ली जा रही है। इसके साथ ही उन्हें इलाज के लिए आवश्यक उपचार एवं दवा खाने के लिए परामर्श भी दिया जा रहा है। उसके बाद स्थानीय एएनएम द्वारा लाभार्थी मरीज को चिकित्सक द्वारा निर्धारित दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। जब से इस अभियान की शुरुआत की गई तब से मरीजों को अन्य तरह की सुविधाएं मिलनी शुरू हो गयी हैं। - शिशु मृत्यु दर से बचाव के लिए जरूरी है टीकाकरण : जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. रौशन ने बताया कि शिशुओं के सम्पूर्ण टीकाकरण के जरिए बच्चों को संक्रामक रोगों के विरुद्ध सुरक्षित किया जाता है। जो न केवल बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाता बल्कि नवजात व शिशुओं के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का भी विकास करता है। इसके साथ ही समय से बच्चों को प्रतिरक्षित करने से बच्चों में होने वाली सामान्य रोगों में भी कमी आती है। उन्होंने बताया, शिशु मृत्यु दर के प्रमुख कारणों में से अनेक ऐसी बीमारियां हैं, जिनको नियमित टीकाकरण के माध्यम से रोका जा सकता है। लेकिन इन सभी टीकों का सही समय पर दिया जाना भी महत्वपूर्ण है। ताकि, बच्चों को बीमारियों से बचाया जा सके। बच्चों में होने वाले पोलियो, टीबी, खसरा एवं रूबेला, निमोनिया, डायरिया, हेपेटाइटिस-बी, गलाघोंटू, काली खांसी, दिमागी बुखार एवं टीटनेस जैसे कई गंभीर रोगों से टीकाकरण बचाव करता एवं शिशु मृत्यु दर में काफ़ी कमी लाता है। जिले के सभी बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिये सदर अस्पताल के साथ-साथ प्रखंड स्तर के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में टीका उपलब्ध है। आरोग्य दिवस सप्ताह में दो दिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित किया जाता है टीकाकरण : जिला में सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सप्ताह में दो दिन बुधवार एवं शुक्रवार को आरोग्य दिवस यानि ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस मनाया जाता है। इस दौरान 5 साल तक के बच्चों को नियमित टीकाकरण सारणी के अनुसार टीका लगाया जाता है। आशा, आंगनबाड़ी एवं एएनएम के सहयोग से आरोग्य दिवस का सफ़ल संचालन किया जाता है। जिले के सभी आशा एवं एएनएम को टीकाकरण की महता पर नियमित उन्मुखीकरण भी किया जाता है। गृह आधारित नवजात देखभाल कार्यक्रम के तहत आशाएं नियमित गृह भ्रमण करती हैं। वह नवजातों की देखभाल के साथ उनके परिजनों को टीकाकरण के विषय में भी जागरूक करती हैं।
मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड में सीडीपीओ कार्यालय में सेविका की एक बैठक आयोजित की गई बैठक में सुरक्षित गर्भपात के बारे में जानकारी दी गई इस बैठक इस बैठक में सुरक्षित गर्भपात कानूनी तौर पर वैध है इस बात की जानकारी आज भी ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को नहीं है जिसके कारण आज भी वह गांव देहात के नीम हकीम और झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में पड़कर अपना जान तक गवा रही है इसी उद्देश्य से संग्रामपुर प्रखंड में आई पास डेवलपमेंट फाउंडेशन के तत्वाधान में करीब 80 सेविका को प्रशिक्षण दिया गया आसपास के रिसर्च एवं ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर अर्पणा झा ने इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी और बताया कि 20 सप्ताह तक गर्भ समापन कराना वैध है लेकिन 12 सप्ताह के अंदर एक प्रशिक्षित डॉक्टर एवं 12 सप्ताह से ऊपर तथा 20 सप्ताह के अंदर तक में 2 प्रशिक्षित डॉक्टर की उपस्थिति में सदर अस्पताल या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अस्पताल में प्रशिक्षित डॉक्टर की मौजूदगी में होनी चाहिए पर विस्तार से चर्चा किया गया बताया कि समाज को जागरूक करने की जरूरत है हमारे ब्लॉक संग्रामपुर के अस्पताल में डॉक्टर एवं नर्सिंग है फिर भी महिलाएं नीम हकीम के चक्कर में पढ़ कर अपनी जान गवा रही है इस मौके पर सीडीपीओ रंजू देवी उपस्थित थी l
