सोमवार को सदर प्रखंड अंतर्गत सरकारी आईटीआई के छात्रों ने अपने रिजल्ट से असंतुष्ट रहने के कारण जोरदार हंगामा किया छात्रों द्वारा बताया गया कि हम लोग का जिस प्रकार से रिजल्ट मिला है यह बिल्कुल गलत है इसलिए हम प्रचार महोदय से रिजल्ट को सुधारने की मांग करते हैं ताकि हम लोगों का भविष्य अच्छा हो सके वही प्रधानाचार्य पवन कुमार द्वारा बताया गया कि अगर विद्यार्थी रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है तो वह आवेदन दें आवेदन के आलोक में इनकी रिजल्ट की जांच की जाएगी अगर उसमें त्रुटियां होगी तो उसे सुधार कर पुनः रिजल्ट दिया जाएगा
धरहरा (संवाददाता):- जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुगेंर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने धरहरा प्रखंड के आधा दर्जन से अधिक पंचायतो के ग्रामीणो से रू-ब - रू हुए। सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ,पूर्व मंत्री शैलेश कुमार एवं एम एल सी संजय प्रसाद ने दशरथपुर ,लकड़कोला, बंगलवा काली स्थान, लडै़याटाड़, खजुरिया,आजीमगंज कुमारपुर, मुरकट्टा स्थान, धरहरा दक्षिण पंचायत के लक्ष्मी स्थान मे ग्रामीणो की समस्या सुने। धरहरा पीएचसी के पास रेलवे अप्रेन्टिश के सैकडो़ युवाओ ने मुगेंर के सासंद के काफीला को रोकते हुए अप्रेन्टिश प्रशिक्षण पास युवाओ के लिए सासंद को लोकसभा मे युवाओ के नौकरी देने की माँग रखने की माँग किया। मुँगेर के सांसद ललन सिंह ने युवाओ को आश्वस्त किया कि आगामी 14 मार्च को लोकसभा सत्र चालु होने पर रेलवे अप्रेन्टिश पास युवाओ के लिए नौकरी देने की माँग रखा जाऐगा। रेलवे अप्रेन्टिश के युवा ने नौकरी दिलाने हेतु एक आवेदन सांसद को सौपा तब सांसद का काफिला औडा़बगीचा गाँव के दिवंगत नेता राजकिशोर मंडल के परिजनो से मिलकर सांत्वना दिया साथ ही मोहनपुर गाँव मे पहुँचे जहाँ जदयू नेता लक्ष्मी सिंह ने सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को चाँदी का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत किया वही साथ मे चल रहे पूर्व मंत्री शैलेश कुमार एवं एम एल सी संजय प्रसाद को पगडी़ पहनाकर फुलमाला से भव्य स्वागत किया। काफिले मे चल रहे जदयू के प्रदेश सचिव बबीता राय मंडल,सीनेट सदस्य पुनम कुमारी, जदयू जिलाध्यक्ष संतोष सहनी, वरूण सिंह, पूर्व प्रखंड प्रमुख फुला देवी, रूमन सिंह ,रध्घू सिंह ,जिला परिषद सदस्य इंदुमती सिंह सहित अन्य जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।
धरहरा (संवाददाता):- शेर ए बिहार के नाम से मशहूर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने मुंगेर दौरा के दूसरे दिन धरहरा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। दौरा के क्रम मे धरहरा प्रखंड के ईटवा साढ़ा चौक पर सैकड़ों की संख्या में जदयू कार्यकर्ताओं ने मुंगेर सांसद ललन सिंह को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सांसद ईटवा, लकड़कोला,बंगलवा, ओड़ाबगीचा आदि गांवों का दौरा कर जनता से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को जल्द दूर कराने की बात कही। मुंगेर सांसद ललन सिंह के क्षेत्र दौरा के दौरान साथ में पूर्व ग्रामीण कार्य मंत्री सह जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक शैलेश कुमार ,जदयू जिला अध्यक्ष संतोष साहनी सहित दर्जनों जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल द्वारा डीएम नवीन कुमार के नेतृत्व में शनिवार को जिला मुख्यालय से जिले के सभी प्रखंडों में खराब पड़े चापाकल की मरम्मत हेतु चलंत मरम्मती दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।यह मरम्मती दल प्रखंड स्तर पर आगामी गर्मी के मौसम में चलंत दल के रूप में चापाकलों की मरम्मत करेगी ।सभी मरम्मती दल, विभागीय कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता का मोबाइल नंबर जारी कर दिया गया है।
जिला राजद कार्यालय मुंगेर में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जयप्रकाश नारायण यादव पार्टी कार्यकर्ताओं नेताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्थानीय निकाय कोटे से होने जा रहे बिहार विधान परिषद के 24 सीटों के चुनाव का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। आगामी 4 अप्रैल को चुनाव होना है। मुंगेर जमुई शेखपुरा लक्खीसराय क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी अजय कु सिंह को बड़े अंतर से जीत दिलाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल के सभी साथी लग जाएं।राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवँ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत बनाने के लिए इस क्षेत्र के दल के उम्मीदवार को जीताकर विधान परिषद भेजना है। उन्होंने कहा कि हाल में सम्पन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 80 % से भी अधिक राजद एवँ महागठबंधन समर्थक लोग नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि चुने गए हैं।राजद कार्यकर्ता टोली बनाकर जिले के सभी 101 पंचायत में सघन जनसमपर्क चला कर एक एक वोटरों से मिलकर अजय सिंह के पक्ष में प्रचार प्रसार करें साथ हीं बिहार की 16 वर्षों से सत्ता पर काबिज सरकार के जनविरोधी नीतियों से मतदाओं को अवगत करावें।मुंगेर जुमई शेखपुरा व लक्खीसराय क्षेत्रों में हमारे दल के उम्मीदवार अजय कु सिंह के पक्ष में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। इस अवसर पर बिहार के पूर्व डीजीपी सह राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक कु गुप्ता जिला अध्यक्ष देवकीनंदन सिंह वरीय राजद नेता नरेश सिंह यादव,जिला उपाध्यक्ष संजय पासवान, राजद नेता सह अनुश्रवण समित के सदस्य गजेंद्र कु हिमांशु उर्फ अरविंद, जिला महासचिव श्रीकांत यादव,वुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विनय सुमन,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीबुर रहमान,राजद नेता सह वरीय अधिवक्ता लोकअभियोजक चंद्र भानु साहू,जमालपुर नगर राजद अध्यक्ष मंटू यादव,अशर्फी यादव सहित दर्जनों राजद नेता उपस्थित थे।
सन 2025 तक टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ट्रूनेट मशीन से होगी टीबी मरीजों की जांच - कोरोना काल में परम्परागत स्पुटम माइक्रोस्कोपी से हो रही है टीबी रोगियों की डायग्नोसिस एवम फॉलोअप जांच - प्रखण्ड स्तर पर टीबी जांच के लिए किया जाएगा ट्रूनेट मशीन का उपयोग मुंगेर, 4 मार्च। सन 2025 तक टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रखण्ड स्तर पर ट्रूनेट मशीन से टीबी मरीजों की जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने एक पत्र जारी किया है। मुंगेर के जिला टीबी/एचआईवी समन्वयक शैलेन्दु कुमार ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के ग्लोबल टीबी रिपोर्ट के अनुसार कोरोना काल में टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को गहरा आघात लगा है। इस दौरान संभावित टीबी मरीजों की डायग्नोसिस एवं फॉलोअप जांच परम्परागत स्पुटम माइक्रोस्कोपी द्वारा की जाती रही है। राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक द्वारा जारी पत्र के अनुसार अब नयी परिस्थिति में जब राज्य के 21 जिलों में कोरोना के मरीज नहीं है और संक्रमण दर भी काफी कम हो गया है। इसके साथ ही 11 करोड़ से अधिक लोगों ने कोरोना की वैक्सीन भी लगा ली है। यह निर्णय लिया गया है कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज आए जिलान्तर्गत डिस्ट्रिक्ट टीबी सेंटर में अविलम्ब लैबोरेटरी टेक्नीशियन की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए प्रखण्ड स्तर पर टीबी जांच कराई जाय। इसके लिए जिला को आवंटित सीबीनेट और ट्रू नेट मशीन को इस प्रकार से इस्तेमाल किया जाए कि प्रखण्ड स्तर पर टीबी रोगियों की डायग्नोसिस सीबीनेट और ट्रू नेट मशीन से और फॉलोअप जांच स्पुटम माइक्रोस्कोपी के द्वारा की जाए। उन्होंने बताया कि सभी गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच के समय टीबी के लक्षणों की स्क्रीनिंग कर टीबी की लक्षण वाली महिलाओं को नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बलगम की जांच सुनिश्चित करने के लिए एएनएम और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर क़े सीएचओ को प्रशिक्षण और एसटीएस के माध्यम से आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोई भी ट्रूनेट मशीन जो किसी स्वास्थ्य संस्थान में उपयोग में नहीं लाया जा रहा हो वहां से सिविल सर्जन और जिला संचारी रोग पदाधिकारी के आदेशानुसार दूसरे स्वास्थ्य संस्थान में स्थापित किया जाएगा। इस कार्य को दो सप्ताह के अंदर पूरा कर "निक्षय " पोर्टल पर मैपिंग कर ली जाएगी ताकि उस मशीन से प्रतिदिन की जाने वाली जांचों का अनुश्रवण और समीक्षा समय से की जा सके।
कोलोरेक्टल कैंसर से प्रभावित होती है बड़ी आंत, बचाव के लिए संभावित लक्षणों की रखें जानकारी -पेट में ऐंठन और दर्द, गैस्ट्रिक, कब्जियत, मल में खून आना है मुख्य रूप से कोलोरेक्टल कैंसर के लक्षण - बड़ी आंत के कैंसर से बचाव के लिए भोजन में शामिल करें उच्च फाइबर वाले आहार - प्रति वर्ष एक से 31 मार्च तक मनाया जाता है राष्ट्रीय कोलोरेक्टल कैंसर जागरूकता माह मुंगेर, मनुष्य के शरीर में भोजन को शरीर के अंदर अवशोषित करने की प्रक्रिया में पाचन तंत्र का बड़ा योगदान होता है। किसी कारणवश यदि मनुष्य का पाचनतंत्र प्रभावित होता है तो उसके शरीर में भोजन का अवशोषण नहीं हो पाता है। शरीर में भोजन का अवशोषण नहीं होने से पेट की समस्या होने लगती है। इसका कारण सही खानपान नहीं होना है जो पाचन तंत्र को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। ऐसे में व्यक्ति नियमित तौर पर दस्त या कब्जियत की समस्या से जूझने लगता है। इन समस्याओं के साथ पेट में ऐंठन व दर्द रहता है। कुछ समय बाद यह कोलोरेक्टल कैंसर यानि बड़ी आंत के कैंसर का रूप ले लेता है। कोलोरेक्टल कैंसर दुनिया भर में तीसरा सबसे अधिक होने वाला कैंसर है। इस कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रति वर्ष एक से 31 मार्च तक राष्ट्रीय कोलोरेक्टल कैंसर जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है। बड़ीं आंत का कैंसर किसी भी उम्र में हो सकता है। इसकी शुरुआत बड़ी आंत की दीवार के सबसे भीतरी परत में छोटी सूजन से होती है। बड़ी आंत के कैंसर के संभावित लक्षणों की रखें जानकारी : मुंगेर जिला के गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. के. रंजन ने बताया कि बड़ी आंत के कैंसर के संभावित लक्षणों की पहचान कर पेट की जांच अवश्य करानी चाहिए। कोलोरेक्टल कैंसर के संभावित लक्षणों में मल त्याग की आदतों में परिवर्तन और लगातार दस्त रहना, कब्जियत रहना या पेट का पूरी तरह से साफ नहीं रहना आदि है। इसके अलावा व्यक्ति को हमेशा कमजोरी और थकान, भूख नहीं लगना, वजन कम होना, एनीमिया, पेट में दर्द या बेचैनी, मल में हमेशा खून आना, गैस्ट्रिक, पेट में ऐंठन व दर्द आदि की समस्या रहती है। ऐसे लक्षणों की अनदेखी करना जोखिम भरा हो सकता है। अमूमन लोग इस प्रकार के लक्षणों को साधारण पेट की समस्या मान कर बिना चिकित्सीय परामर्श के ही दवा का सेवन करते रहते हैं। ये सभी लक्षण बड़ी आंत के कैंसर की तरफ इशारा करते हैं। यदि व्यक्ति इंफ्लेमेटरी बॉवेल डिजिज से पीड़ित हों तो जांच जरूरी हो जाती है। फाइबर वाले भोजन और नियमित व्यायाम का रखें ध्यान : उन्होंने बताया कि बड़ी आंत के कैंसर से बचाव के लिए वसा वाले भोजन से दूरी बनायें करते हुए बहुत अधिक प्रोसेस्ड मीट का सेवन नहीं करना चाहिए। कम फाइबर वाले खाद्य पदार्थ कब्जियत बनाते हैं। इसलिए आहार में फाइबर वाली सब्जियां व फल लें। मोटापा से बचाव, सही वजन के लिए नियमित व्यायाम आदि का ध्यान रखें। धूम्रपान व शराब से भी पेट की आंत को बहुत अधिक नुकसान पहुंचता है। शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के लिए रोजाना 30 मिनट तक व्यायाम जरूर करें। कैल्सियम तथा विटामिन डी से भरपुर खाद्य पदार्थ लें। इसके अलावा मधुमेह, मोटापा, कम फाइबर आहार लेना, एक बड़ा जोखिम होता है। रेशे वाले फल सब्जियों में फाइबर होता है। फाइबर वाले खाद्य पदार्थ पेट को आसानी से साफ करते हैं। इससे गैस्ट्रिक सिस्टम भी सही ढंग से काम करता है। शरीर में फाइबर की कमी से कई परेशानियां होने का खतरा रहता है। फाइबर नहीं होने से आंतों का काम करना बंद होने लगता है। फाइबर भोजन को एकत्र कर बड़ी आंत तक ले जाता है जिससे पाचन की प्रकिया में मदद मिलती है। फाइबरयुक्त चीजों में चोकर सहित गेहूं के आटे, हरी पत्तेदार सब्जियां, सेब, पपीता, अंगूर, खीरा, टमाटर, प्याज, छिलके वाली दाल, सलाद, ईसबगोल की भूसी, दलिया, सूजी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसे अपने आहार का हिस्सा जरूर बनायें।
गुरुवार को भी नगर आयुक्त डॉ कुंदन कुमार के आदेशानुसार मुंगेर बाजार के विभिन्न जगहों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया अतिक्रमण हटाते के कर्म में पुलिस पदाधिकारी से दुकानदारों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई पर मामले को आपस में सुलझा लिया गया वहीं कुछ दुकानदारों द्वारा कहा गया कि हमें नगर निगम द्वारा स्थाई जगह दे ताकि बार-बार अतिक्रमण हटाओ अभियान से हम लोग बचे रहे और अपना दुकानदारी सही से कर सके।
गुरुवार को भगत सिंह चौक के पास यातायात थाना मुंगेर द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें खासकर दो पहिया वाहन का चेकिंग किया गया वाहन चेकिंग कर रहे हैं। पुलिसकर्मी को देखकर कागज की कमी वाले वाहन चालक इधर-उधर भागते दिखे जबकि तीन वाहन चालक से बिना हेलमेट के धाराएं जिससे ₹3000 जुर्माना वसूल किया गया जांच कर रहे पुलिसकर्मी ने बताये।
गुरुवार को मंडल कारा मुंगेर में अपने कैदियों से मुलाकात करने हेतु परिजनों में काफी खुशी का लहर देखा गया परिजनों द्वारा बताया गया कि कई महीनों से हम लोग अपने कैदियों से रूबरू नहीं हुए थे कोरोना के कारण मुलाकाती बंद था वही परिजन ऋषिकेश कुमार ने बताया कि हम अपने भाई से मिलने आए हैं।
