जिला राजद कार्यालय मुंगेर में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जयप्रकाश नारायण यादव पार्टी कार्यकर्ताओं नेताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्थानीय निकाय कोटे से होने जा रहे बिहार विधान परिषद के 24 सीटों के चुनाव का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। आगामी 4 अप्रैल को चुनाव होना है। मुंगेर जमुई शेखपुरा लक्खीसराय क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी अजय कु सिंह को बड़े अंतर से जीत दिलाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल के सभी साथी लग जाएं।राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवँ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत बनाने के लिए इस क्षेत्र के दल के उम्मीदवार को जीताकर विधान परिषद भेजना है। उन्होंने कहा कि हाल में सम्पन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 80 % से भी अधिक राजद एवँ महागठबंधन समर्थक लोग नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि चुने गए हैं।राजद कार्यकर्ता टोली बनाकर जिले के सभी 101 पंचायत में सघन जनसमपर्क चला कर एक एक वोटरों से मिलकर अजय सिंह के पक्ष में प्रचार प्रसार करें साथ हीं बिहार की 16 वर्षों से सत्ता पर काबिज सरकार के जनविरोधी नीतियों से मतदाओं को अवगत करावें।मुंगेर जुमई शेखपुरा व लक्खीसराय क्षेत्रों में हमारे दल के उम्मीदवार अजय कु सिंह के पक्ष में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। इस अवसर पर बिहार के पूर्व डीजीपी सह राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक कु गुप्ता जिला अध्यक्ष देवकीनंदन सिंह वरीय राजद नेता नरेश सिंह यादव,जिला उपाध्यक्ष संजय पासवान, राजद नेता सह अनुश्रवण समित के सदस्य गजेंद्र कु हिमांशु उर्फ अरविंद, जिला महासचिव श्रीकांत यादव,वुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विनय सुमन,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीबुर रहमान,राजद नेता सह वरीय अधिवक्ता लोकअभियोजक चंद्र भानु साहू,जमालपुर नगर राजद अध्यक्ष मंटू यादव,अशर्फी यादव सहित दर्जनों राजद नेता उपस्थित थे।