Bihar police saptah ke chhath Wale din jila ke vibhinn thana adhyaksh ke dwara Nasha mukt karykram tatha Suraksha jagrukta ko lekar Apne Apne kshetron mein vibhinn karyakram ka aayojan Kiya Gaya vahi Jamalpur thana Kshetra ke faridpur pop ke thana adhyaksh Raj Narayan Akela ke netrutva mein pop Kshetra ke bacchon dwara sanskritik karyakram ka aayojan AVN samanya Gyan pratiyogita ka aayojan bhi kiya Gaya Chhatra chhatraon ne badh chadhkar hissa liya karykram mein chhatraon dwara Nasha mukt ko lekar natak karykram ka aayojan Kiya Gaya AVN samanya Gyan pratiyogita ka bhi aayojan kiya Gaya jismein Kai vidyarthiyon ne badh chadhkar hissa liya sthaniya logon ne is tarah ke faridpur top mein karykram Ko dekhkar Harsh utsahit hue is Bihar police saptah ke karykram mein Chhatra chhatraon ko op prabhari Raj Narayan Akela ke dwara puraskrit bhi Kiya Gaya

*एनडीए में आयुष को सफलता मिलने पर हरिमोहन सिंह ने दी बधाई बरियारपुर प्रखंड के कल्याणपुर फुलकिया गांव निवासी मनोज कुमार चौधरी व निशा देवी का सुपुत्र आयुष कुमार का चयन फर्स्ट बार में ही एनडीए में हुआ । मेरिट लिस्ट में इन्होंने 438 रैंक हासिल किया ।प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही पिताजी और चाचाजी नवल किशोर चौधरी द्वारा संचालित सर्वोदय विकास विद्यालय में ग्रहण किया। उसके बाद बेगुसराय में गांधी शिक्षण संस्थान के हॉस्टल में रहकर सैनिक स्कूल तिलैया का एंट्रेंस एग्जाम पास किया।।सैनिक स्कूल तिलैया से दसवीं और बारहवीं पास कर एनडीए की परीक्षा में उत्तीर्ण हुआ। आयुष ने बताया कि अब फिर अब एनडीए में तीन साल की ट्रैनिंग और स्नातक की डिग्री प्राप्त करेंगें और चौथे साल आईआईएम देहरादून में ट्रेनिंग के बाद लेफ्टिनेंट के पोस्ट से नए सफर की शुरुआत होगी। आयुष ने कहां कि मैं सारा श्रेय अपने माता- पिता और अपने चाचाजी को देता हूं जिन्होंने मेहनत करके मुझे पढ़ाया लिखाया और सैनिक स्कूल तिलैया भेजा जहां मेरे व्यक्तित्व ,चरित्र और मेरा सम्पूर्ण विकास हुआ।सैनिक स्कूल तिलैया में कक्षा छठी से बारहवीं तक की पढ़ाई की।एक गरीब तबके के परिवार में जहां खेती बाड़ी , पशुपालन और साथ-साथ छोटा विद्यालय चलाकर अपने बच्चो का भरन पोषण करना बहुत ही मुश्किल है लेकिन मेरे पिता और चाचाजी ने ऐसा किया और मैं खुद को बहुत ही भाग्यशाली मानता हूं की वो मेरे अभिभावक हैं। एनडीए में सफलता अर्जित करने के बाद आयुष को मुंगेर जिला एसोसिएशन ऑफ पीडब्ल्यूडी के प्रेसिडेंट व युवा समाजसेवी मुख्यमंत्री अवार्डी हरिमोहन सिंह , मुखिया मणिकांत शर्मा ,सर्वोदय विकास विद्यालय के प्रधानाचार्य नवल किशोर चौधरी एवं अन्य गणमान्य ग्रामीणों ने शुभकामनाएं दी । पीडब्लूडी मुंगेर प्रेसिडेंट एवं जनकल्याण शिवशक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर हरिमोहन सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आयुष हमारा जूनियर रहा है , बचपन से ही बहोत मेहनती था , गांव से शुरुआती शिक्षा ग्रहण कर उन्होंने ये साबित कर दिया कि ईमानदारी से मेहनत कर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है ।सभी ग्रामवासियों के ये गर्व की बात है । जनकल्याण शिवशक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने आयुष की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है। बैंड बाजा के साथ आयुष ने अपने गांव के विभिन्न मंदिरों देवी-देवताओं का पूजा अर्चना कर ट्रेंनिग ज्वाइन करने के लिए रवाना हुए।

आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक में दी गई सुरक्षित गर्भपात की जानकारी - संग्रामपुर प्रखण्ड के बाल विकास परियोजना कार्यालय में बैठक - आईपास डेवलपमेन्ट फाउंडेशन के सहयोग से बैठक का आयोजन मुंगेर , 26 फरवरी। मुंगेर जिलान्तर्गत संग्रामपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में शनिवार को आईपास संस्था के द्वारा सुरक्षित गर्भपात विषय पर आंगनबाड़ी सेविकाओं की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सुरक्षित गर्भपात के तमाम तकनीकी पहलुओं पर आईपास के प्रतिनिधि के द्वारा विस्तारपूर्वक सेविका को जानकारी दी गई। सेविकाओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए संग्रामपुर प्रखण्ड की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) रंजू देवी ने बताया कि सुरक्षित गर्भपात कानूनी तौर पर पूरी तरह से वैध है। इस बात की जानकारी आज भी ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को नहीं है। जिसके कारण आज भी वो गांव- देहात के नीम- हकीम और झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में पड़कर अपने प्राण तक गंवा रही हैं। सुरक्षित गर्भपात के बारे में ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को आईपास डेवलपमेन्ट फाउंडेशन के सहयोग से संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र से आई करीब 80 से अधिक आंगनबाड़ी सेविकाओं को सुरक्षित गर्भपात के तमाम तकनीकी और वैधानिक पहलुओं के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर इस विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए आईपास डेवलपमेंट फाउंडेशन की रिसर्च एंड ट्रेनिंग को- ऑर्डिनेटर अर्पणा झा ने बताया कि 20 सप्ताह तक गर्भ समापन कराना वैध है। बावजूद इसके 12 सप्ताह के अंदर एक प्रशिक्षित डॉक्टर एवं 12 सप्ताह से ऊपर तथा 20 सप्ताह तक में दो प्रशिक्षित डॉक्टर की उपस्थिति में सदर अस्पताल या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अस्पताल में ही प्रशिक्षित डॉक्टर की मौजूदगी में सुरक्षित गर्भपात कराया जाना चाहिये । उन्होंने बताया कि इस विषय पर समाज को जागरूक करने की बहुत जरूरत है । हमारे प्रखण्ड संग्रामपुर के अस्पताल में प्रशिक्षित डॉक्टर एवं नर्स उपलब्ध हैं फिर भी महिलाएं नीम- हकीम और झोला छाप डॉक्टर के चक्कर में पड़कर अपनी जान गंवा रही हैं। एक कहावत भी है कि " नीम-हकीम खतरे जान " इसलिए महिलाओं को इस चक्कर में पड़ने से बचाने के लिए उन्हें आंगनबाड़ी सेविकाओं के सहयोग से सुरक्षित गर्भपात के बारे में जागरूक किया जाना आवश्यक है।

*सहारा पीड़ित निवेशकों का अविलंब हो भुगतान - केशरी* (सहारा क्षेत्रीय प्रबंधक को सात दिनों का दिया अल्टीमेटम) मुंगेर के सहारा पीड़ित निवेशकों का प्राथमिकता के आधार पर अविलंब भुगतान किया जाय नहीं तो बाध्य होकर हमें जनता की अदालत के साथ-साथ कानून की अदालत में लड़ाई को तेज करना पड़ेगा। उपर्युक्त बातें सहारा पीड़ित निवेशक मंच के अध्यक्ष संजय केशरी ने एक शिष्टमंडल के साथ सहारा के क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक बहादुर से हुई वार्ता के क्रम में अल्टीमेटम देते हुए कहा। श्री केशरी ने कहा कि इस वार्ता का परिणाम सात दिनों के अंदर दिखाई पड़ जाना चाहिए। प्रसिद्ध व्यवसाई दीपक जालान ने क्षेत्रीय प्रबंधक से मांग किया कि पिछले जनवरी माह में कितने निवेशकों को कितनी राशि का नगद भुगतान किया है और कितनी राशि पुनर्निवेशित किया है इसकी जानकारी मंच को दिया जाय। संकू दा, हेमंत जायसवाल एवं आजाद शर्मा ने कहा कि इससे पहले कि सहारा के पीड़ित निवेशकों का धैर्य समाप्त हो जाय निवेशकों को पैसे देना शुरू हो जाना चाहिए।

धरहरा (संवाददाता):- धरहरा थाना क्षेत्र के अमझर कोल पहाड़ी के पास से गुरुवार को छात्र रुपेश कुमार का गला दोस्तों ने ही चाकू से रेता था। छात्र का इलाज पटना में चल रहा है। रुपेश का अपने दोस्त साजन कुमार की पत्नी से अवैध संबंध की बात सामने आ रही है। एसपी जग्गुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने घटना का पर्दाफाश 12 घंटे के अंदर कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपित साजन कुमार और सागर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है दोनों आराेपित भाई है। सदर डीएसपी नंद जी प्रसाद ने बताया कि जमालपुर नयागांव के गणेश राउत का पुत्र रुपेश कुमार की हत्या का प्रयास उसके ही दोस्त फरीदपुर गांव के गोरेलाल तांती का पुत्र साजन कुमार व सागर कुमार ने किया था। पूछताछ में साजन कुमार ने पुलिस को बताया कि नयागांव की निधि कुमारी से उसका प्रेम विवाह हुआ है। पत्नी से रुपेश की जान पहचान पहले से ही थी। शादी के बाद भी साजन की पत्नी व रुपेश चोरी-छिपे मिलते रहते थे। साजन को दोनों के बीच अवैध संबंध का शक हुआ।एसडीपीओ ने बताया कि साजन ने घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि साजिश के तहत पहले रुपेश से दोस्ती बढ़ाई। दोस्ती प्रगाढ़ होने के बाद साजन अपने भाई सागर के साथ मिलकर हत्या करने की योजना बनाई। योजना के अनुसार भाई रुपेश को अमझर कोल काली पहाड़ी ले गया फिर दोनों ने मिलकर पहले रुपेश का हाथ-पैर बांध दिया, फिर चाकू से उसका गला रेत दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों भाई साइकिल से लौट गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू व आरोपित का गमछा फरीदपुर सत्संग भवन के पास स्थित सरसों की खेत से बरामद किया। पीड़ित के भाई कमल राउत के आवेदन पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एसडीपीओ ने बताया कि गठित विशेष टीम में धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह, जमालपुर थानाध्यक्ष रंजन कुमार, ईस्ट कालोनी थानाध्यक्ष विजय कुमार यादवेंदू, हेपाजापुर ओपी प्रभारी रिंकु रंजन को शामिल किया गया था।

कोरोना संक्रमण से बचाव को सभी अनिवार्य रूप से लें वैक्सीन की दूसरी डोज : डीआईओ - रोग प्रतिरोधक क्षमता को अधिक समय तक कारगर बनाये रखने के लिए दूसरा डोज आवश्यक - पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के दौरान छुटे हुए 15 से 18 वर्ष के किशोरों का होगा सर्वे , अगले दिन कराया जाएगा टीकाकरण मुंगेर, 25 फरवरी। जिला भर में कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए कोविड- 19 का टीकाकरण अभियान जारी है। कोविड-19 टीकाकरण अभियान अपने विभिन्न चरणों से गुजरता हुआ अब 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को टीका लगाने के चरण तक पहुँच चुका है। सरकार द्वारा मैट्रिक एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा में भाग ले रहे परीक्षार्थियों को तीसरी लहर के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोवैक्सीन से आच्छादित किया जा चुका है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार रौशन ने बताया कि जिला भर में आगामी 27 फरवरी से शुरू हो रहे पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के दौरान 15 से 18 आयुवर्ग के छूटे हुए किशोर-किशोरियों का सर्वे किया जाएगा । उसके अगले दिन कोरोना टीकाकरण करने वाली वैक्सीनेशन टीम के द्वारा उन सभी किशोर-किशोरियों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला भर में आम सभा आयोजित कर पंचायत स्तर पर आयुवर्ग के अनुसार लाभुकों को जागरूक एवं प्रोत्साहित करते हुए उनको कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़ एवं प्रीकाॅशन डोज दी जा रही है। ऐसे में लोगों का कोविड-19 टीकाकरण के प्रति उदासीनता एवं कोविड अनुरूप व्यवहारों को अपनाने में कोताही किया जाना खतरनाक साबित हो सकता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को अधिक समय तक कारगर बनाये रखने के लिए दूसरा डोज आवश्यक - उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड- 19 वैक्सीन की दूसरी खुराक लेना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कोरोना वैक्सीन का निर्माण शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास के लिए किया गया है। कोविड- 19 वैक्सीन की पहली डोज लेने से व्यक्ति के शरीर में विकसित रोग प्रतिरोधक क्षमता को और अधिक प्रभावी एवं अधिक समय तक कारगर बनाये रखने के लिए कोविड- 19 वैक्सीन की दूसरी खुराक लेना बेहद जरूरी है। दूसरा डोज लेने से आपके शरीर में विकसित रोग प्रतिरोधक क्षमता को अतिरिक्त मजबूती तो प्रदान होती ही है साथ ही यह आपमें विकसित रोग प्रतिरोधक क्षमता को अधिक समय तक प्रभावी बनाये रखने में अहम भूमिका निभाती है। तीसरी लहर को कम प्रभावी करने में कोविड- 19 टीकाकरण की अहम भूमिका - उन्होंने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना की तीसरी लहर के प्रभाव एवं प्रसार को कम करने में सरकार द्वारा अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को कोविड- 19 टीका से आच्छादित किया जाना एक महत्वपूर्ण एवं सफल रणनीति साबित हुई। उन्होंने बताया तीसरी लहर आने की आशंकाओं को देखते हुए सरकार ने 15 से 18 वर्ष के किशोर एवं किशोरियों के लिए कोवैक्सीन का टीका दिया जाना सुनिश्चित किया । सरकार द्वारा मैट्रिक-इंटर की परीक्षाओं से पूर्व कोरोना संक्रमण से किशोरों को बचाये रखने में यह अभियान कारगर हथियार साबित हुआ। दूसरे डोज के प्रति न हो उदासीन- उन्होंने बताया कि कोरोना के नये मामले नहीं मिलने से लोगों में कोविड- 19 वैक्सीन की दूसरी एवं प्रीकाॅशन डोज लेने में उदासीनता देखी जा रही है जो कभी भी खतरनाक साबित हो सकती है। इसके साथ ही लोगों द्वारा कोरोना उपयुक्त व्यवहार को अपनाये रखने में भी कोताही बरती जा रही है जो कोरोना वायरस को न्यौता देने के समान है। लोगों से समय पर कोरोना वैक्सीन की अपनी दूसरी डोज लेने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जिनका भी दूसरा डोज लेने का समय हो चुका है वो सभी लोग अनिवार्य रूप से कोविड- 19 वैक्सीन की दूसरी खुराक लें। साथ ही जिन्होनें अभी तक वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज़ नहीं ली है वो भी अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर प्रीकॉशन डोज़ ले लें।

शुक्रवार को नगर निगम के 850 सफाई कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी इसकी जानकारी संघ के नेता ब्रह्मदेव महतो ने दिए उन्होंने बताया कि हम लोग अपनी मांग को लेकर जिला प्रशासन एवं सरकार के पास बार-बार रखते हैं। पर सरकार एवं द्वारा नगर निगम प्रशासन द्वारा अनदेखी कर दी जाती है। इसी को देखते हुए हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल का घोषणा किए और आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं।

शुक्रवार को नया रामनगर थाना अध्यक्ष की अगुवाई में नया रामनगर थाना द्वारा शराब मुक्त नशा मुक्त हेतु निकाली गई प्रभात फेरी रैली को हरी झंडी दिखाकर नया रामनगर थाना अध्यक्ष द्वारा रवाना किया गया रैली नया रामनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरदियाबाद ,कान्तपूर, नौवागढी बाजार बजरंग बली नगर इत्यादि गांव में घुमा कर लोगों को नशा के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा था इसकी जानकारी थानाध्यक्ष नया रामनगर कौशल कुमार ने दिए उन्होंने बताया कि पुलिस सप्ताह के पांचवे दिन हम लोग नशा मुक्त हेतु रैली निकालकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं।

*एक भी सरकारी कार्यालयों एवं आवासों में प्रीपेड मीटर क्यों नहीं लगा - केशरी* (कमिश्नर, डीआईजी, डीएम एवं एसपी कार्यालय से हो प्रीपेड मीटर की शुरुआत) प्रीपेड मीटर अगर इतना ही स्मार्ट है तो इसे पहले सभी सरकारी/अर्द्धसरकारी कार्यालयों में लगाया जाय और इसकी शुरुआत कमिश्नर, डीआईजी, डीएम एवं एसपी कार्यालयों एवं आवासों से की जाए। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने शहीद स्मारक के समक्ष एकदिवसीय अनशन-सत्याग्रह कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए कहा। श्री केशरी ने आक्रोशित शब्दों में कहा कि प्रीपेड मीटर नहीं लगाने वाले उपभोक्ताओं को बिजली विभाग चोर समझना बंद करे क्योंकि खुद बिजली विभाग भी अपने कार्यालयों एवं आवासों में प्रीपेड मीटर नहीं लगा रहा है। एनसीपी नेता संजय केशरी ने कहा कि प्रीपेड मीटर का सीपीआरआई जांच रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं किया जाना आक्रोश पैदा कर रहा है। वरीय नेता नरेश कुमार गुप्ता एवं मनोरंजन सिंह ने कहा कि प्रीपेड मीटर के साथ अत्यावश्यक मीटर रीडिंग सर्टिफिकेट भी नहीं दिया जा रहा है। महिला नेत्री संयुक्ता कुमारी एवं सोनी सिन्हा ने कहा कि बिजली विभाग पहले लाखों रुपए से ज्यादा बकाया राशि वालों के बाद ही छोटे-छोटे बकायेदारों की बिजली काटे। सत्यनारायण साह एवं सखीचंद यादव ने कहा कि शराबबंदी से हो रही आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए प्रीपेड मीटर के जरिए लोगों का खून चूसा जा रहा है। अनशन-सत्याग्रह कार्यक्रम में आजाद शर्मा, शंकर यादव, बबलु गुप्ता, ललन सिन्हा, चन्दन गुप्ता, अजय प्रसाद, ललन बिंद एवं मनोज साह सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नेशनल टीबी एलिमिनेशन प्रोग्राम: जिलाभर में शुरू हुआ विशेष अभियान - 24 फरवरी से 24 मार्च के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को किया जायेगा जागरूक - जिला के सभी पीएचसी और सीएचसी पर प्रत्येक मंगलवार को मनाया जाएगा # टीबी ट्यूजडे - टीबी हारेगा, देश जीतेगा कैंपेन के तहत जिला भर आयोजित होगी कई गतिविधियां मुंगेर, 24 फरवरी। नेशनल टीबी एलिमिनेशन प्रोग्राम के तहत 24 फरवरी से अगले माह 24 मार्च तक सामुदायिक स्तर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। मालूम हो प्रति वर्ष 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस मनाया जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला भर में अगले एक माह तक टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 24 फरवरी से 24 मार्च तक जिला भर में टीबी हारेगा, देश जीतेगा कैंपेन के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, सेंट्रल टीबी डिविजन के डिप्टी डायरेक्टर जनरल डॉ. राजेंद्र पी जोशी ने पत्र जारी कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिया है। सेंट्रल टीबी डिविजन ने टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान के तहत एक महीने का अभियान, पूर्ण संकल्प, संयुक्त प्रयास शुरू किया है। डिस्ट्रिक्ट टीबी सेंटर मुंगेर में कार्यरत डिस्ट्रिक्ट टीबी /एचआईवी कॉर्डिनेटर शैलेन्दु कुमार ने बताया कि टीबी जागरूकता अभियान निक्षय दिवस से शुरू होकर विश्व टीबी दिवस 24 मार्च तक मनाया जाएगा। इस दौरान टीबी चैंपियन/मंचों का पर्याप्त रूप से उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही टीबी प्रकोष्ठों के सभी अधिकारियों और सलाहकारों को भी जमीनी स्तर पर और सोशल मीडिया के माध्यम से अधिकतम आबादी तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास करना है। महिलाओं की सहभागिता होगी सुनिश्चित : उन्होंने बताया कि टीबी उन्मूलन अभियान में महिलाओं की सहभागिता को सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस अभियान के दौरान भी महिलाओं के साथ बैठक कर टीबी के प्रति उन्हें जागरूक किया जायेगा। इसके साथ ही सामुदायिक स्तर पर धर्मगुरू के साथ भी मीटिंग की जायेगी। इस दौरान सामूहिक सहभागिता से टीबी उन्मूलन के सपने को साकार करने का प्रयास किया जायेगा। इस अभियान में जनप्रतिनिधि, धर्मगुरू, सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जायेगा। इस दौरान टीबी के प्रति महिलाओं को संवेदनशील बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। एक्टिव मरीज खोज अभियान के तहत महिलाओं पर विशेष फोकस किया जायेगा। स्कूलों में टीबी पर प्रतियोगिता का होगा आयोजन : उन्होंने बताया कि टीबी के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से जिले के स्कूलों में छात्र-छात्राओं के साथ विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जायेगा। पत्र के माध्यम से प्राप्त निर्देश के अनुसार इस दौरान निबंध प्रतियोगिता, पेंटिंग, स्लोगन लेखन जैसे गतिविधियां आयोजित की जाये। इसके साथ वाल पेंटिंग के माध्यम से टीबी से बचाव का संदेश दिया जायेगा। टीबी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जायेगा। 24 फरवरी से 24 मार्च के दौरान प्रत्येक मंगलवार को पीएचसी/सीएचसी स्तर पर मनाया जाएगा# टीबी ट्यूजडे : उन्होंने बताया कि 24 फरवरी से 24 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को जिला के सभी पीएचसी/सीएचसी स्तर पर #टीबी ट्यूजडे मनाया जायेगा। इस हैसटैग के माध्यम से सोशल मीडिया पर टीबी के प्रति आमजनों को जागरूक करने का प्रयास किया जायेगा। जिला के एक-एक गांव में यह गतिविधि आयोजित की जायेगी। इस पूरे अभियान को सफल बनाने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जायेगा। इस दौरान टीबी मुक्त भारत का संकल्प भी दिलाया जायेगा साथ हीं हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जायेगा। विभिन्न कार्यक्रमों में टीबी के प्रति किया जायेगा जागरूक : पूरे माह अभियान के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में टीबी पर विशेष फोकस करने का निर्देश दिया गया है। टीबी हारेगा, देश जीतेगा कैंपेन में लोगों का उपयोग किया जायेगा। इसके साथ टीबी चैंपियन की कहानी और चित्र प्रदर्शित की जायेगी। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा ।