धरहरा (संवाददाता):- नक्सल प्रभावित धरहरा थाना क्षेत्र स्थित अमझर कोल पहाड़ी के समीप गुरुवार को एक छात्र का हाथ-पैर बांधकर गला रेत दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और छात्र को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छात्र को पटना रेफर कर दिया। लोगों ने बताया कि अमझर कोल पहाड़ी इलाके का भ्रमण करने गए लोगों की नजर छात्र पर पड़ी। छात्र के गले से लगातार खून निकलता देख लोगों ने इसकी सूचना पहले चौकीदार को दी, चौकीदार ने जमालपुर पुलिस को घटना से अवगत कराया।जख्मी छात्र रुपेश कुमार नयागांव कब्रगाह रोड जमालपुर का रहने वाला है। बोलने में असमर्थ छात्र ने गला रेतने वाले दो साथियों का नाम पुलिस को कागज पर लिखकर बताया। पुलिस ने दो में से एक साथी अभियुक्त को हिरासत में ले लिया है। छात्र के पिता गणेश राउत सदर अस्पताल में सफाई कर्मी है। पुलिस घटना के पीछे प्रेम का कारण प्रसंग बता रही है। हर एंगल से पुलिस मामले की जांच कर रही है।घटना की सूचना मिलने पर धरहरा,जमालपुर तथा ईस्ट कालोनी की पुलिस मौके पर पहुंची। जख्मी की पहचान होने पर घर वालों को घटना की जानकारी दी गई। पूछताछ में लिखित रूप से जख्मी ने पूछताछ में दो दोस्तों का नाम बताया है।
महज मुठ्ठी भर लोग अपने निहित स्वार्थ के लिए कलाकरों के साथ गलत ब्यवहार करते हैं | लेकिन इसका मतलब कदापि यह नहीं है कि लोग ख़राब होते हैं | स्वभाव से मनुष्य तो बड़ा प्रेमी जीव होता है | वरना क्या जरुरत थी कि बिहार में नामी-गिरामी लोगो की लम्बी सूची होने के बावजूद अंग नाट्य मंच, बरियारपुर, मुंगेर ने एक साधरण बिहारी के नाम “लोकप्रिय अभिनेता राजन कुमार रंगकर्मी सम्मान” की शुरुआत की | रंगमंच के क्षेत्र में अद्भुत काम करने के लिए आगरा, उत्तर प्रदेश के उमा शंकर मिश्रा जी को 2500 रूपये और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा "लोकप्रिय अभिनेता राजन कुमार रंगकर्मी सम्मान 2022" की घोषणा वरिष्ठ रंगकर्मी उमा शंकर मिश्रा , आगरा, उत्तर प्रदेश को मिलेगा नकद ईनाम। संयोजक : अंग नाट्य मंच बरियारपुर मुंगेर 22 वाँ अंग नाट्य यज्ञ 2022 बरियारपुर मुंगेर में फरबरी के अंत में होने जा रहा है जहां हीरो राजन कुमार (चार्ली चैपलिन-2) की विशेष उपस्थिति होगी। इस अवॉर्ड के लिए एक ज्यूरी कमिटी है, जो आवेदकों की काबलियत देख समझ कर विजेता का चयन किया है। इस वर्ष विजेता को ढाई हजार रूपए कैश इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा सर्टिफिकेट, शॉल, मोमेंटो भी दिए जाएंगे। लोकप्रिय अभिनेता राजन कुमार रंगकर्मी सम्मान 2022 के लिए रंगकर्मी उमा शंकर मिश्रा , आगरा, उत्तर प्रदेश को पुरूस्कार के लिए चुना गया जिन्हें ढाई हजार रूपए नकद इनाम मिलेगा। इनका रंगकर्म की दुनिया में सशक्त काम करने का अनुभव रहा है। पुरूस्कार निर्णायक कमिटी में वरिष्ठ रंगकर्मी संजय कुमार, अभय कुमार, समाज सेवक डॉ पवन अग्रवाल, जन सूचना संपर्क अधिकारी दिनेश कुमार, एडवोकेट कल्पना वास्कर, गायक चितरंजन मंडल शामिल रहे हैं । इस पुरस्कार को अंग नाट्य यज्ञ महोत्सव 2022 के दौरान दिया जाएगा जबकि इस प्रोग्राम में अंतरराष्ट्रीय रंगकर्मी हीरो राजन कुमार विशिष्ठ अतिथि होंगे। रंगमंच के कलाकार को सम्मान अंग नाट्य मंच बरियारपुर मुंगेर द्वारा प्रदत्त की जाएगी। हीरो राजन कुमार देश के उत्कृष्ठ कलाकरों में से है जिनपे मुंगेर ही नहीं पूरा विश्व इतराता है।
*पहले सरकारी कार्यालयों एवं सरकारी आवासों में लगे प्रीपेड मीटर - केशरी* (25 फरवरी को एकदिवसीय अनशन-सत्याग्रह से होगा आंदोलन का शंखनाद) प्रीपेड मीटर नहीं लगाने वाले आम उपभोक्ताओं को बिजली चोर समझने वाले बिजली विभाग पहले सभी सरकारी/अर्द्धसरकारी कार्यालयों एवं आवासों में प्रीपेड मीटर लगावें फिर आम उपभोक्ताओं की ओर रुख करें और मुंगेर कमिश्नर, डीआईजी, डीएम एवं एसपी कार्यालयों तथा आवासों से इसकी शुरुआत की जाए। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने मुंगेर डीएम एवं विद्युत अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए कहा। श्री केशरी ने कहा कि 25 फरवरी शुक्रवार को शहीद स्मारक के समक्ष एकदिवसीय अनशन-सत्याग्रह करते हुए जनांदोलन का शंखनाद किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर में चारों तरफ से लगातार आ रही अनेकों शिकायतों के बावजूद प्रीपेड मीटर का नाम ही सीपीआरआई जांच रिपोर्ट और ना ही केन्द्र या राज्य सरकार के किसी अधिकृत लैब का जांच रिपोर्ट सार्वजनिक किया जा रहा है। एनसीपी नेता संजय केशरी ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर तथा डिजीटल मीटर को किसी भी चौक-चौराहों पर 24 घंटों के लिए एक हजार केवी का लोड देकर डिमांस्ट्रेशन की मांग को भी नहीं माना जाना संदेह पैदा कर रहा है।
पंचायत स्तरीय आम सभा में टेलीमेडिसीन से आम लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच में मुंगेर राज्य में दूसरे स्थान पर - इस दौरान कोरोना टीका के प्रीकॉशन डोज से वंचित 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना टीकाकरण के लिए किया गया प्रेरित मुंगेर, 23 फरवरी। 22 फरवरी को पंचायत स्तर पर पंचायती राज संस्थाओं के द्वारा जिलाभर में आम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कोरोना टीका के प्रीकॉशन डोज से वंचित 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के साथ ही टेलीमेडिसीन सर्विस के माध्यम से चिकित्सक के द्वारा आम लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 22 फरवरी को जारी डिस्ट्रिक्ट वाइज टेलीमेडिसीन फाइनल रिपोर्ट के अनुसार मुंगेर जिला इस मामले में पूरे बिहार में दूसरे स्थान पर आया है। जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के जिला कार्यक्रम प्रबंधक नसीम रजि ने बताया कि 22 फरवरी को जिलाभर के पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों के द्वारा पंचायत स्तर पर आयोजित आम सभा में कोरोना टीकाकरण के प्रीकॉशन डोज से वंचित 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के कॉमोर्बिड श्रेणी के लाभार्थियों के ग्रामवार ड्यू लिस्ट के अनुसार टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही टेलीमेडिसीन कंसल्टेंसी जैसे ई संजीवनी (हब और स्पोक) एवं ई संजीवनी ओपीडी ( पेशेंट डॉक्टर) का लाइव डिमोन्सट्रेशन किया गया। ताकि सामुदायिक स्तर पर होने वाले लाभ से आमजनों को अवगत कराया जा सके। इस अवसर पर चिकित्सक के द्वारा टेलीमेडिसीन सर्विस के माध्यम से आम लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को जारी डिस्ट्रिक्ट वाइज टेलीमेडिसीन फाइनल रिपोर्ट के अनुसार उस दिन टेलीमेडिसीन के माध्यम से आम लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने में मुंगेर जिला राज्य में दूसरे स्थान पर रहा। वहीं सारण पहले और सुपौल तीसरे स्थान पर रहा । उन्होंने बताया कि टेलीमेडिसीन के माध्यम से आम लोगों को चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने वाले मुंगेर में हब की संख्या 47 और स्पोक की संख्या 217 रही। वहीं कुल कंसल्टेंसी की संख्या 916 रही। जिला में यदि प्रति स्पोक किए गए औसत कंसल्टेंसी की यदि बात करें तो वो 4.1 रही । यानी प्रत्येक स्पोक से 4 से अधिक लोगों को टेलीमेडिसीन के माध्यम डॉक्टर के साथ परामर्श और इलाज कराया गया। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर कुल 1714 हब और 13,883 स्पोक पर टेलीमेडिसीन के माध्यम से डॉक्टर के द्वारा आम लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। राज्य स्तर पर कुल कंसल्टेंसी की संख्या 24,446 रही। राज्य स्तर पर प्रति स्पोक किए गए औसत कंसल्टेंसी रेट की यदि बात की जाय तो वो 1.6 रही।
Transcript Unavailable.
सदर प्रखंड के वरदह घाट पर शुक्रवार को गंगा स्नान के दौरान हसनपुर निवासी अजय कुमार झा के पुत्र हिमांशु कुमार की मृत्यु हो गई शनिवार से ही गोताखोर एसटीआरएफ के टीम लगी हुई है पर 24 घंटे बीत जाने के बाद भी युवक का शव बरामद नहीं हो पाया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
शनिवार को कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत सोझी घाट के पास 700 देसी बोतल सृष्टि शराब के साथ एक युवक को कासिम बाजार थाना ने गिरफ्तार किया गिरफ्तार युवक की पहचान वासुदेव पुर ओपी क्षेत्र के अंतर्गत श्यामपुर निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है। युवक से शराब के साथ एक टोटो भी बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार द्वारा बताया गया कि हमें गुप्त सूचना मिली है कि शराब की हेरा फेरी किया जाएगा जिसकी सूचना पाकर हम अपने थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोझी घाट पहुंचकर रंगे हाथ एक युवक को शराब के साथ गिरफ्तार कर ली है।
शनिवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 3183 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई नहीं मिले एक भी संक्रमित मरीज एक्टिव मरीज की संख्या पहुंची 15 इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि यह अच्छी बात है। लोग संक्रमित नहीं मिल रहे हैं पर लोगों को अभी सतर्क रहने की जरूरत है।
शुक्रवार को मुंगेर जिले के जमालपुर मूंगरोरा निवासी रणवीर कुमार ने अपनी विदेशी दुल्हनिया के साथ विवाह निबंधन पदाधिकारी मुंगेर के समक्ष कोर्ट मैरिज शादी रचाई उन्होंने बताया कि हम पढ़ाई के लिए फ्रांस गए थे तभी हमारी दिल वहां की शरलिन पीओ लग से लग गई शरलिन अपने माता पिता के साथ आज मुंगेर कोर्ट पहुंचकर हम दोनों की शादी खुशी खुशी करवा रहे हैं। इस मौके पर हमारे भी माता-पिता और दोस्त उपस्थित हैं।
शुक्रवार को सदर प्रखंड के सभागार में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अपर्णा भारती ने किए उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न विभाग की विभिन्न योजनाओं पर चर्चे किए बताएं कि प्रत्येक शुक्रवार को पंचायत में चलाए जा रहे विकास योजना हेतु एक बैठक कर यह पता करे कि लाभुकों को उचित लाभ मिल रहा है। कि नहीं बैठक में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर मुंगेर विकास कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मुंगेर ग्रामीण सुष्मिता कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार झा, एम ओ सदर मुंगेर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सदर मुंगेर, बी,पी,एम जीविका एवं अन्य विभाग के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
