मुंगेर, 18 फरवरी। जिला में नियमित तौर पर लगातार कोविड वैक्सीनेशन अभियान तो चल ही रहा व साथ ही गर्भवती और शिशु के नियमित टीकाकरण पर भी जोर दिया जा रहा है । ताकि गर्भवती एवं शिशु का ससमय नियमित टीकाकरण भी सुनिश्चित हो सके और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिल सके। इसे सार्थक रूप देने के लिए जिला के विभिन्न ऑगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से कोविड प्रोटोकॉल के पालन के साथ ही संबंधित क्षेत्र की एएनएम द्वारा सेविका एवं आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से गर्भवती एवं शिशु का नियमित टीकाकरण किया जा रहा है।
अपनी एक फ़िल्म के एक्शन सीन की शूटिंग करते हुए राजन कुमार को गहरी चोट लग गई थी और उन्हें अस्पताल के आईसीयू में दाखिल किया गया था। मुंगेर बिहार और देश भर के साथ साथ दुनिया भर में उनके लिए दुआओं का दौर चल रहा था, सिटी क्रिटिकल अस्पताल में माहिर डॉक्टर्स की एक टीम उनके इलाज में लगी थी, लग रहा था कि हफ्तों बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल पाएगी मगर लोगों की दुआओं ने अपना असर दिखाया और श्री श्री 108 बड़ी दुर्गा मां ,शादीपुर मुंगेर की अनुकंपा से राजन कुमार जल्द स्वस्थ हो गए। सिर्फ 72 घन्टे के अंदर वह फिट और फाइन हो गए। स्वास्थ्य लाभ के बाद अपने कमिटमेंट को पूरा करने के लिए सीधे राजन कुमार शूटिंग लोकेशन पहुंचे और लगातार तीन घन्टे तक फ़िल्म की शूटिंग की। फैन्स उन्हें फिट और फाइन देखकर खुशी से झूम उठे।
शुक्रवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 3329 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई नहीं मिले एक भी संक्रमित मरीज एक्टिव मरीज की संख्या पहुंचेगी 21 इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि यह अच्छी बात है आज लोग संक्रमित नहीं मिले पर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। सावधान रहने की जरूरत है। तभी अपने आपको अपने परिवार को सुरक्षित रख पाएंगे।
सदर अस्पताल, पुलिस विभाग एवं नगर निगम सहित तमाम बड़े बकायेदारों पर बिजली विभाग द्वारा शिकंजा कसा जाना स्वागतयोग्य है लेकिन साथ ही यह भी एहतियात बरतनी होगी कि लाख रुपए से ज्यादा राशि के बड़े बकायेदारों के बाद ही छोटे बकायेदारों की बिजली काटी जाए। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने विद्युत अधीक्षण अभियंता को एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा। साथ ही श्री केशरी ने कहा कि बकाया राशि को दस मासिक किस्तों में जमा करने का आदेश जारी किया जाए जिससे विभाग को बकाया राशि मिलने के साथ-साथ विद्युत उपभोक्ताओं को भी पैसे चुकाने में सुविधा हो सके। श्री केशरी ने कहा कि मुंगेर विद्युत कार्य अंचल में विभिन्न उपभोक्ताओं के यहां बकाया करोड़ों रुपए की राशि का वसूली होना भी जरूरी है परन्तु इसमें गैरजरूरी सख्ती से बचते हुए इसे दस मासिक किस्तों में वसूलने की रणनीति बनाना बिजली विभाग एवं विद्युत उपभोक्ता दोनों के लिए हितकर होगा। एनसीपी नेता संजय केशरी ने कहा कि ऐसा नहीं होने पर एनसीपी कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरकर भीषण आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।
पोषण एवं पुनर्वास केंद्र में साढ़े पांच महीने की अतिकुपोषित बच्ची सुंदन कुमारी का चल रहा है इलाज - 29 जनवरी को एनआरसी में भर्ती के वक्त बच्ची नहीं कर पा रही थी मां का स्तनपान - सप्लीमेंट सकिंग टेक्नीक से ट्यूब के जरिये बच्ची को कराया गया मां का स्तनपान मुंगेर , 17 फरवरी। सदर अस्पताल मुंगेर स्थित पोषण एवं पुनर्वास केंद्र में इन दिनों घोरघट, बरियारपुर से आई अति कुपोषित बच्ची साढ़े पांच महीने की सुंदन कुमारी की सफल इलाज के साथ-साथ सही पोषण दी जा रही है। इसका परिणाम है कि जिस बच्ची का वजन एनआरसी में भर्ती होने के वक्त महज 2.9 किलोग्राम और लम्बाई 55 सेमी था वो अब बढ़कर लगभग 4 किलोग्राम हो गया है और लम्बाई में भी उसके अनुरूप वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही भर्ती के वक्त मां का स्तनपान करने में अक्षम बच्ची सुंदन कुमारी अब आसानी से मां का स्तनपान कर रही है। एनआरसी मुंगेर के नोडल ऑफिसर विकास कुमार ने बताया कि विगत 29 जनवरी को बाल विकास परियोजना बरियारपुर के करहरिया पंचायत पूर्वी घोरघट स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 96 की सेविका खुशबू कुमारी और लेडी सुपरवाइजर प्रीति कुमारी ने शिव कुमार सिंह और उनकी पत्नी काजल कुमारी की दूसरी बेटी साढ़े पांच महीने की अति कुपोषित बच्ची सुंदन कुमारी को एनआरसी में भर्ती कराया । एनआरसी में भर्ती के वक्त बच्ची का वजन काफी कम था और वो मां का स्तनपान भी नहीं कर पा रही थी। इसके के लिए सप्लीमेंट सकिंग टेक्नीक अप्लाई किया गया जिसके तहत एक ट्यूब की मदद से बच्ची को स्तनपान कराया गया। अब बच्ची आसानी से मां का स्तनपान कर रही है। उन्होंने बताया कि बच्ची सुंदन हाइपो ग्लेसिमिया नामक बीमारी से पीड़ित थी जिसमें बच्चे का ग्लूकोस लेवल काफी कम हो जाता है। एनआरसी मुंगेर की फीडिंग डेमोंस्ट्रेटर रचना भारती ने बताया कि एनआरसी में भर्ती के वक्त बच्ची सुंदन अपनी मां का स्तनपान नहीं कर पा रही थी। हालांकि बच्ची के जन्म के दो से तीन घन्टे के अंदर बच्ची की मां 21 वर्षीय काजल कुमारी ने स्तनपान कराने का प्रयास किया था। इसके बाद एफ 100 डाल्युटेंट फीड का 35 एमएल प्रत्येक दो से तीन घन्टे में देना शुरू किया गया। इसके बाद सप्लीमेंट सकिंग टेक्नीक अपनाया गया। इस टेक्नीक में कटोरी-चम्मच की जगह एक टयूब की मदद से बच्ची को मां का स्तनपान कराया गया। इसके साथ ही बच्ची को आयरन और कैल्सियम का टेबलेट खाने के साथ स्तनपान कराने के लिए प्रेरित किया गया। पांच से छह दिनों तक यह टेक्नीक इस्तेमाल करने के बाद अब बच्ची आसानी से स्तनपान कर पा रही है। अब 2 घन्टे के अंतराल को बढ़ा कर 3 से 4 घन्टे के अंतराल पर एफ100 डाइल्यूटेन्ट फीड दी जा रही है। बच्ची के वजन में भी अब काफी सुधार हुआ है। अब बच्ची का वजन 2.9 से बढ़कर लगभग 4 किलो हो गया है। बच्ची की मां 21 वर्षीय काजल कुमारी ने बताया कि सुंदन मेरी दूसरी बेटी है। जन्म से ही यह कुपोषण की शिकार हो गई। इसका हाथ और पैर काफी पतला-पतला था । इसके साथ ही इसका वजन भी बहुत कम था। इस सबके साथ जो सबसे बड़ी बात थी वो ये कि वो मेरा स्तनपान भी नही कर पा रही थी। इसके बाद मेरे करहरिया पूर्वी पंचायत की आंगनबाड़ी सेविका खुशबू कुमारी ने मुझे यहां पोषण पुर्नवास केंद्र में रहकर इलाज करवाने की सलाह दी और साथ आकर यहां भर्ती करवाया । अब मेरी बच्ची बिल्कुल ठीक है ।अब वो ठीक से स्तनपान भी कर रही और उसका वजन भी पहले की तुलना में बढ़ा है। यहां मेरे और दोनों बच्चियों के स्वास्थ्य और पोषण का पूरा-पूरा ख्याल रखा जा रहा है। यहां खाने -पीने के साथ-साथ दवाइयां भी मिल रही हैं।
मुंगेर, 17 फरवरी ; बॉलीवुड के विख्यात संगीतकार और गायक बप्पी लहरी अब हमारे बीच नहीं रहे। मुम्बई से 2 हजार किलोमीटर दूर शादीपुर, मुंगेर, बिहार में स्थित राजवीर हाउस में आज 17 फरवरी की शाम को हीरो राजन कुमार की अध्यक्षता में बफ्टा, मुंगेर के कलाकारों द्वारा म्यूज़िक के बादशाह बप्पी लाहिरी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।आपको बता दें कि बप्पी लहरी के परिवार ने आज गुरुवार सुबह उन्हें अंतिम विदाई दी। बप्पी लहरी के फैन्स और उनके चाहने वाले बड़ी संख्या में उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे और शवयात्रा में बप्पी लहरी के परिवार वाले बेहद भावुक नजर आए। राजन कुमार ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बप्पी लहरी हिंदुस्तानी संगीत के बादशाह थे। उन्होंने कई दशक तक ऑडिएंस का मनोरंजन किया है। डिस्को किंग के खिताब से नवाजे जाने वाले बप्पी लहरी के गीत संगीत में एक अलग ही भाव उभर कर आते थे जो गीतों को अमर और सदाबहार बना देते थे।
जिलाधिकारी मुंगेर के आदेशानुसार 16,2 ,2022 को कोविड-19 टीका करण का महा अभियान होना सुनिश्चित किया गया है। इस अभियान में 4 पंचायत में कुल 44 केंद्रों पर टीका लगाए जाएंगे जिसमें नौवागढ़ी उत्तरी, नौवागढ़ी दक्षिणी, कुतलूपुर दियारा, एवं जाफर नगर पंचायत शामिल है। इस कार्य में 44 एएनएम एवं 44 वेरी फायर के साथ आंगनवाड़ी सेविका सहायिका आशा कार्यकर्ती को सहयोग हेतु उपस्थित रहने की निर्देश दी गई है। इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार झा ने दिए
नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के बजरंगबली नगर में माघी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्री श्री 108 राम धून यज्ञ की शुरुआत की गई जिसके लिए कलश शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों कन्या एवं महिलाओं ने भाग लिया मौके पर बजरंगबली नगर के तमाम बुद्धिजीवी गन निर्माण नौजवान व्यक्ति उपस्थित थे।
मंगलवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 3156 लोगों की कोविड-19 कराई जिसमें 6 नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं। एक्टिव मरीज की संख्या पहुंची 24 इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि अभी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है। इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। तभी अपने आप को एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख पाएंगे।
मंगलवार 15 फरवरी 2022 को आंगनबाड़ी सेविका अंजना कुमारी के केंद्र संख्या 93 बनारसी राय टोला में दिन के 2:00 बजे पंचायत के मुखिया कृष्णकांत सिंह एक बैठक बुलाई बैठक में पंचायत के सभी सेविका सहायिका उपस्थित हुए मुखिया द्वारा निर्देश दिए कि केंद्र का संचालन सुचारू रूप से करना सुनिश्चित करें कोई भी सेविका सहायिका लापरवाही नहीं बरतें गे नहीं तो उनके ऊपर पंचायत के द्वारा कार्रवाई की जाएगी सरकार द्वारा जो भी सुविधा आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों के लिए आती है। उसे आप लोग हर संभव बच्चे के बीच लाने का प्रयास करें ताकि यह पता चल सके दियारा क्षेत्र में भी आंगनवाड़ी केंद्र चलता है। और उन्होंने यह भी कहा कि आप लोग के केंद्र पर पानी ,शौचालय इत्यादि की व्यवस्था नहीं हो तो आप लोग हमें बताएंगे हम अपने पंचायत के फंड से या अन्य किसी भी फंड से जितना जल्द हो सके आपके केंद्रों पर व सुविधा उपलब्ध कराने का कोशिश करेंगे
