धरहरा (संवाददाता):- धरहरा थाना से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर राजनंदनी ज्वेलर्स में सोमवार की बीती रात्रि हुई चोरी की घटना के उद्भेदन के लिए बुधवार को डॉग स्क्वायड की टीम धरहरा पहुंची। खोजी कुत्ता को दुकान में प्रवेश कराया गया उसके बाद खोजी कुत्ता दुकान से निकलकर यूको बैंक के पीछे से होते हुए जंगल के रास्ते सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल के पास मेन रोड पर जाकर बैठ गई।जब खोजी कुत्ता चोरों के भागने का सुराग का पता नहीं लगा सकी तो यह बताया गया कि जहां तक कुत्ता पहुंचा वहां के बाद चोर किसी वाहन से फरार हुए होंगे।एसडीपीओ नंद जी प्रसाद ने बताया कि चोरी मामले का उद्भेदन करने में पुलिस जुटी है। धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह को आवश्यक निर्देश दिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि चोरी की घटना में वैज्ञानिक अनुसंधान तरीके से जांच की जा रही है। बता दें कि चोरी का उद्भेदन करने के लिए पटना से जांच करने एफएसएल की टीम पहुंच रही है। दुकान से चोरों के साक्ष्य का नमूना एकत्रित किया जाएगा।धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि दुकान से 500 मीटर की दूरी पर नथ, बाली, कैथल, घुंगरू, ढोलना सामान मिली है।
