बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर छात्र राजद जिला अध्यक्ष ईशु यादव ने बताएं कि मुंगेर विश्वविद्यालय पी,जी सत्र 2018 ,20 के दूसरी सेमेस्टर की परीक्षा जनवरी 21 में समाप्त हुई थी इसके बाद कई महीने बीत जाने के बाद परिणाम आया लेकिन सबसे दुर्भाग्य की बात है द्वितीय सेमेस्टर और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के बीच 1 साल का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा नहीं ली गई है पहले से सत्र काफी लेट चल रहा है लेकिन विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण छात्र-छात्राओं की भविष्य को बर्बाद कर दिया गया है जिला अध्यक्ष ने माननीय कुलपति से मांग किया कि विद्यार्थीयों का भविष्य देखते हुए सभी छात्र छात्राओं का असाइनमेंट बेस पर उत्तीण कर चौथे सेमेस्टर की परीक्षा लिया जाए। जबकि तीसरे सेमेस्टर के लिए इंटरनल परीक्षा और असाइनमेंट सभी छात्र छात्राएं अपने डिपार्टमेंट में जमा कर चुके हैं अगर छात्र छात्राओं को तीसरे सेमेस्टर की पदोन्नत नहीं किया गया तो छात्र आजाद उग्र आंदोलन करेगी और जिसके जिम्मेदार विश्वविद्यालय प्रशासन होंगे

बुधवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच के दौरान 140 व्यक्ति नए संक्रमित पाए गए हैं इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि कोरोना जोर शोर से अपना पैर फैला रहे हैं लोग को सतर्क रहने की जरूरत है तभी सुरक्षित रहेंगे।

मंगलवार को सदर प्रखंड के प्रांगण में बिस्कोमान कृषि सेवा केंद्र मुंगेर में खाद लेने आए किसान द्वारा कोविड-19 इनका किसी प्रकार से कोई पालन नहीं किया गया लोग एक दूसरे में भरे हुए थे कोई दूरी की पालन नहीं की जा रही थी सदर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आएंगे सैकड़ों से अधिक किसान लंबी कतार में खड़े थे।

बिहार विधान परिषद स्थानीय निकाय चुनाव 2022 को लेकर मुंगेर, जमुई ,लखीसराय और शेखपुरा जिला क्षेत्र के संभावित राजद समर्थित उम्मीदवार को लेकर मुंगेर के आजाद चौक स्थित राजद कार्यालय में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राजद के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव ने किया। बैठक में राजद समर्थित उम्मीदवार की विधिवत घोषणा के बाद वृहत बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही पार्टी के जीत सुनिश्चित करने हेतु जिला, प्रखंड सहित पंचायत स्तरीय राजद के सक्रिय कार्यकर्ता का एक टीम बनाया जाएगा बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव दिनेश कुमार यादव प्रवक्ता मंटू शर्मा राज परिषद सदस्य शिशिर लालू, युवा राजद अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ समेत दर्जन राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर डॉक्टर से दिखाने आए कतार वध होकर कोविड-19 जांच कराते दिखे बढ़ते संक्रम को देखते हुए सिविल सर्जन का सख्त निर्देश है कि डॉक्टर से दिखाने के पहले लोग अपना जांच करा ले तभी वह डॉक्टर से दिखाएंगे इसी को देखते हुए कोविड-19 जांच कराते दिखे लोग

मंगलवार को जिले विभिन्न क्षेत्रों में जांच के दौरान डीडीसी कार्यालय मुंगेर के 6 कर्मी संक्रमित मिले हैं इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार द्वारा दिया गया उन्होंने बताया कि मंगलवार को 141 संक्रमित मरीज पाए गए जिसमें 6 कर्मी डीडीसी कार्यालय के भी शामिल हैं।

मुंगेर पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर मंगलवार को बरियारपुर थाने की पुलिस द्वारा तीन बटिया चौक पर वाहन तथा मास्क जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने मार्ग से गुजर रहे वाहनों के कागजात,हेलमेट व मास्क आदि की जाँच की।जांच अभियान के दौरान पीटीसी सुधीर कुमार सिंह ने 2 बाइक चालकों से 1500 तथा 10 लोगो को बिना मास्क के बाजार घूमते पकड़े जाने पर 500 रुपये का जुर्माना वसूला।वहीं पीटीसी सुधीर कुमार सिंह ने लोगों को कोरोना से सुरक्षा के लिए मास्क लगाने की अपील की है।

मंगलवार को जांच के दौरान जिलाधिकारी कार्यालय मुंगेर के 10 कर्मी संक्रमित पाए गए हैं सिविल सर्जन ने दी जानकारी उन्होंने बताया कि जिले में 141 नए संक्रमित पाए गए जिसमें 10 कर्मी जिलाधिकारी कार्यालय के भी शामिल हैं।

मंगलवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच के दौरान 141 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए जिसमें 97 पुरुष तो 44 महिला शामिल है एक्टिव मरीज की संख्या पहुंची 317 इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि जिले वासियों को पूर्णता सावधानी बरतने की जरूरत है तभी वह सुरक्षित रह सकेंगे मार्क्स सैनिटाइजर का प्रयोग अवश्य करें सावधान रहें सुरक्षित रहें

- कोरोना से उत्पन्न परिस्थिति को लेकर उठाया गया कदम निर्धारित दर से अधिक किराया लेने वालों पर होगी कार्रवाई मुंगेर, 11 जनवरी 2022 :50 किलोमीटर तक 1500 से2500रूपया किराया तय : जिला के सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान गत वर्ष भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा निजी एम्बुलेंस के लिए किराया तय किया गया था। कोरोना की तीसरी लहर के कारण उत्पन्न स्थिति को देखकर निजी एम्बुलेंस के लिए किराया निर्धारित किया गया है। 50 किमी तक आने - जाने के लिए छोटी कार ( सामान्य) के लिए 1500 रुपये, छोटी कार ( एसी) के लिए 1700 रुपये, बोलेरो, सुमो व मार्शल ( सामान्य) के लिए 1800 रुपये, बोलेरो, सुमो व मार्शल (एसी) के लिए 2100 रूपये, मैक्सी, विंगर, सिटी राइडर, टेम्पो, ट्रेवलर व समकक्ष वाहन (14 से 22 सीट) सामान्य के लिए 2500 रुपये, जाइलो, क्वालिस, स्कॉर्पियो व टवेरा (एसी ) के लिए 2500 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। 50 किलोमीटर से अधिक परिचालन होने पर 18 रूपये से 25 रूपये किलोमीटर का अतिरिक्त किराया : जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के जिला कार्यक्रम प्रबंधक नसीम रजि ने बताया कि 50 किमी से अधिक परिचालन करने पर निर्धारित दर के किलोमीटर के हिसाब से अतिरिक्त किराया को भी तय किया गया है। छोटी कार ( सामान्य), छोटी कार (एसी), बोलेरो, सुमो व मार्शल ( सामान्य), बोलेरो, सुमो व मार्शल (एसी) के लिए 18 रुपये प्रति किमी, मैक्सी, विंगर, सिटी राइडर, टेम्पो, ट्रेवलर व समकक्ष वाहन (14 से 22 सीट) सामान्य और क्वालिस, स्कॉर्पियो व टवेरा (एसी) के लिए 25 रुपये प्रति किमी के हिसाब से अतिरिक्त किराया निर्धारित किया गया है। तय किराया से अधिक राशि की मांग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।