बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर छात्र राजद जिला अध्यक्ष ईशु यादव ने बताएं कि मुंगेर विश्वविद्यालय पी,जी सत्र 2018 ,20 के दूसरी सेमेस्टर की परीक्षा जनवरी 21 में समाप्त हुई थी इसके बाद कई महीने बीत जाने के बाद परिणाम आया लेकिन सबसे दुर्भाग्य की बात है द्वितीय सेमेस्टर और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के बीच 1 साल का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा नहीं ली गई है पहले से सत्र काफी लेट चल रहा है लेकिन विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण छात्र-छात्राओं की भविष्य को बर्बाद कर दिया गया है जिला अध्यक्ष ने माननीय कुलपति से मांग किया कि विद्यार्थीयों का भविष्य देखते हुए सभी छात्र छात्राओं का असाइनमेंट बेस पर उत्तीण कर चौथे सेमेस्टर की परीक्षा लिया जाए। जबकि तीसरे सेमेस्टर के लिए इंटरनल परीक्षा और असाइनमेंट सभी छात्र छात्राएं अपने डिपार्टमेंट में जमा कर चुके हैं अगर छात्र छात्राओं को तीसरे सेमेस्टर की पदोन्नत नहीं किया गया तो छात्र आजाद उग्र आंदोलन करेगी और जिसके जिम्मेदार विश्वविद्यालय प्रशासन होंगे
