मरीजों के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल आने- जाने का किराया हुआ निर्धारित मुंगेर, 11 जनवरी 2022 : कोरोना के तीसरी लहर के मद्देनजर सरकार कई स्तर पर कार्य कर रही है। कोरोना की रोकथाम और संक्रमितों के इलाज के लिए स्वास्थ्य महकमा तत्परता से जुटा है। कई कोरोना मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है। इसके लिए सरकारी स्तर पर एम्बुलेंस लगाये गए हैं। साथ ही निजी एम्बुलेंस वाले मनमानी किराया वसूल नहीं कर सके। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार द्वारा हर एम्बुलेंस के लिए किराया निर्धारित किया गया है। तय दर से अधिक किराया लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एम्बुलेंस संबंधित किसी तरह की शिकायत दर्ज करने के किए टॉल फ्री नंबर(06202751107) भी जारी की गई है।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि जिला में कोविड के नये वैरिएंट ओमिक्रोन के खतरे को हर हाल में रोकने के लिए जिलाभर में सोमवार से हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर के साथ-साथ 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए प्रीकॉशन बूस्टर डोज़ देने की शुरुआत हुई। इससे पूर्व 3 जनवरी से 15 से 18 आयुवर्ग के किशोरों के टीकाकरण का महाअभियान भी शुरू हो चुका है। जिला में जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित कराने के लिए स्वास्थ्य कर्मी तमाम तरह की चुनौतियों के बीच अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर हैं। ताकि एक भी व्यक्ति वैक्सीन से वंचित नहीं रहे। जिससे इस महामारी को जड़ से मिटाया जा सके। ऐसे ही कर्मियों में से एक हैं सदर अस्पताल में वैक्सीनेटर के रूप में कार्यरत एएनएम मधु कुमारी। वो विगत 16 जनवरी 2021 से जिला में वैक्सीनेशन महाभियान के शुभारंभ से वैक्सीनेशन कार्य में जुटी हुई हैं। वह अपने कर्तव्य पथ पर खुद संक्रमित होने की आशंकाओं के बीच कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करते हुए लोगों को लगातार बेहतर स्वास्थ्य सेवा दे रही हैं।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि मुंगेर के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार रौशन ने बताया कि मधु कुमारी सदर अस्पताल मुंगेर स्थित वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीनेटर के रूप में काम कर रही हैं। वो हमेशा अपने कार्य के प्रति मुस्तैद और सजग रहती हैं। वह तमाम चुनौतियों के बावजूद कभी अपने कर्तव्य पथ पर नहीं थकी और पूरी मुस्तैदी के साथ डटी रहीं। जिसका सकारात्मक परिणाम यह रहा कि मधु कुमारी की इस पहल का लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा और अफवाहों को मात मिली। वो अब तक 10 हजार से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन कर चुकी हैं। एक भी लोग वैक्सीन लेने से वंचित नहीं रहें इसके लिए वो हमेशा तत्पर रहती हैं ।

जिले में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बरियारपुर थाना मोड़ पर प्रभारी अंचलाधिकारी संतोष कुमार सिंह व एस आई संजीव कुमार सिंह द्वारा मास्क जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना मास्क वाले लोगों का चालान भी काटा गया।इस पर प्रभारी अंचलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को लेकर प्रखंड क्षेत्र में मास्क जांच अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत बिना मास्क वाले 24 लोगों से 1200 रुपये जुर्माना वसूला गया है। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि घर से निकलते समय मास्क लगाना जरूरी है।

जिले के बढ़ते कोविड संक्रमण को लेकर सोमवार को पीएचसी बरियारपुर द्वारा प्रखंड क्षेत्र में 320 लोगों के स्वाव सैंपल कोविड जांच के लिए लिया गया।जिसमें एंटीजन किट से 170 सैंपल और आरटीपीसीआर किट से 150 सैंपल लिए गए।उक्त जानकारी पीएचसी बरियारपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया।वहीं,आरटीपीसीआर किट से लिए गए सैंपल जांच के लिए सदर अस्पताल मुंगेर को भेजे गए हैं।स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार संक्रमण की रोकथाम के लिए व्यक्तियों के सैंपल लेकर जांच की जा रही है।

धरहरा (संवाददाता):- राजकुमार मंडल हत्या के मामले में परिजनों के आवेदन पर धरहरा थाना में चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। धरहरा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन के द्वारा दी गई आवेदन के आलोक में चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।सनद रहे कि शुक्रवार की रात धरहरा थाना क्षेत्र के ईटवा में भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सह आंगनबाड़ी सेविका के प्रति राजकुमार मंडल उर्फ राजू मंडल की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी।

सोमवार को सदर अस्पताल में दिखाने आए मरीज कोविड-19 जांच कराई हेतु लंबी कतार में खड़े होकर जांच करवा रहे थे जांच कर रहे कर्मी से बातचीत के दौरान पता चला कि सभी लोग डॉक्टर से दिखाने अस्पताल में आए हैं डॉक्टर का कहना है बढ़ती महामारी को देखते हुए पहले आप जांच कराएंगे तभी आप लोग को देखा जाएगा क्योंकि कोरोना जोर शोर से फैली हुई है इसी को देखते हुए कोविड-19 जांच कराना जरूरी है।

सोमवार को पप्पू यादव की पार्टी जाट द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन मुंगेर रेलवे स्टेशन पर किए धर्मा के नेतृत्व में अहमद करें उन्होंने बताया कि बढ़ती महंगाई खाद बीज की महामारी विशेष राज्य की दर्जा वार्ड सचिव को सरकार नौकरी दे इन सभी मांगों को लेकर हम लोग एक दिवसीय धरना का आयोजन किए वही रेल अधिकारी द्वारा बताया गया कि कार्यकर्ता द्वारा इंटरसिटी एक्सप्रेस को कुछ देर के लिए बाधा किया गया नाजिया पी के मदद से सभी लोग रेल पटरी से अलग हो गए और रेल परिचालन चालू किया गया

बिहार नगर पालिका कानून में संशोधन के बाद नगर निगम चुनाव के मेयर/डिप्टी मेयर का चुनाव सीधे जनता द्वारा चुने जाने की बिहार सरकार के निर्णय के बाद आम जनता के बीच चर्चा जोरो पर है, जिसे लेकर सभी पार्टियों में जोड़ तोड़ एवं गुणा ,भाग शुरू कर दिया है जिसमें राजद भी पीछे नहीं है।राजद प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव, प्रदेश सचिव दिनेश कुमार यादव ,जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा ,जिला महासचिव भावानंद कुशवाहा, महानगर युवा राजद अध्यक्ष आदर्श कुमार राजा, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संतोष कुमार यादव, महानगर अध्यक्ष निगर निकाय प्रकोष्ठ कुमार सौरभ जयसवाल, राजद नेता जर्मनी यादव एवं राधेश्याम साह मजदूर नेता ने आजाद चौक स्थित राजद कार्यालय में गहन विचार विमर्श किया प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव ने नगर निगम चुनाव की नई व्यवस्था पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तर्ज पर अब नगर निकाय चुनाव में वार्ड स्तरीय जनता द्वारा सीधे मेयर,डिप्टी मेयर और वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी को चुनेगी। बैठक में उपस्थित राजद नेताओं ने कहाकि मुंगेर नगर निगम चुनाव में मजबूर दावेदारी के साथ चुनाव में अपनी प्रत्याशी उतारने का निर्माय लेगा। राजद नेताओं ने इससे संबंधित रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को अवगत कराएगे। राजद नेताओं ने बताया कि प्रस्तावित चुनाव को लेकर नगर निगम मुंगेर के विभिन्न वार्डो का भ्रमण कर वर्तमान नगर सरकार की कुव्यवस्था को उजागर किया जाएगा।

जब तारापुर, संग्रामपुर और असरगंज नगर पंचायत बन सकता है तो नौवागढ़ी को प्रखंड का दर्जा क्यों नहीं:- *गजेंद्र कु हिमांशु राजद नेता मुंगेर* राजद नेता गजेंद्र कु हिमांशु उर्फ अरविंद ने प्रेस रिलीज जारी कर बिहार सरकार से नौवागढ़ी को प्रखंड बनाने की माँग किया है।राजद नेता गजेंद्र हिमांशु ने कहा कि जब बिहार सरकार आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तारापुर,संग्रामपुर, असरगंज प्रखंड से नगरपंचायत में परिणीत कर सकती है तो दशकों से मुंगेर वासियों की चीरपरिचित माँग नौआगढ़ी को प्रखंड का दर्जा क्यों नहीं दे रही है। जबकि पूर्व में (2003) हीं तत्कालीन मुंगेर के जिला अधिकारी राधेश्याम बिहारी जी ने यहाँ के लोगों के माँग और सुविधा को मद्देनजर रखते हुए नौआगढ़ी को प्रखंड बनाने के प्रस्ताव बनाकर बिहार सरकार को भेज चुके हैं। ज्ञात हो कि प्रस्तावित नौआगढ़ी प्रखंड अभी सदर प्रखंड का हिस्सा है।इस नए प्रखंड में सदर प्रखंड के 4 पंचायत जानकीनगर पंचायत,नौआगढ़ी उत्तरी, नौआगढ़ी दक्षणि,तारापुर दियारा सहित जमालपुर प्रखंड के 5 पंचायत बाँक, कलारामपुर,इटहरी,पाटम पूर्वी,पाटम पक्ष्मी को मिलाकर नौआगढ़ी को नया प्रखंड बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था जिसकी आबादी लगभग 1,25,000 है साथ हीं नौआगढ़ी को प्रखण्ड का दर्जा मिल जाने से यहाँ के ग्रामीण व सुदूर क्षेत्र के लोगों को जो अपने प्रखंड कार्यालय जाने में 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है वह बिल्कुल कम कम हो जायेगा साथ हीं नौआगढ़ी मुख्यालय में पहले से हीं बाजार बैंक,थाना सब सुविधा उपलब्ध है। परंतु यहाँ के स्थानीय जनप्रतिनिधियों के उदासीनता के कारण यह महत्वपूर्ण माँग ढंढे बस्ते में पड़ा हुआ है। हमारी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से नौआगढी को प्रखण्ड बनाने के मुद्दे को पिछले 15 वर्षों से भी अधिक समय से उठाया जा रहा है पर बिहार सरकार एवँ यहाँ के जनप्रतिनिधि इसको अनसुना करते आ रहे हैं। आज जब बिहार सरकार इसी मुंगेर जिले के अधीन पड़ने वाले तारापुर,संग्रामपुर व असरगंज प्रखंड को नगर पंचायत में परिणित करने का प्रस्ताव बिहार कैविनेट से पास करा चुकी है तो नौआगढ़ी को प्रखंड बनाने का मामला एक बार फिर तूल पकड़ने लगी है हमारी पार्टी बिहार सरकार से माँग करती है कि जल्द से जल्द नौआगढ़ी एवँ इस क्षेत्र के चौमुखी विकास को ध्यान में रखते हुए यहाँ के लोगों की दशकों पुरानी माँग को पूरा करे अन्यथा हमलोग इसके लिए आन्दोल व संघर्ष के लिए बाध्य होंगें। गजेंद्र कु हिमांशु राजद नेता,मुंगेर