जब तारापुर, संग्रामपुर और असरगंज नगर पंचायत बन सकता है तो नौवागढ़ी को प्रखंड का दर्जा क्यों नहीं:- *गजेंद्र कु हिमांशु राजद नेता मुंगेर* राजद नेता गजेंद्र कु हिमांशु उर्फ अरविंद ने प्रेस रिलीज जारी कर बिहार सरकार से नौवागढ़ी को प्रखंड बनाने की माँग किया है।राजद नेता गजेंद्र हिमांशु ने कहा कि जब बिहार सरकार आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तारापुर,संग्रामपुर, असरगंज प्रखंड से नगरपंचायत में परिणीत कर सकती है तो दशकों से मुंगेर वासियों की चीरपरिचित माँग नौआगढ़ी को प्रखंड का दर्जा क्यों नहीं दे रही है। जबकि पूर्व में (2003) हीं तत्कालीन मुंगेर के जिला अधिकारी राधेश्याम बिहारी जी ने यहाँ के लोगों के माँग और सुविधा को मद्देनजर रखते हुए नौआगढ़ी को प्रखंड बनाने के प्रस्ताव बनाकर बिहार सरकार को भेज चुके हैं। ज्ञात हो कि प्रस्तावित नौआगढ़ी प्रखंड अभी सदर प्रखंड का हिस्सा है।इस नए प्रखंड में सदर प्रखंड के 4 पंचायत जानकीनगर पंचायत,नौआगढ़ी उत्तरी, नौआगढ़ी दक्षणि,तारापुर दियारा सहित जमालपुर प्रखंड के 5 पंचायत बाँक, कलारामपुर,इटहरी,पाटम पूर्वी,पाटम पक्ष्मी को मिलाकर नौआगढ़ी को नया प्रखंड बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था जिसकी आबादी लगभग 1,25,000 है साथ हीं नौआगढ़ी को प्रखण्ड का दर्जा मिल जाने से यहाँ के ग्रामीण व सुदूर क्षेत्र के लोगों को जो अपने प्रखंड कार्यालय जाने में 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है वह बिल्कुल कम कम हो जायेगा साथ हीं नौआगढ़ी मुख्यालय में पहले से हीं बाजार बैंक,थाना सब सुविधा उपलब्ध है। परंतु यहाँ के स्थानीय जनप्रतिनिधियों के उदासीनता के कारण यह महत्वपूर्ण माँग ढंढे बस्ते में पड़ा हुआ है। हमारी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से नौआगढी को प्रखण्ड बनाने के मुद्दे को पिछले 15 वर्षों से भी अधिक समय से उठाया जा रहा है पर बिहार सरकार एवँ यहाँ के जनप्रतिनिधि इसको अनसुना करते आ रहे हैं। आज जब बिहार सरकार इसी मुंगेर जिले के अधीन पड़ने वाले तारापुर,संग्रामपुर व असरगंज प्रखंड को नगर पंचायत में परिणित करने का प्रस्ताव बिहार कैविनेट से पास करा चुकी है तो नौआगढ़ी को प्रखंड बनाने का मामला एक बार फिर तूल पकड़ने लगी है हमारी पार्टी बिहार सरकार से माँग करती है कि जल्द से जल्द नौआगढ़ी एवँ इस क्षेत्र के चौमुखी विकास को ध्यान में रखते हुए यहाँ के लोगों की दशकों पुरानी माँग को पूरा करे अन्यथा हमलोग इसके लिए आन्दोल व संघर्ष के लिए बाध्य होंगें। गजेंद्र कु हिमांशु राजद नेता,मुंगेर