रविवार को जिलाधिकारी मुंगेर नवीन कुमार द्वारा दुकानदारों के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए उन्होंने बताया कि बिना मार्क्स के अगर दुकानदार दुकान पर दिखते हैं तो उनकी दुकान को सील कर दी जाएगी वहीं उन्होंने यह भी कहा कि बिना मार्क्स ग्रह को सामान नहीं देना एक साथ दो ही ग्राहक दुकान पर रहेंगे ग्राहक के लिए दुकानदार को सैनिटाइजर की व्यवस्था करनी होगी ताकि ग्राहक सेनीटाइजर कर अपना सामान ले सके इसी को देखते हुए यह निर्देश जारी किए हैं।
शनिवार को रात 10:00 बजे से ही नौवागढ़ी इलाके में बिजली घूम रही बिजली गुल रहने से उपभोक्ता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं उपभोक्ता द्वारा बताया गया कि बिजली नहीं रहने से पानी की सबसे बड़ी समस्या होती है पानी के लिए लोग त्राहिमाम हो जाते हैं बिजली विभाग की यह रवैया जब मन हो तब दिखता है विभाग इस पर ध्यान नहीं देते हैं।
सदर प्रखंड के तीन थाने मुफस्सिल, कासिम बाजार एवं कोतवाली में शनिवार को जनता दरबार लगा। तीनों थाने में सदर सीओ शशिकांत कुमार एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे।
सदर प्रखंड के नौवागढ़ी बाजार में शनिवार की शाम को नया रामनगर थाना प्रभारी ने मेकिंग करवाकर दुकानदारों को कोरोना गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन करने को कहा।
शनिवार को सदर अस्पताल में दिखाने आए मरीज को डॉक्टरों ने बताएं पहले कोविड-19 जांच कराई उसके बाद आप लोग को देखा जाएगा क्योंकि महामारी जोर शोर से फैली हुई है इसी को देखते हुए कोविड-19 जांच कराने आप लोग को कहा जा रहा है।
बुलेट प चलो मुंगेर के पुल की ब्यूटी फुल लागे ला गाना रिलीज हीरो राजन कुमार मुंगेर बिहार का पहिला जिला है जिसका अपना किला है और अब गंगा ब्रिज लोगों का हॉट स्पॉट बन गया है हीरो राजन कुमार मुंगेर के ब्रांड एम्बेसडर है और वो मुंगेर की ब्रैंडिंग में सबसे आगे रहते है बाफ्टा मुंगेर के कलाकरों के साथ शूट किए गाने बुलेट पे चलो मुंगेर के पुल की ब्यूटीफुल लागे ला भोजपुरी गाना आज अपना मुंगेर चैनल पर रिलीज़ होते ही वायरल हो गया है हर तरफ गाने की चर्चा है हीरो राजन कुमार की लोगों ने ख़ूब तारीफ की है गाने से अपने कैरियर अभिनय की शुरूवात कर रही राज नंदनी ने अपना बेस्ट परफार्मेंस दिया है सिंगर प्रभा राज, सांग राइटर पुनीत पुकार, संगीत अमित दुलारा, कैमरा संजीत कुमार संगम, डायरेक्टर एडिटर चंदन यादव जी ने कमाल का वीडियो बना दिया है जिसे लोग अपना मुंगेर यूट्यूब चैनल पर देख पा रहे है।
शनिवार को बढ़ते महामारी को देखते हुए नया रामनगर थाना द्वारा शक्ति से पेश आते दिखे लोग बिना मार्क्स का चल रहे थे इसी को देखते हुए एसआई कुशलेश्वर पांडे ने मार्किंग कर लोगों को मार्क्स पहनने की अपील की है वही बिना मार्क्स के चल रहे लोगों से जुर्माना भी वसूली गई जिसके बदले उन्हें मार्क्स भी दिया गया ताकि लोग मार्क्स पहने और अपने आप को सुरक्षित रखें श्री पांडे ने यह भी कहा कि बेवजह लोग घर से बाहर ना आए मार्क्स का प्रयोग अवश्य करें वही दुकानदारों से भी अपील किया गया आप बिना मार्क्स वाले ग्रहको सामान नहीं दे ।
शनिवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 21 नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए बताएं कि 21 मरीज में 15 पुरुष तो 6 महिला शामिल है जिसमें सदर प्रखंड में 6 धराहरा में 5 बरियारपुर में 5 हवेली खड़गपुर में 5 उन्होंने यह भी कहा कि लोग सतर्क रहें मार्क्स का प्रयोग करें बेवजह घर से बाहर ना निकले तभी अपने आप को सुरक्षित रख पाएंगे।
कालाजार मुक्त समाज निर्माण के लक्ष्य पूर्ति को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह कटिबद्ध है। इसको लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर द्वारा 23 दिसंबर 2021 से 10 जनवरी 2022 तक विशेष रूप से रोगी खोज अभियान चलाया जा रहा है। उक्त बातों की जानकारी बैसा वीबीडी आशीष कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि कालाजार मरीज खोजी अभियान के तहत घर घर जाकर इसके रोगी की खोज की जाएगी।विभाग ने टीम गठित किया है जिसमें आशा एवं आशा फेसीलिटेटर शामिल हैं। आशा कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर कालाजार के मरीजों की खोज करेंगी। लोगों को जागरूक करने के लिए पीएचसी बरियारपुर द्वारा इलाके में माइकिंग कराई जा रही हैं।उन्होंने बताया कि 15 या 15 दिनों से अधिक बुखार से पीड़ित व्यक्ति जिन्होंने बुखार के दौरान मलेरिया की दवा तथा एंटीबायोटिक का सेवन किया हो फिर भी बुखार ठीक ना हुआ हो।इसके साथ-साथ भूख में कमी, वजन का घटना, थकान महसूस होना, पेट का बढ़ जाना आदि कालाजार के लक्षण के रूप में दिखाई देने लगते हैं।ऐसे व्यक्ति को तुरंत पीएचसी में आकर अपनी जांच करवानी चाहिए। ठीक होने के बाद भी कुछ व्यक्ति के शरीर पर चकता या दाग होने लगता है। ऐसे व्यक्तियों को भी पीएचसी में आकर अपनी जांच करानी चाहिए। कालाजार से पीड़ित रोगी को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जाती है। मुख्यमंत्री कालाजार राहत योजना के तहत श्रम क्षतिपूर्ति के रूप में बीमार व्यक्ति को राज्य सरकार द्वारा 6600 रुपए और केंद्र सरकार द्वारा 500 रुपए दिए जाते हैं। यह राशि कालाजार संक्रमित व्यक्ति को संक्रमण के समय में दिया जाता है। वहीं चमड़ी से जुड़े कालाजार संक्रमित रोगी को केंद्र सरकार की तरफ से 4000 रुपये दिए जाते हैं।
डीएम नवीन कुमार शुक्रवार की देर रात शहर के सड़क पर पैदल निकल कर जायजा लिया। जायजा के दौरान निजी वाहन, मोटर साइकिल, साइकिल और यात्री वाहन पर सवार लोगों को मास्क का चेकिंग किया ।चेकिंग के दौरान बिना मास्क पहने लोगों को डांटा एवं हिदायत दिया कि बिना मास्क पहने एवं अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकले ।नए कोरोना गाइडलाइन के तहत 8:00 बजे तक में शहर के सभी दुकानों को बंद हो जानी है तथा रात के 10:00 से सुबह 5:00 तक नाइट कर्फ्यू लगा दी गई है। डीएम नवीन कुमार ने बताया कि शहर के सभी दुकान 8:00 बजे के बाद बंद देखी गई आवश्यक काम से कुछ लोग सड़क पर दिखे ।जो लोग अनावश्यक रूप से सड़क पर थे ,उन्हें हिदायत दे दी गई है। शहर में कोरोना संक्रमण की संख्या में ज्यादा इजाफा नहीं है ।जिला प्रशासन इसके लिए सजग है।
