शुक्रवार को ट्वीट कर बिहार सरकार के दो मंत्री मुकेश कुमार साहनी एवं शाहनवाज हुसैन ने बताएं कि मैं कोविड-19 संक्रमित हूं 48 घंटे में जो भी हमारे संपर्क में आए हैं वह अपना जांच करवा लें और डॉक्टर के कथन के अनुसार चलें।
सदर प्रखंड अंतर्गत कुल 13 टीकाकरण सेंटरों पर 15 से 18 वर्ष के कुल 640 बच्चों को को वैक्सीन की प्रथम खुराक लगाई गई जिसमें सबसे अधिक उच्च विद्यालय नौवागढ़ी में 229 बच्चे को टीका लगाया गया वहां के प्रधानाध्यापक स्वयं गाइडलाइन कर रहे थे बच्चे की लंबी कतार लगी थी बच्चे धैर्य पूर्वक टीका लगवा रहे थे उपस्थित स्वास्थ्य कर्मी प्रियंका कुमारी, ममता कुमारी, भैरीफायर स्वेता भारती, एवं विक्की कुमार अपने कार्य में तात्पर्य दिखे
शुक्रवार को सदर प्रखंड के कुल 13 टीकाकरण सेंटर पर 15 से 18 वर्ष के 640 बच्चों को को वैक्सीन की प्रथम खुराक लगाई गई जबकि सबसे अधिक उच्च विद्यालय नौवागढ़ी में 170 बच्चे को टीका लगाया गया बच्चे कतार वध होकर टीका लगवा रहे थे लंबी कतार लगी थी वही प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्ण मुरारी स्वयं बच्चे को गाइडलाइन कर रहे थे उपस्थित स्वास्थ्य कर्मी ममता कुमारी, प्रियंका कुमारी, भैरीफायर स्वेता भारती, विशाल कुमार मुख्य रूप से अपने कार्य में उपस्थित थे
जिले में दो दिनों में खाद एवं यूरिया की नहीं रहेगी किल्लत मुंगेर जिला को इफको कंपनी द्वारा 700 एमटी (15556 बैग) एवं आई0पी0एल0 कंपनी द्वारा 300 एमटी (6666) यूरिया कुल 1000 एमटी (22222 बैग) एक से दो दिनों में प्राप्त होने की सूचना है। जिसे विभिन्न प्रखंडों में फसल आच्छादन के अनुसार उपलब्ध कराया जाएगा जिसका बिक्री मूल्य 266.50 रुपये सरकार द्वारा निर्धारित है।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के द्वारा राजीव गांधी चौक पर मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहन वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का पुतला दहन किया गया। मौके पर मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहन वर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षा में जो चूक हुई है ।इसको लेकर हिंदुस्तान में आक्रोश व्याप्त है ।पूरे देश में कांग्रेस के प्रति लोगों में नाराजगी आई है ।उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री से इस्तीफा तथा पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है ।
जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रभारी नगर आयुक्त विद्यानंद सिंह के निर्देश पर नगर निगम के मुख्य द्वार पर मास्क चेकिंग अभियान शुक्रवार को चलाया गया। मास्क चेकिंग अभियान में राहगीरों, मोटरसाइकिल चालक, सवारी गाड़ी पर के यात्रियों, निजी वाहनों पर बिना मास्क के चल रहे लोगों को चेकिंग कर फाइन वसूला गया। आज कुल 26 लोगों को मास्क नहीं पहनने के कारण उनसे फाइन वसूल कर बदले में मास्क दिया गया। साथ ही उन्हें बिना मास्क नहीं चलने की हिदायत दी गई ।इस चेकिंग अभियान में अतिक्रमण प्रभारी दिनेश यादव, निगम कर्मी अवधेश कुमार समेत कई निगम कर्मी उपस्थित थे।
जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन सभी तैयारी पूरी कर ली है ।शुक्रवार को डीएम नवीन कुमार की मौजूदगी में कोरोना के क्रिटिकल मरीज का इलाज के लिए पूरब सराय जीएनएम अस्पताल में मॉक ड्रिल किया गया ।मौके पर डीएम नवीन कुमार ने कहा कि आज हम लोग ने मॉक ड्रिल के माध्यम से देखें कि कैसे कोरोना संक्रमित लोगों को घर से एंबुलेंस के द्वारा यहां लाएंगे और उनका इलाज प्रॉपर वे में कैसे करेंगे।
शुक्रवार को सदर प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई कार्यक्रम आयोजित की गई वही तारापुर दियारा पंचायत के केंद्र संख्या 117 पर पूर्व मुखिया बमबम कुमार चौधरी वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि के उपस्थिति में सेविका द्वारा प्रथम गर्भवती माताओं को गोद भराई की रस्म निभाई गई वही श्री चौधरी द्वारा कहा गया कि यह काफी अच्छी बात है सेविका द्वारा गर्भवती माता को सम्मान देने का काम किया जा रहा है इसी प्रकार से सेविका दीदी को काम करनी चाहिए ताकि समाज में उन्हें अच्छे सम्मान मिल सके उच्च स्थान मिल सके यही मेरा कहना है।
शुक्रवार को जिलाधिकारी मुंगेर नवीन कुमार द्वारा अपने संबोधन में जिले वासियों से यह अपील किया गया कि आप लोग बेवजह बाहर ना निकले खासकर बूढ़े एवं बच्चे को बाहर निकलने ना दे ना तो यह महामारी महंगी पड़ सकती है क्योंकि यह जोर शोर से फैली हुई है इसी को देखते हुए हम आप तमाम जिले वासियों से अनुरोध करना चाह रहा हूं आप लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करें सावधान रहें सतर्क रहें मार्क्स एवं सैनिटाइजर का प्रयोग अवश्य करें अपने आप को सुरक्षित रखें अपने परिवार को सुरक्षित रखें।
शुक्रवार को एक नंबर ट्राफिक के पास कोतवाली पुलिस द्वारा मार्क्स एवं हेलमेट का सघन जांच किया गया जांच के क्रम में लोगों से फाइन काटा गया एवं उन्हें एक मार्क्स भी दिया गया जांच कर रही महिला एसआई ने बताई की एसपी के निर्देशानुसार बढ़ते महामारी को देखते हुए यह जांच किया जा रहा है ताकि लोग सावधानी रहे मार्क्स का प्रयोग करें बेवजह इधर-उधर ना घूमे।
