शुक्रवार को सदर प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई कार्यक्रम आयोजित की गई वही तारापुर दियारा पंचायत के केंद्र संख्या 117 पर पूर्व मुखिया बमबम कुमार चौधरी वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि के उपस्थिति में सेविका द्वारा प्रथम गर्भवती माताओं को गोद भराई की रस्म निभाई गई वही श्री चौधरी द्वारा कहा गया कि यह काफी अच्छी बात है सेविका द्वारा गर्भवती माता को सम्मान देने का काम किया जा रहा है इसी प्रकार से सेविका दीदी को काम करनी चाहिए ताकि समाज में उन्हें अच्छे सम्मान मिल सके उच्च स्थान मिल सके यही मेरा कहना है।
