पुराने पहनने योग्य गर्म कपड़े एवं कंबल बांटकर अद्भुत कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता आमिर के द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर पहल एवं पोस्ट रंग ला रहा है। शुक्रवार को कोतवाली थाना प्रभारी नीरज कुमार ने अपने तथा उनके सिपाही द्वारा एकत्रित किए गर्म कपड़े को सामाजिक कार्यकर्ता आमिर के हवाले करके जरूरतमंदों तक बांटने को कहा। साथ ही साथ थाना प्रभारी ने ऐसे नेक कार्य करने के लिए आमिर की जमकर प्रशंसा किया।
सेकेंड डोज़ वैक्सीनेशन में मुंगेर ने हासिल किया ऐतिहासिक मुकाम - 6 जनवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार सेकेंड डोज़ वैक्सीनेशन में 98.1% कवरेज के साथ बिहार में टॉप पर मुंगेर - सेकंड डोज़ के लिए लक्षित 6,89,861 लोगों में से 6,76,801 लोगों को लगाई गई वैक्सीन की सेकेंड डोज़ मुंगेर, 06 जनवरी। कोरोना के सेकेंड डोज़ वैक्सीनेशन में मुंगेर ने एक खास मुकाम हासिल की है। गुरुवार 6 जनवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार सेकेंड डोज़ वैक्सीनेशन में 98.1% कवरेज के साथ मुंगेर पूरे बिहार में टॉप स्थान पर आया है। जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के जिला कार्यक्रम प्रबंधक नसीम रजि ने बताया कि मुंगेर के जिलाधिकारी नवीन कुमार, सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक के कुशल नेतृत्व और कोविड टीकाकरण महाअभियान में जुटे स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग जैसे आईसीडीएस, जीविका के अधिकारियों और कर्मचारियों के अथक प्रयास साथ-साथ अन्य सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से मुंगेर गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार सेकेंड डोज़ वैक्सीनेशन में 98.1% कवरेज के साथ बिहार में अव्वल आया है। आज का दिन हम सभी के लिए गौरव भरा है । उन्होंने बताया कि मुंगेर में सेकेंड डोज़ वैक्सीनेशन के लिए 6,89,861 का लक्ष्य निर्धारित किया था । जिसमें से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 6, 76,801 लोगों को कोविड वैक्सीन की सेकेंड डोज़ लगा दी गई है। इस प्रकार से मुंगेर अपने निर्धारित लक्ष्य के 98.1% लोगों को वैक्सीनेट कर चुका है। पूरे राज्य भर में सेकेंड डोज़ के लिए निर्धारित अपने लक्ष्य का 98.1 % कवरेज करने वाला मुंगेर बिहार का पहला जिला बन गया है। मुंगेरवासियों के लिए यह उपलब्धि ऐतिहासिक है। उन्होंने बताया कि 98.0% कवरेज के साथ पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिला दूसरे स्थान पर है। इससे पहले वो पहले स्थान पर था जो अब मुंगेर के टॉप पोजिशन पर पहुंचने के बाद बिहार में सेकेंड पोजिशन पर आ गया है। उन्होंने बताया कि रैंकिंग में 96.4% कवरेज के साथ औरंगाबाद जिला तीसरे पायदान पर है।
मुंगेर, 06 जनवरी। मुंगेर जिले के सभी लोग अनिवार्य रूप से करें कोरोना प्रोटोकॉल का पालन: सभी लोग अनिवार्य रूप से करें कोरोना प्रोटोकॉल का पालन : जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार रौशन ने बताया कि जिला में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर से तेजी से फैल रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए सभी जिलावासी अनिवार्य रूप से कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मास्क का नियमित इस्तेमाल करें। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करते हुए एक निश्चित अंतराल के बाद अपने हाथों को साबुन या हैंड सैनिटाइजर से साफ करते रहें। उन्होंने बताया कि गुरुवार को भी जिला में 14 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जिसमें 5 पुरुष और शेष 9 महिलाएं हैं। जिला में अभी कुल 91 एक्टिव केस हैं। वहीं जिला में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 14,489 हैं जिसमें से 14,287 लोग पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके है। इसके साथ ही जिला में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोरोना जांच की भी रफ्तार बढ़ा दी गई है। जिला भर में अभी तक कोरोना जांच के लिए कुल 12,85,150 लोगों का सैम्पल कलेक्ट किया गया है। इसके साथ ही जिला में वैक्सीनेशन का भी काम लगातार जारी है । इसलिए सभी लोग जिन्होंने ने भी अभी तक वैक्सीन नहीं ली है वो अनिवार्य रूप से अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर वैक्सीन की दोनों डोज़ ले सकते हैं।
गुरुवार को सदर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत को वैक्सीन टीकाकरण सेंटर उच्च विद्यालय नौवागढ़ी में 200 बच्चे लगाया गया टीका इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार झा ने दिए वही टीका लगा रही यह नम प्रियंका कुमारी , ममता कुमारी, भैरीफायर स्वेता भारती, मुख्य रूप से कार्य में उपस्थित थे
रालोसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जीवन श्रीवास्तव ने बयान जारी कर कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन को प्रत्येक दलित बस्ती में अलाव की व्यवस्था एवं कंबल की व्यवस्था करनी चाहिए ।लेकिन अभी तक जिला प्रशासन ने रिफ्यूजी कॉलोनी ,पूरबसराय बसंती तालाब,किला क्षेत्र समेत सभी दलित बस्ती में अलाव तथा कंबल की व्यवस्था नहीं किया गया है।
सदर प्रखंड के गढ़ुरामपुर ब्राह्मण टोला में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण गुरुवार को वहां कॉन्टेनमेंट जोन बना दिया गया ।बैरिकेडिंग के कारण आवाजाही पर रोक लग गई ।जिस कारण स्थानीय लोगों ने इसका जमकर विरोध किया ।लेकिन प्रशासन के कड़े रुख के कारण विरोध कर रहे लोगों की एक ना चली।
गुरुवार को हर सप्ताह के भांति दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने हेतु लोगों की सदर अस्पताल में उमड़ी भीड़ मायूस होकर लौटे लोग वहीं सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि बढ़ते महामारी को देखते हुए दिव्यांग प्रमाण पत्र बनना अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है हमारे स्वास्थ्य कर्मी द्वारा नोटिस भी चिपकाए गई है फिर भी लोग भीड़ बेवजह लगाते हैं जबकि महामारी को देखते हुए भीड़ लगाना गलत बात है।
गुरुवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 14 नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने उन्होंने बताया कि 14 संक्रमित मरीज में 9 महिला तो 5 पुरुष शामिल है जबकि सदर प्रखंड में छह बरियारपुर में 3 संग्रामपुर में दो हवेली खड़गपुर में थी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है महामारी जोर शोर से अपना पैर फैला चुकी है मार्क्स का प्रयोग करें सैनिटाइजर का प्रयोग करें बेवजह भीड़ भाड़ में ना जाए।
गुरुवार 6 तारीख से 21 तारीख तक के लिए नए गाइडलाइन जारी कर दिए जिलाधिकारी मुंगेर नवीन कुमार उन्होंने बताया कि बढ़ती महामारी को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया है धारा 144 के साथ समय सीमा के अनुसार ही सभी दुकानें खुलेंगे अन्य और भी चीजें जो पत्र में जारी कर दिया गया है उसके गाइडलाइन को पालन करते हुए लोग अपना दुकान के साथ अन्य कार्य भी करेंगे।
कोविड के कारण जनता दरबार कार्यक्रम स्थगित कल 6 जनवरी 2021 (गुरुवार) को जनता के दरबार में कार्यक्रम नहीं होगा। कोविड के कारण जनता दरबार कार्यक्रम नहीं किया जायेगा। लेकिन भूमि विवाद, जमीन एवं मकान संबंधित किसी प्रकार का विवाद हो तो आमजन प्रत्येक बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में तथा प्रत्येक शनिवार को थाना में अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी के साथ मामलों की सुनवाई कर निपटारा करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त दखल कब्जा के जो मामले है उसके लिए पीड़ित व्यक्ति संबंधित डीसीएलआर के न्यायालय में आवेदन कर सकते है। उक्त कार्यक्रम और गतिविधि अचूक रूप से की जाती/की जायेगी। इसलिए आमजनों से अपील है कि भूमि विवाद संबंधित किसी प्रकार के मामला हो तो बुधवार अनुमंडल कार्यालय तथा शनिवार को अपने थाना में आवेदन के साथ पहुंचे एवं समस्याओं का निराकरण कराये।
