15 से 18 आयु वर्ग के लाभार्थियों को कोविड-19 टीकाकरण को लेकर डीएम ने किया बैठक 15 से 18 आयु वर्ग के सभी लाभार्थियों को कोविड 19 टीकाकरण से आच्छादित किया जाना है। इस बाबत आज संग्रहालय सभागार में माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों/प्लस टू इंटर महाविद्यालय/निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ बैठक जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने की। उन्हें कई आवश्यक निदेश दिये गये। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को इस महाअभियान में नोडल एवं बीआरपी को सहायक नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। जिसकी माॅनिटरिंग डीपीओ शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही है। 3 जनवरी से टीकाकरण सत्र चलाया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले में 1.14 हजार लक्षित बच्चों की संख्या है। उन सभी का टीकाकरण आगामी तीन दिनों में पूर्ण करने का निदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि तीन दिनों में जो अपने विद्यालय/महाविद्यालयों का लक्ष्य पूरा कर लेंगे उन्हें सम्मानित भी किया जायेगा। उन्होंने विद्यालय/महाविद्यालयों में शिक्षकवार विद्यार्थियों को लक्षित कर उसे शत प्रतिशत टीकाकृत करने का निदेश दिया। साथ ही कुछ निजी विद्यालय के अभिरूचि नहीं देने अथवा अनुपस्थिति पर नाराजगी भी व्यक्त की गयी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी शिक्षक अनिवार्य रूप से दोनों डोज ले ले, बिना मास्क के कोई बच्चा नहीं आये। सेनेटाइजर एवं दो गज की दूरी का अनुपालन कराना सुनिश्चित करे।
जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जनता से किया अपील जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने कोविड 19 संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आमजनों से अपील किया है कि कोविड प्रोटोकाॅल के सभी बिन्दु का अनुपालन करे। अनावश्यक भीड़ भाड़ क्षेत्रों में जाने से बचे। बाहर निकले पर अनिवार्य रूप से नाक और मुॅह ढ़के हुए मास्क का प्रयोग करे। आपस में दो गज की दूरी और साफ सफाई का भरपूर इस्तेमाल करे। उन्होंने कहा कि मास्क चेकिंग के संबंध में निदेश पहले से ही दे दिया गया है। प्रभावी रोकथाम के लिए कोविड प्रोटोकॉल का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। इसके लिए धावा दल का भी गठन किया गया है जो शहरी क्षेत्रों में मास्क पहले हेतु लोगों को जागरूक करेगे। साथ ही नहीं पहनने पर दंडात्मक शुल्क की वसूली की जा रही है। आज इसी क्रम में जिला पदाधिकारी ने स्वयं किला क्षेत्र में कई लोगों को बिना मास्क पाये जाने पर उन्हें मोटिवेट किया तथा उन्हें मास्क भी दिया।
बुधवार को जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि बढ़ती महामारी को देखते हुए मेरा जो जनता गुरुवार को लगता था उसे अगले आदेश तक हमने स्थगित कर दिया क्योंकि कोरोना तेजी से अपना पैर फैलाए हुए इसी को देखते हुए हमने जनता दरबार को स्थगित कर दिया है
सदर प्रखंड अंतर्गत कुल 13 टीकाकरण सेंटरों पर 15 से 18 वर्ष के 480 बच्चों को लगाया गया को वैक्सीन की प्रथम खुराक इसकी जानकारी हेल्थ मैनेजर रवि कुमार ने दिए उन्होंने बताया कि बुधवार को 480 बच्चों को टीका लगाया गया बच्चे में खुशी का लहर था बढ़ती महामारी को देखते हुए बच्चे स्वयं टीकाकरण सेंटर पर आकर टीका लगवा रहे थे यह काफी अच्छी बात है।
स्थानीय विधायक प्रणब कुमार ने सदर प्रखंड अंतर्गत निर्माणाधीन वीणिकी कॉलेज का किया निरीक्षण स्थानीय विधायक प्रणब कुमार ने बुधवार को सदर प्रखंड अंतर्गत निर्माणाधीन वाणिकी कॉलेज का निरीक्षण किया ।विधायक प्रणब कुमार ने निरीक्षण के क्रम में कॉलेज के निर्माण कार्य को देखें ।विधायक ने वाणिकी कॉलेज के कर रहे निर्माण कार्य के एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर जयप्रकाश सिंह से गुणवत्ता के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी लिए। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि इस कॉलेज के निर्माण कार्य नवंबर तक में हो जाना था लेकिन अतिरिक्त कार्य की वजह से अब ये मार्च 2022 तक में कंप्लीट हो जाएंगे। वहीं उन्होंने विधायक को बताया कि यह 115 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होनी थी। लेकिन अब यह बढ़कर 126 करोड हो गई है। मौके पर भाजपा सदर प्रखंड अध्यक्ष शंभूशरण, युगल किशोर राय ,भाजपा जमालपुर नगर अध्यक्ष शंभूशरण सिंह ,संजय मंडल, राजीव रंजन उर्फ बबलू यादव आदि भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सदर प्रखंड के प्रमुख एवं उप प्रमुख ने बुधवार को संभाला अपना कार्यभार सदर प्रखंड के नव निर्वाचित प्रमुख नरेश कुमार एवं उपप्रमुख दुर्गा कुमारी ने बुधवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। मौके पर सदर प्रखंड प्रमुख नरेश कुमार ने कहा कि सदर प्रखंड के सर्वांगीण विकास के लिए वे तत्परता के साथ ही कार्य करेंगे। सरकार की जितनी योजनाएं हैं उसे शत प्रतिशत धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा। उनके कार्यभार संभालने के मौके पर स्थानीय विधायक प्रणव कुमार, सदर बीडीओ विकास कुमार, बीपीआरओ सुमित कुमार, सीडीपीओ सुष्मिता कुमारी, भाजपा के कई बड़े नेता, सभी पंचायत समिति सदस्य और प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।
बुधवार को सदर प्रखंड के 5 पंचायत में आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें मिर्जापुर वरदह, मय, नौवागढ़ी उत्तरी, शंकरपुर, एवं जाफर नगर पंचायत शामिल है वही नौवागढ़ी पंचायत के मुखिया नविता कुमारी की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया उन्होंने बताया कि यह आम सभा मुख्य रूप से जीपीडीपी वित्तीय वर्ष 2022,23 योजना का चयन करें एवं आवास प्लस लाभ का चयन कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए इस मौके पर उपस्थित ग्रामीण आवास सहायक दीपक राही, कार्यपालक सहायक स्वेता कुमारी, रोजगार सेवक जितेंद्र कुमार, विकास मित्र अभिषेक कुमार के साथ सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे
बुधवार को मुंगेर जिले में 16 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताएं की 16 मरीज में 9 पुरुष और 7 महिला शामिल हैं सदर प्रखंड में 9 संक्रमित पाए गए हवेली खड़कपुर में 4 जमालपुर में 3 एक्टिव मरीज की संख्या पहुंची 80 उन्होंने लोक सतर्क रहें मार्क्स का प्रयोग करें भीड़ भाड़ में ना जाए तभी सुरक्षित रह सकेंगे।
हीरो राजन कुमार को जन्मदिन की मुंगेर के मिडिया बंधुओं ने दी बधाई मुंगेर 5 जनवरी का दिन बहुत ही खास हो जाता है क्योंकि आज मुंगेर पुत्र बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता हीरो राजन कुमार का जन्मदिन पुरे भारतवर्ष में उनके फैंस के द्वारा मनाया जाता है। पहचान लाइव फाऊंडेशन के नेशनल ब्रांड एंबेसडर हीरो राजन कुमार ने मुंगेर मीडिया गेट टुगेदर 2022 के दौरान राजपुत छात्रावास, हाजिसुभन में मीडिया के हक में बात करते हुए कहा की पहचान फाऊंडेशन की अफसाना प्रवीण जी की कोशिश है की मुंगेर के पत्रकार साथियों के बच्चों को कुछ क्रिएटिव वर्क करा कर उनके अंदर कॉन्फिडेंस भरा जाय। मुंगेर मीडिया गेट टुगेदर में पहुंचे पत्रकारों ने एक साथ लंच करते हुए इस सफल कार्यक्रम की तारीफ की साथ ही हीरो राजन कुमार को जन्मदिन ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि एनीमिया यानी खून की कमी एक ऐसी स्थिति है जिसमें लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या या उनमें हीमोग्लोबिन की मात्रा सामान्य से कम जाती है । ऑक्सीजन ले जाने के लिए हीमोग्लोबिन की आवश्यकता होती है। यदि शरीर में बहुत कम या असामान्य लाल रक्त कोशिकाएं हैं, या पर्याप्त हीमोग्लोबिन नहीं है, तो शरीर के ऊतकों तक ऑक्सीजन ले जाने के लिए रक्त की क्षमता कम हो जाती है। इसके परिणाम स्वरूप थकान, कमजोरी, चक्कर आना और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। एनीमिया के कारण बच्चों में उम्र के मुतबिक वजन एवं लंबाई भी कम जाती है एवं वे एवं दुबलापन एवं नाटापन के शिकार हो जाते हैं। जिससे बच्चों में शारीरिक एवं मानसिक विकास अवरुद्ध हो जाती है।
