15 से 18 आयु वर्ग के लाभार्थियों को कोविड-19 टीकाकरण को लेकर डीएम ने किया बैठक 15 से 18 आयु वर्ग के सभी लाभार्थियों को कोविड 19 टीकाकरण से आच्छादित किया जाना है। इस बाबत आज संग्रहालय सभागार में माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों/प्लस टू इंटर महाविद्यालय/निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ बैठक जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने की। उन्हें कई आवश्यक निदेश दिये गये। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को इस महाअभियान में नोडल एवं बीआरपी को सहायक नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। जिसकी माॅनिटरिंग डीपीओ शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही है। 3 जनवरी से टीकाकरण सत्र चलाया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले में 1.14 हजार लक्षित बच्चों की संख्या है। उन सभी का टीकाकरण आगामी तीन दिनों में पूर्ण करने का निदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि तीन दिनों में जो अपने विद्यालय/महाविद्यालयों का लक्ष्य पूरा कर लेंगे उन्हें सम्मानित भी किया जायेगा। उन्होंने विद्यालय/महाविद्यालयों में शिक्षकवार विद्यार्थियों को लक्षित कर उसे शत प्रतिशत टीकाकृत करने का निदेश दिया। साथ ही कुछ निजी विद्यालय के अभिरूचि नहीं देने अथवा अनुपस्थिति पर नाराजगी भी व्यक्त की गयी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी शिक्षक अनिवार्य रूप से दोनों डोज ले ले, बिना मास्क के कोई बच्चा नहीं आये। सेनेटाइजर एवं दो गज की दूरी का अनुपालन कराना सुनिश्चित करे।
