मुंगेर, 06 जनवरी। मुंगेर जिले के सभी लोग अनिवार्य रूप से करें कोरोना प्रोटोकॉल का पालन: सभी लोग अनिवार्य रूप से करें कोरोना प्रोटोकॉल का पालन : जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार रौशन ने बताया कि जिला में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर से तेजी से फैल रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए सभी जिलावासी अनिवार्य रूप से कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मास्क का नियमित इस्तेमाल करें। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करते हुए एक निश्चित अंतराल के बाद अपने हाथों को साबुन या हैंड सैनिटाइजर से साफ करते रहें। उन्होंने बताया कि गुरुवार को भी जिला में 14 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जिसमें 5 पुरुष और शेष 9 महिलाएं हैं। जिला में अभी कुल 91 एक्टिव केस हैं। वहीं जिला में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 14,489 हैं जिसमें से 14,287 लोग पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके है। इसके साथ ही जिला में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोरोना जांच की भी रफ्तार बढ़ा दी गई है। जिला भर में अभी तक कोरोना जांच के लिए कुल 12,85,150 लोगों का सैम्पल कलेक्ट किया गया है। इसके साथ ही जिला में वैक्सीनेशन का भी काम लगातार जारी है । इसलिए सभी लोग जिन्होंने ने भी अभी तक वैक्सीन नहीं ली है वो अनिवार्य रूप से अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर वैक्सीन की दोनों डोज़ ले सकते हैं।