जिले में दो दिनों में खाद एवं यूरिया की नहीं रहेगी किल्लत मुंगेर जिला को इफको कंपनी द्वारा 700 एमटी (15556 बैग) एवं आई0पी0एल0 कंपनी द्वारा 300 एमटी (6666) यूरिया कुल 1000 एमटी (22222 बैग) एक से दो दिनों में प्राप्त होने की सूचना है। जिसे विभिन्न प्रखंडों में फसल आच्छादन के अनुसार उपलब्ध कराया जाएगा जिसका बिक्री मूल्य 266.50 रुपये सरकार द्वारा निर्धारित है।