डीएम नवीन कुमार शुक्रवार की देर रात शहर के सड़क पर पैदल निकल कर जायजा लिया। जायजा के दौरान निजी वाहन, मोटर साइकिल, साइकिल और यात्री वाहन पर सवार लोगों को मास्क का चेकिंग किया ।चेकिंग के दौरान बिना मास्क पहने लोगों को डांटा एवं हिदायत दिया कि बिना मास्क पहने एवं अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकले ।नए कोरोना गाइडलाइन के तहत 8:00 बजे तक में शहर के सभी दुकानों को बंद हो जानी है तथा रात के 10:00 से सुबह 5:00 तक नाइट कर्फ्यू लगा दी गई है। डीएम नवीन कुमार ने बताया कि शहर के सभी दुकान 8:00 बजे के बाद बंद देखी गई आवश्यक काम से कुछ लोग सड़क पर दिखे ।जो लोग अनावश्यक रूप से सड़क पर थे ,उन्हें हिदायत दे दी गई है। शहर में कोरोना संक्रमण की संख्या में ज्यादा इजाफा नहीं है ।जिला प्रशासन इसके लिए सजग है।
