धरहरा (संवाददाता):- राजकुमार मंडल हत्या के मामले में परिजनों के आवेदन पर धरहरा थाना में चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। धरहरा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन के द्वारा दी गई आवेदन के आलोक में चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।सनद रहे कि शुक्रवार की रात धरहरा थाना क्षेत्र के ईटवा में भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सह आंगनबाड़ी सेविका के प्रति राजकुमार मंडल उर्फ राजू मंडल की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी।
