जिले के बढ़ते कोविड संक्रमण को लेकर सोमवार को पीएचसी बरियारपुर द्वारा प्रखंड क्षेत्र में 320 लोगों के स्वाव सैंपल कोविड जांच के लिए लिया गया।जिसमें एंटीजन किट से 170 सैंपल और आरटीपीसीआर किट से 150 सैंपल लिए गए।उक्त जानकारी पीएचसी बरियारपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया।वहीं,आरटीपीसीआर किट से लिए गए सैंपल जांच के लिए सदर अस्पताल मुंगेर को भेजे गए हैं।स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार संक्रमण की रोकथाम के लिए व्यक्तियों के सैंपल लेकर जांच की जा रही है।