रविवार को चंडी अस्थान की रहने वाली 22 वर्षीय महिला ने बच्चों के झगड़े में परिजनों के डांटने पर गुस्से में आकर फ्लाइंन पीली जिससे उनकी हालत बिगड़ गई परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए जहां उनका इलाज चल रहा है इसकी जानकारी उनके परिजनों द्वारा दिया गया

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 1316 जांच कराई गई जिसमें 149 संक्रमित लोग पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार उन्होंने बताया कि आज 149 मरीज के साथ एक्टिव मरीज की संख्या पहुंची 1151 लोक सावधानी बरतें जरूरत के अनुसार ही बाहर निकले माक्स का प्रयोग अवश्य करें सभी लोग सुरक्षित रहेंगे और अपने परिवार को सुरक्षित रखेंगे।

शनिवार को जिला स्कूल मैदान से अपनी दुकान को हटाते दिखे सब्जी विक्रेता वही सब्जी विक्रेता से बातचीत से पता चला कि सोमवार तक एसडीओ द्वारा कहा गया है इस मैदान को खाली कर दें इसी को देखते हुए हम लोग अपनी दुकान यहां से उठाकर कृषि बाजार समिति सफियाबाद में ले जा रहे हैं।

शनिवार को जिलाधिकारी स्वयं मुंगेर बाजार में मार्क्स जांच अभियान चलाए उन्होंने बढ़ती महामारी को देखते हुए यह अभियान चलाकर लोगों को सावधानी बरतने की अपील की मार्क्स लगाए बेवजह घर से बाहर ना आए वही जांच के दौरान श्यामा ज्वेलर्स बड़ी बाजार में कोविड-19 का उल्लंघन करते देख कर उन्हें 72 घंटे के लिए दुकान को सील करने का आदेश दिए इस अभियान में जिलाधिकारी के साथ एसपी मुंगेर, डीडीसी संजय कुमार, एसडीओ खुशबू गुप्ता, अंचलाधिकारी सदर मुंगेर शशिकांत कुमार अन्य पुलिस पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे

शनिवार को मुंगेर भाजपा प्रवक्ता शैलेंद्र चौधरी ने कहे घटिया सोच और घटिया बयान नहीं देनी चाहिए जदयू प्रवक्ता को उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग में करता हूं और वह माफी भी मांगे इस तरह का बयान नहीं देनी चाहिए उन्हें।

शनिवार को नेता संजय केसरी ने बताया कि बेवजह जिला प्रशासन की ओर से दुकानदारों को परेशान किया जा रहा है उनकी दुकान को सील किया जा रहा है दुकान समेटने में अगर 5 मिनट लेट हो जाती है तो जिला प्रशासन की ओर से दुकान सील कर दी जाती है जो गलत है मैं जिला प्रशासन से अनुरोध करना चाहूंगा जिनकी भी दुकान सील की गई है उन्हें कम से कम जुर्माना एवं चेतावनी के साथ उनका दुकान खोलने का आदेश दिया जाए।

शनिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 1588 लोगों की जांच कराई गई जिसमें 197 पुरुष तो 66 महिला संक्रमित पाए गए एक्टिव मरीज की संख्या पहुंची 1111 इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताएं अभी लोग लापरवाह दिख रहे हैं हमने सब्जी मंडी में देखा लगभग लोग बिना मार्क्स के ही थे इसलिए मैं लोगों से अपील करना चाहता हूं लोग कोविड गाइडलाइन पालन करें तभी वह सुरक्षित रहेंगे तभी एक दूसरे को सुरक्षित रख पाएंगे। मोबाइल वाणी से विजय कुमार की रिपोर्ट

धरहरा(संवाददाता):- एसटीएफ एवं जिला पुलिस की विशेष अभियान के दौरान नक्सल प्रभावित धरहरा प्रखंड के माताडीह पंचायत के लकडी़हार गांव से नक्सली पवन कोडा़ उर्फ पहाड़ी को गिरफ्तार किया गया है।नक्सल अभियान के एएसपी कुणाल कुमार ने बताया कि 23 दिसम्बर की रात आजीमगंज पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया सह मथुरा गांव निवासी परमानंद टुड्डू की नक्सलियों ने धारदार हथियार से गला काट कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी जिसमें लड़ैयाटांड़ थाना अध्यक्ष के लिखित आवेदन पर योगेंद्र कोड़ा सहित 21 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था, जिसमें एसटीएफ एवं जिला पुलिस ने अब तक सात नक्सलियों को गिरफ्तार कर मंडल कारा मुंगेर भेज दिया है।

रिपब्लिक डे परेड दिल्ली पहुंचे हीरो राजन कुमार रंगशाला कैंप में हीरो राजन कुमार ने रंग भर दिया जिंदादिल फिल्म अभिनेता राजन कुमार ने लोहड़ी उत्सव से देश भर के कलाकार, अधिकारी सब को नाचने पर मजबूर कर दिया । सुरक्षा में लगे आर्मी के जवान ने भी राजन कुमार का साथ दिया जमकर ठुमके लगाया। 26 जनवरी परेड में कलाकार के तौर पर दिल्ली में आर्मी छावनी में रह रहे राजन कुमार देश को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर पेश करने की तैयारी में लग गए हैं ।इस आयोजन के लिए राजन का चुनाव होने से मुंगेर की जनता फूले नहीं समा रही है मुंगेर ही नहीं बल्कि पूरे बिहार का इकलौता कलाकार हैं मुंगेर पुत्र राजन कुमार जो राजपथ दिल्ली में अपनी कला से दुनियां को भारत के कला संस्कृति से रूबरू कराएंगे।"लोहड़ी" , "मकर संक्रांति" की अनंत शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए राजन कुमार ने देश के लोगों से अपील किया की कोरोना को हराने के लिए मास्क जरूर पहने।

कोविड:स्वास्थ्य संस्थानों के एक- एक डॉक्टर और एएनएम को दिया जाएगा प्रशिक्षण - प्रशिक्षण प्राप्त डॉ फ़ैज़ और स्टाफ नर्स ज्योति कुमारी होगी डिस्ट्रिक्ट ट्रेनर की भूमिका *मुंगेर की आवाज पर 14 जनवरी से शुरू हो रही कार्यक्रम को सुनने के लिए टोल फ्री नंबर -09278701369 पर मिस कॉल करे और सुने नमस्कार साथियों, आज के समय में मधुमेह होना बहुत आम बात है। जिस तरह का आजकल रहन-सहन हो गया है उसमें मधुमेह बहुत तेजी से अपनी पकड़ बना रहा है। हम अपने दैनिक जीवन में कुछ आसान से उपायों को अपनाकर मधुमेह को रोक सकते हैं। साथियों, आरोग्य वर्ल्ड, मधुमेह जागरूकता और रोकथाम से जुडी एक मुफ्त सेवा आपके लिए लेकर आ रहा है, अगर आप इस सेवा का लाभ लेना चाहते हैं तो कृपया अभी अपने फोन में दबाएँ नंबर 9. After pressing 9 इस सेवा में रुचि दिखाने के लिए हम आपको धन्यवाद देते हैं, आरोग्य वर्ल्ड की मधुमेह जागरूकता और रोकथाम से जुड़ी ये मुफ्त सेवा जल्द शुरू होगी, साथियों हम आपको कॉल और एस. एम. एस. के जरिये सूचित करेंगे कि ये कार्यक्रम अब शुरू हो चुका है! कृपया स्वास्थ्य सलाहों का पालन करें और स्वस्थ जीवन जीना शुरू करें। विशेष जानकारी के लिए मुंगेर की आवाज के सम्वाददाता विपिन कुमार के मो नंबर -9304570141 पर संपर्क करें धन्यवाद