धरहरा(संवाददाता):- एसटीएफ एवं जिला पुलिस की विशेष अभियान के दौरान नक्सल प्रभावित धरहरा प्रखंड के माताडीह पंचायत के लकडी़हार गांव से नक्सली पवन कोडा़ उर्फ पहाड़ी को गिरफ्तार किया गया है।नक्सल अभियान के एएसपी कुणाल कुमार ने बताया कि 23 दिसम्बर की रात आजीमगंज पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया सह मथुरा गांव निवासी परमानंद टुड्डू की नक्सलियों ने धारदार हथियार से गला काट कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी जिसमें लड़ैयाटांड़ थाना अध्यक्ष के लिखित आवेदन पर योगेंद्र कोड़ा सहित 21 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था, जिसमें एसटीएफ एवं जिला पुलिस ने अब तक सात नक्सलियों को गिरफ्तार कर मंडल कारा मुंगेर भेज दिया है।