मुंगेर, 17 जनवरी। थैलेसीमिया जैसी बीमारी से पीड़ित रोगियों के बेहतर इलाज के लिए मुंगेर जिला के सभी ब्लड बैंक में आयरन चेलेटिंग एजेंट (ड्रग्स) क्रय करने के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 के तहत 1, 75, 500 रुपये का आवंटन हुआ है। राज्य स्वास्थ्य समिति के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी(ब्लड बैंक) नरेंद्र कुमार ने एनएमसीएच पटना , एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर के सुपरिटेंडेंट के साथ- साथ मुंगेर सहित कई जिलों के सिविल सर्जन को इससे संबंधित पत्र जारी किया है। मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने बताया कि आयरन चेलेटिंग एजेंट (ड्रग्स) के रूप में डेसाफेरॉक्स डिटी 100 और 400 एमजी दवा को बीएमएसआईसीएल के माध्यम से क्रय करने के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के द्वारा मुंगेर जिला को कुल 1,75, 500 रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ है। इस राशि से जिला के ब्लड बैंक में उक्त दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
सोमवार को समाहरणालय के समीप से परिवार नियोजन का नया नाम मिशन परिवार विकास योजना का शुरुआत जिलाधिकारी मुंगेर ने हरी झंडी देकर किए यह अभियान 17 जनवरी से 29 जनवरी तक चलेगी इस अभियान में जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि छोटा परिवार सुखी परिवार तभी बनेगा सुखी समाज उन्होंने यह भी कहा कि यह रैली शहर से गांव तक जाकर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे इस मौके पर जिला अधिकारी नवीन कुमार के साथ सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक एवं अन्य पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे आप सुन रहे मोबाइल बानी मुंगेर की आवाज मोबाइल बानी से विजय कुमार
*डीएम कार्यालय और नगर निगम कार्यालय को मेयर प्रत्याशी संजय केशरी ने किया सेनेटाइज* (गली-मोहल्लों को सेनेटाइज के लिए एनसीपी नेता ने की गांधीगीरी) कोरोना के पहले और दूसरे लहर के विपरीत तीसरे लहर में गली-मोहल्लों और सरकारी कार्यालयों को सेनेटाइजेशन कराने में जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन की उदासीनता से आक्रोशित मेयर प्रत्याशी एनसीपी नेता संजय केशरी ने विरोध स्वरूप डीएम कार्यालय एवं नगर निगम कार्यालय में सेनेटाइजेशन कार्यक्रम चलाया। डीएम कार्यालय एवं नगर निगम कार्यालय को सेनेटाइज करते हुए श्री केशरी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त करने की बजाय डीएम दुकानों को सीलबंद करने एवं मास्क जुर्माना अभियान में लगे हुए हैं जबकि किसी भी दुकान से कोरोना नहीं फैल रहा है। श्री केशरी ने सदर अस्पताल के कोरोना संक्रमित डाटा ऑपरेटर पर जानते-बूझते दवाब डालकर काम कराकर संक्रमण चेन फैलाने के आरोपी अस्पताल प्रबंधक पर अब तक कार्रवाई नहीं होने पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इस पर डीएम कब संज्ञान लेंगे। उन्होंने जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन को आगाह किया कि चौबीस घंटो के अंदर पूरे शहर एवं सभी कार्यालयों में सेनेटाइज कार्यक्रम चलावें अन्यथा एनसीपी कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरना पड़ेगा। इस अवसर पर आजाद शर्मा, वरीय नेता अजय प्रसाद सिंह, संयुक्ता कुमारी, सोनी सिन्हा, शोभा देवी, अजय सिन्हा, बबलु गुप्ता, ललन बिंद एवं शंकर यादव सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जिला प्रशासन के आदेशानुसार जिला स्कूल के मैदान को खाली करते हुए कृषि बाजार समिति सफियाबाद में थोक सब्जी विक्रेता अपनी दुकान लगाई दुकानदारों ने बताया कि एसडीओ खुशबू गुप्ता के आदेशानुसार हम लोग अपनी दुकान स्थाई जगह पर लगा दिए सोमवार तक हम लोगों को यहां दुकान लगानी थी जिसको देखते हुए हम लोग आज सोमवार से अपनी दुकान यहां पर सजा दिए हैं।
सोमवार को सदर अस्पताल के सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए वहीं सफाई कर्मी द्वारा बताया गया कि हम लोग 1 सप्ताह पूर्व ही अधिकारी को ज्ञापन सौंप दिए थे पर उस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया इसी को देखते हुए हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए जबकि हम लोग सुविधा संस्था से बातचीत करने गए तो हमें जान मारने की धमकी मिली हमारे एक मित्र काम करते करते मर गए पर उसे कोई देखने वाला नहीं मिला इसी को देखते हुए हम लोग 5 सूत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है जिसमें वेतन ,वृद्धि वेतनमान हो हम लोग मात्र 19 कर्मी हैं यहां 36 कर्मचारी होनी चाहिए अन्य मांग को लेकर हम लोग यही बैठे रहेंगे अगर हमारी मांगे नहीं पूरी होती है तो हम चरणबद्ध आंदोलन करेंगे इसकी जानकारी सफाई कर्मी सोनू कुमार रावत ने दिए
सोमवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच के दौरान 146 कोविड-19 संक्रमित मरीज पाए गएइसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि 146 नए मरीज के साथ एक्टिव मरीज की संख्या पहुंची 1297 लोग सतर्क रहें सावधान रहें माक्स का प्रयोग करें सैनिटाइजर का प्रयोग करें बेवजह घर से बाहर ना निकले तभी अपने को सुरक्षित एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख पाएंगे मोबाइल मोनी से विजय कुमार की रिपोर्ट।
मुंगेर जिले के सदर अस्पताल में एनजीओ में कार्यरत दैनिक मजदूरी पर 19 सफाई कर्मियों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया हैlप्राप्त जानकारी के अनुसार सफाई कर्मी को ₹250 प्रतिदिन भुगतान किया जा रहा हैl वह लोग विभिन्न एनजीओ के अधीन 2014 से काम करते आ रहे हैंl उन लोगों का कहना है कि इतनी कम राशि में उनका गुजारा नहीं हो पा रहा है
गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर वर्ष दिल्ली के राजपथ पर ऐतिहासिक परेड होती है, झांकियों को पेश किया जाता है। इस बार कोरोना की तीसरी लहर की वजह से दिल्ली और मुम्बई जैसे बड़े शहर बहुत तरह की पाबंदियों में जी रहे हैं लेकिन फिर भी 26 जनवरी तो उसी शान से मनाई जाएगी हां, इस बार कलाकार कुछ कम होंगे। ऐसे में 130 करोड़ से अधिक की आबादी में से कुछ गिने चुने कलाकार ही इस बार की झांकी में नजर आएंगे और उन सीमित फ़नकारों में एक नाम है हीरो राजन कुमार का, जो बिहार के मुंगेर जिला के टेटिया बम्बर प्रखंड के हैं। यह मुंगेरवासियो, बिहार वासियों और पुरे देश वासियों के लिए खुशी और प्रेरणा का विषय है कि एक छोटे से शहर का युवा इस ऐतिहासिक दिन पर अपनी कला के प्रदर्शन के लिए चयनित किया गया है। जब पहली बार राजन कुमार को इस ऐतिहासिक परेड के लिए दिल्ली से बुलावा आया तो वह तो बड़े खुश, उत्साहित थे मगर घरवालों के चेहरे पर थोड़ी सी चिंता की लकीरें भी आ गईं थीं।
रविवार को बीकापुर किराना पट्टी के दुकानदार द्वारा अपने आगे साफ सफाई करते दिखे वही दुकानदार से बातचीत के दौरान बताया गया कि शनिवार को एसडीओ खुशबू गुप्ता आदेश मिला था कि आप लोग अपने आगे अतिक्रमण मुक्त रखें साफ सफाई रखें ताकि आने जाने वाले को किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो जाम ना लगे उन्हीं के आदेश को देखते हुए हम लोग अपने आगे से अतिक्रमण मुक्त कर रहे हैं।
रविवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत नंदलाल पुर के पास उभर ब्रिज के पास मोटरसाइकिल एवं ट्रक ने जोरदार टक्कर हो गई मोटरसाइकिल युवक बाल-बाल बचे साइकिल सवार युवक मैं गांव निवासी सुखदेव यादव के पुत्र सुजीत कुमार ने बताया कि हम मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो आदमी के साथ पूरा सराय की ओर जा रहे थे सभी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे हम काफी दूर गिर पड़े एवं मेरा मोटरसाइकिल ग्रसित हो गया मैंने ट्रक चालक के खिलाफ मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की।
