सोमवार को सदर अस्पताल के सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए वहीं सफाई कर्मी द्वारा बताया गया कि हम लोग 1 सप्ताह पूर्व ही अधिकारी को ज्ञापन सौंप दिए थे पर उस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया इसी को देखते हुए हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए जबकि हम लोग सुविधा संस्था से बातचीत करने गए तो हमें जान मारने की धमकी मिली हमारे एक मित्र काम करते करते मर गए पर उसे कोई देखने वाला नहीं मिला इसी को देखते हुए हम लोग 5 सूत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है जिसमें वेतन ,वृद्धि वेतनमान हो हम लोग मात्र 19 कर्मी हैं यहां 36 कर्मचारी होनी चाहिए अन्य मांग को लेकर हम लोग यही बैठे रहेंगे अगर हमारी मांगे नहीं पूरी होती है तो हम चरणबद्ध आंदोलन करेंगे इसकी जानकारी सफाई कर्मी सोनू कुमार रावत ने दिए
