रिपब्लिक डे परेड दिल्ली पहुंचे हीरो राजन कुमार रंगशाला कैंप में हीरो राजन कुमार ने रंग भर दिया जिंदादिल फिल्म अभिनेता राजन कुमार ने लोहड़ी उत्सव से देश भर के कलाकार, अधिकारी सब को नाचने पर मजबूर कर दिया । सुरक्षा में लगे आर्मी के जवान ने भी राजन कुमार का साथ दिया जमकर ठुमके लगाया। 26 जनवरी परेड में कलाकार के तौर पर दिल्ली में आर्मी छावनी में रह रहे राजन कुमार देश को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर पेश करने की तैयारी में लग गए हैं ।इस आयोजन के लिए राजन का चुनाव होने से मुंगेर की जनता फूले नहीं समा रही है मुंगेर ही नहीं बल्कि पूरे बिहार का इकलौता कलाकार हैं मुंगेर पुत्र राजन कुमार जो राजपथ दिल्ली में अपनी कला से दुनियां को भारत के कला संस्कृति से रूबरू कराएंगे।"लोहड़ी" , "मकर संक्रांति" की अनंत शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए राजन कुमार ने देश के लोगों से अपील किया की कोरोना को हराने के लिए मास्क जरूर पहने।