बिहार विधान परिषद स्थानीय निकाय चुनाव 2022 को लेकर मुंगेर, जमुई ,लखीसराय और शेखपुरा जिला क्षेत्र के संभावित राजद समर्थित उम्मीदवार को लेकर मुंगेर के आजाद चौक स्थित राजद कार्यालय में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राजद के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव ने किया। बैठक में राजद समर्थित उम्मीदवार की विधिवत घोषणा के बाद वृहत बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही पार्टी के जीत सुनिश्चित करने हेतु जिला, प्रखंड सहित पंचायत स्तरीय राजद के सक्रिय कार्यकर्ता का एक टीम बनाया जाएगा बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव दिनेश कुमार यादव प्रवक्ता मंटू शर्मा राज परिषद सदस्य शिशिर लालू, युवा राजद अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ समेत दर्जन राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।
