मुंगेर पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर मंगलवार को बरियारपुर थाने की पुलिस द्वारा तीन बटिया चौक पर वाहन तथा मास्क जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने मार्ग से गुजर रहे वाहनों के कागजात,हेलमेट व मास्क आदि की जाँच की।जांच अभियान के दौरान पीटीसी सुधीर कुमार सिंह ने 2 बाइक चालकों से 1500 तथा 10 लोगो को बिना मास्क के बाजार घूमते पकड़े जाने पर 500 रुपये का जुर्माना वसूला।वहीं पीटीसी सुधीर कुमार सिंह ने लोगों को कोरोना से सुरक्षा के लिए मास्क लगाने की अपील की है।
