बिहार राज्य के मुंगेर जिला से विपिन कुमार मोबाइल वाली के माध्यम से कहते है कि मोबाइल वाणी पर चलाई गई खबर का होता है असर।उनका कहना है कि मुंगेर की आवाज पर 12 माह पहले यानि दिनांक 05 अगस्त 2019 को खबर चलाया गया था जिसमें बताया गया था कि मुंगेर क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच शेरपुर शिशु संस्कार भारती स्कूल के सामने गली में वर्षों से जर्जर बिजली पोल तथा जर्जर तार के कारण हादसा हो सकती है और इस हादसे से लोग डरे सहमे रहते थे।वही उस सड़क पर एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं थी।जब पोलों का सर्वे किया गया तो उससे लोगों की उम्मीद जगी थी कि अब इस रास्ते में भी स्ट्रीट लाइट लगाए जायेंगे और पोल भी बदली होंगे।इस खबर को जब मोबाइल वाणी पर चलाई गई और संबंधित विद्युत पदाधिकारियों को फॉरवर्ड की गई,उसके बाद इस सड़क की पोलो पर स्ट्रीट लाइट भी लगाई गई और जर्जर तारों की रिपेयरिंग भी की गई।वही वह कहते है कि जब मोबाइल वाणी ग्रामीणों से मिले तो ग्रामीणों ने अपनी खुशी का इज़हार किया और कहा कि मोबाइल वाणी के कारण ही आज हमारे गांव में स्ट्रीट लाइटें लगी और नई पोल लगाई गई है।इस समस्या के निजात होने से ग्रामीण काफी खुश हुए।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुंगेर क्षेत्र में अचानक आए सब्जी के दामों में उछाल के कारण लोगों के घर का बजट बिगड़ने लगा है। हरी सब्जी के साथ साथ आलू के दाम भी बढ़ गए हैं जिससे कम मात्रा में लोग सब्जी खरीद रहे हैं।वही सबसे ज्यादा लोग सब्जी में आलू का उपयोग करते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुने 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर सुने और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया साझा करें यदि आप स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल बानी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी-बड़ी खबर को ऐप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या यह प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद
विघालय की सामाजिक देखरेख में सुघार
दर्जनों लोगों ने ली राष्ट्रीय जन जन पार्टी की सदस्यता मुंगेर: शुक्रवार को बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत चिरैयाबाद में राष्ट्रीय जन जन पार्टी के जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष अमित कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार के साथ ही संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री झा ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को एक एक सूत्र में बांधकर सामाजिक, शैक्षणिक तथा आर्थिक उत्थान के लिए उन्हें जागरूक करने पर बल देते हुए कहा कि हर समाज में सामाजिक विषमता को दूर कर संगठन के माध्यम से विकास करना ही हमलोगों का नैतिक कर्तव्य है। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश संयुक्त सचिव मनीष कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक सद्भाव बनाए रखना पार्टी का मूल उद्देश्य है। इसी के तहत गांव गांव का भ्रमण कर संगठन में सभी समुदाय के लोगों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। श्री कुमार ने कहा कि इसके लिए पार्टी के सभी अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सजग रहने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा में पार्टी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी तथा लोगों के बीच अपने नीतियों एवं सिद्धांतों को प्रचारित प्रसारित भी करेगी। इस अवसर पर सदर प्रखंड मुंगेर से प्रखंड अध्यक्ष के पद पर जय शंकर चौधरी उर्फ जुनू सिंह, जमालपुर प्रखंड से प्रखंड अध्यक्ष के पद पर अमित कुमार उर्फ रणवीर सिंह, बरियारपुर प्रखंड उपाध्यक्ष के लिए कन्हैया सिंह , रतनपुर पंचायत अध्यक्ष पर संदीप कुमार मंडल के अलावा संतोष कुमार, निलेश कुमार सिंह, रीतांशु कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, रूपेश कुमार, जलज कुमार , राजन कुमार, सहित दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।
जिला कृषि कार्यालय में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त निदेशक सुरेंद्र नाथ ने की ।
मुंगेर विश्वविद्यालय में 29 अगस्त को विश्वविद्यालय बजट कमेटी की बैठक होगी ।इसको लेकर कुलसचिव ने अधिसूचना जारी कर दी है। साथ ही कमेटी के सभी सदस्यों को सूचना भी भेज दी गई है।
बच्चे मोबाइल पर ही फुटबॉल खेल कर अपने आप को तंदुरुस्त समझते हैं -सीनियर खिलाड़ियों की पूछ अब खत्म हो गई है -क्रिकेट के बढ़ते क्रेज के कारण फुटबॉल का क्रेज समाप्त मुंगेर: कभी फुटबॉल मुंगेर की शान हुआ करते थे, लेकिन आज मैदान वीरान लग रहा है। यह बातें खेल प्रेमी महमूद आलम ने राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद सिंह के जन्म दिवस 29 अगस्त के पूर्व कही। उन्होंने कहा कि आज उसका कोई नाम लेने वाला नहीं है। खेल के प्रति घटती रुचि बताते हैं अब बच्चों को मैदानी खेल के बदले मोबाइल गेम खेलने में समय बिताते देखा जा सकता है। आज के बच्चे मोबाइल पर ही फुटबॉल खेल कर अपने आप को तंदुरुस्त समझते हैं । जबकि मैदानी परिश्रम से शरीर मजबूत होता है । अब युवाओं में अनुशासन की कमी आ गई है। सीनियर खिलाड़ियों की पूछ अब खत्म हो गई है, इसके अलावा क्रिकेट के बढ़ते क्रेज के कारण फुटबॉल का क्रेज समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई है। जिसके कारण यह खेल समाप्त हो चुका है। आज कोई फुटबॉल का नाम लेने वाला नहीं है।
छात्र जदयू के वर्चुअल बैठक विश्वविद्यालय अध्यक्ष विक्की कुमार की अध्यक्षता में हुई ।मुख्य अतिथि छात्र जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सह मुंगेर प्रभारी कुमार सत्यम थे। बैठक में मुंगेर विश्वविद्यालय के अंतर्गत पड़ने वाले सभी जिले के छात्र जदयू कार्यकर्ता शामिल हुए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
ओराबगीचा पंचायत के वार्ड संख्या 13 में आज भी सड़क निर्माण का कार्य नही किया गया ,इस पर चर्चा करने के लिए भाई मुकुल से बातचीत का अंश
कोरोना के खिलाफ जंग में स्वास्थ्य कर्मी कोरोना वारियर्स के रूप में फ्रंट लाइन में काम कर रहे हैं। इसके बाद भी चिकित्सक एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को जुलाई माह का वेतन अब तक नहीं मिला है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
