बिहार राज्य के मुंगेर जिला से विपिन कुमार मोबाइल वाली के माध्यम से कहते है कि मोबाइल वाणी पर चलाई गई खबर का होता है असर।उनका कहना है कि मुंगेर की आवाज पर 12 माह पहले यानि दिनांक 05 अगस्त 2019 को खबर चलाया गया था जिसमें बताया गया था कि मुंगेर क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच शेरपुर शिशु संस्कार भारती स्कूल के सामने गली में वर्षों से जर्जर बिजली पोल तथा जर्जर तार के कारण हादसा हो सकती है और इस हादसे से लोग डरे सहमे रहते थे।वही उस सड़क पर एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं थी।जब पोलों का सर्वे किया गया तो उससे लोगों की उम्मीद जगी थी कि अब इस रास्ते में भी स्ट्रीट लाइट लगाए जायेंगे और पोल भी बदली होंगे।इस खबर को जब मोबाइल वाणी पर चलाई गई और संबंधित विद्युत पदाधिकारियों को फॉरवर्ड की गई,उसके बाद इस सड़क की पोलो पर स्ट्रीट लाइट भी लगाई गई और जर्जर तारों की रिपेयरिंग भी की गई।वही वह कहते है कि जब मोबाइल वाणी ग्रामीणों से मिले तो ग्रामीणों ने अपनी खुशी का इज़हार किया और कहा कि मोबाइल वाणी के कारण ही आज हमारे गांव में स्ट्रीट लाइटें लगी और नई पोल लगाई गई है।इस समस्या के निजात होने से ग्रामीण काफी खुश हुए।