• 16 अगस्त से 29 अगस्त तक बच्चों एवं किशोरों को दी जाएगी एल्बेण्डाजोल • कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति ने सिविल सर्जन को पत्र जारी कर दिए दिशानिर्देश • घर-घर जाकर बच्चों को खिलाई जाएगी दवा • शत-प्रतिशत दवा सेवन कराने के दिए गए निर्देश पटना / 27 अगस्त : बच्चों एवं किशोरों को कृमि से मुक्त करने के लिए 16 अगस्त से 29 अगस्त को जिले के 1 से 19 साल तक के बच्चों को एल्बेण्डाजोल की गोली खिलाकर कृमि मुक्ति अभियान चलाया जाएगा. कोरोना के खतरे को देखते हुए सभी अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्यकर्मी जैसे आशा कार्यकर्ता एवं ए.एन.एम अपने पोषक क्षेत्र में घर-घर जाकर बच्चों को निशुल्क दवा का सेवन कराएंगी. इसको लेकर कार्यपालक निदेशक राज्य स्वास्थ्य समिति मनोज कुमार ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर विस्तार से दिशानिर्देश दिया है. ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत खबर। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद

कोरोना महामारी के दौर भी सुरक्षा के साथ स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए जिले में स्वास्थ्य विभाग एवं आईसीडीएस के संयुक्त सहयोग से व्यापक पैमाने पर जागरूकता बढ़ाई जा रही है। इस दौरान महिलाओं को स्तनपान से होने वाले लाभ और महत्ता की विस्तार से जानकारी भी दी जा रही है। यह अभियान बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं नवजात शिशु मृत्यु दर में कमी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसके लिए एएनएम, आशा एवं ऑगनबाड़ी सेविका समेत अन्य कर्मी इसे सफल बनाने को लेकर घर-घर जाकर लोगों जागरूक कर रहें हैं, ताकि शत-प्रतिशत लोगों को इसकी जानकारी मिल सके एवं लोग शामिल होकर लाभ ले सकें। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें विस्तृत रिपोर्ट। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद

आज दिनांक 27 अगस्त को स्थानीय राजद विधायक विजय कुमार विजय के आवास पर जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विजय कुमार के द्वारा ललन कुमार यादव को पंचायती राज प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कोविड 19 से बचाव के उचित व्यवहार विषय पर वेबीनार का हुआ आयोजन वेबीनार को डीआईओ, एसीएमओ व आइसीडीएस डीपीओ ने किया संबोधित कोविड 19 उचित व्यवहार पर स्वास्थ्य अधिकारियों व मीडियकर्मियों ने की चर्चा सतर्कता और सुरक्षित व्यवहार से संक्रमण की रोकथाम पर दिया गया बल वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौर में समाज के सभी वर्गों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग संक्रमण की रो​कथाम की दिशा में हर संभव प्रयास कर रहा है, लेकिन आम लोगों के सहयोग बिना संक्रमण के प्रसार पर लगाम लगाना संभव नहीं है। संक्रमण की रोकथाम के लिए समाज के हरेक वर्ग की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है, इस बात को सभी को समझना होगा. इस वक्त लोगों की सजगता और जागरूकता की सबसे ज्यादा जरूरत है। मीडिया की भूमिका भी ऐसे समय में काफी महत्वपूर्ण है। उक्त बातें गुरुवार को जिला स्वास्थ्य विभाग और द सेंटर फोर रिसर्च एंड एडवोकेसी (सीफार) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'कोविड 19 से बचाव के उचित व्यवहार' विषय पर आयोजित ऑनलाइन मीडिया कार्यशाला में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार भारती ने कही। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड 19 को देखते हुए बेहतर चिकित्सीय व्यवस्था मुहैया कराने की कवायद जारी है। आरोग्य केंद्रों में सुचारू रूप से सेवाएं दी जा रही हैं, साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना सहित अन्य जांच की सुविधा उपलब्ध है। कार्यशाला में जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मीडिया और सीफार की टीम ने ई-संवाद किया। ​ऑडियो पर क्लिक कर सुनें विस्तृत रिपोर्ट। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद

मुंगेर।गुरुवार को जिला कृषि कार्यालय में विशेष बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक की अध्यक्षता संयुक्त निदेशक शष्य सुरेंद्र नाथ ने की । बैठक में हर खेत को पानी योजना का सर्वेक्षण अच्छी तरह से कार्य करने के लिए अखिलेश कुमार किसान सलाहकार धरहरा, संदीप कुमार सिन्हा कृषि समन्वयक बरियारपुर एवं सुनील कुमार सिंह कृषि समन्वयक संग्रामपुर को सम्मानित किया गया। तथा जिन लोगों का परफॉर्मेंस ठीक नहीं चल रही है, उन लोगों पर कार्रवाई भी करने का आदेश दिया गया। क्योंकि यह सर्वे 5 सितंबर तक समाप्त हो जाना है । इसलिए जिन कर्मियों का प्रोग्रेस दिनांक 308 2020 तक नहीं हुआ उनके खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी। किसानों को रबी मौसम में बीज प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। कृषि विभाग बिहार सरकार ने ऑनलाइनआवेदन करने का तिथि 30 अगस्त तक बढ़ा दिया है। इन कृषको को अनुदानित दर पर बीज लेना है उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना ही होगा। नहीं तो उन्हें बीज नहीं मिल पाएगा। ऑनलाइन करने के लिए कृषक कृषि समन्वयक किसान सलाहकार या बसुधा केन्द्र से किसान संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर डीएओ विजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि अब जो किसान सलाहकार तथा कृषि समन्वयक अच्छे परफॉर्मेंस नहीं बनाएंगे तो उनकी अब खैर नहीं होगी। मौके पर जिला उद्यान पदाधिकारी अनिल कुमार , मिट्टी जांच के संयुक्त निदेशक रसायन अमित कुमार, अवधेश कुमार गुप्ता, सहायक निदेशक अभियंत्रण लोंलीना कुमारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

आज दिनांक 26 अगस्त 2020 को कांग्रेस कार्यालय तिलक मैदान में मो• तारिक अनवर अध्यक्ष ज़िला कांग्रेस कमिटी (अल्पसंख्यक विभाग) की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मुंगेर : बरियारपुर प्रखंड के रतनपुर पंचायत में मनरेगा के तहत बाहर से आए प्रवासी मजदूरों एवं स्थानीय मजदूरों को समय समय पर मजदूरी मिल रहा है। तथा उन्हें समय पर भुगतान भी किया जा रहा है। इसे सुनने के लिए मोबाइल वाणी मुंगेर की आवाज को ऑडियो पर क्लिक करें।

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय जन जन पार्टी अपने मिशन को पूरा करने के उद्देश्य से मुंगेर के विभिन्न क्षेत्रों का लगातार भ्रमण कर रही है। पार्टी का मानना है कि समाज को एक सूत्र में जोड़कर क्षेत्र के विकास के लिए काम करेगी। इस संबंध में पार्टी नेता अमित कुमार झा ने बताया कि राष्ट्रीय जन जन पार्टी कोई जात आधारित पार्टी नहीं, बल्कि विभिन्न समुदायों के शोषित पीड़ितों, गरीबों को आगे बढ़ाने, उन्हें शैक्षणिक वातावरण में ढालने के साथ ही आर्थिक विकास की ओर अग्रसर करना पार्टी का लक्ष्य है। श्री झा ने चिरैया बाद गांव का घर-घर दौरा कर राष्ट्रीय जन जन पार्टी के नीतियों एवं सिद्धांतों से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव में अपने नीतियों एवं सिद्धांतों को लेकर जनता के बीच जाने की तैयारी कर रही है । इसके लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कार्यक्रम जारी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष सह संस्थापक अध्यक्ष आशुतोष कुमार के नेतृत्व में बिहार में दर्जनों सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी एवं अपने सिद्धांतों से लोगों को अवगत कराएंगे।

लापरवाही कई गांव में बांस खंभे के सहारे जला रहे बिजली मौत का आमंत्रण दे रही है बिजली खंभा  टेटिया बंबर प्रखंड क्षेत्र में एक ओर सरकार हर घर बिजली पहुंचाने पर जोर दे रही है, इसके लिए गांवों में पोल के सहारे  से बिजली पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है. लेकिन गांव के विभिन्न भागों में आज भी बांस के सहारे बिजली की आपूर्ति हो रही है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है़ यह कितना कारगर है इसका ताजा उदाहरण टेटिया बंबर प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क  ताजपुर राइस मिल के समीप बांस के सहारे कई लोग अपने घर तक कनेक्शन लिए हुए हैं   सटे घरों में भी कई गांव के लोग किसी तरह जुगाड़ कर बांस  खंभे के सहारे बिजली जला रहे लोगों की मानें तो कई बार विद्युत कंपनी को इस दिशा में गुहार भी लगायी गयी लेकिन नतीजा सिफर रहा़ ऐसे में कभी भी अनहोनी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है़   जांच की जाए तो कनेक्शन देने से पहले जांच के नाम पर किस तरह खानापूर्ति हो रही है इसका खुलासा हो जाएगा़ गांव के   उपभोक्ता सौ मीटर की अधिक दूरी पर स्थित पोल से तार खींच बांस के सहारे अपने घर तक बिजली ले जाने के लिए मजबूर हैं कभी समस्या देखने भी निकलें अधिकारी विद्युत कंपनी के अधिकारी परेशानी जानने कभी भी क्षेत्र में नहीं  निकलते हैं तो सिर्फ कार्रवाई करने व राजस्व वसूलऩे विभाग को चलाने व लोगों को सुविधा देने के लिए यह भी जरूरी है, लेकिन गलत लोगों को छोड़ विद्युत कंपनी जिस उपभोक्ता से राजस्व की वसूली करते है उन्हें सुविधा मिल रही है या नहीं, इस पर भी ध्यान देना विद्युत कंपनी के अधिकारियों का कर्तव्य है़ लेकिन अधिकारी राजस्व वसूली को ही ज्यादा तरजीह देते है लोगों ने विद्युत कंपनी के वरीय अधिकारियों से उपभोक्ताओं की समस्या पर भी ध्यान देने की मांग की है़ 

दो अलग-अलग थाने में गणेश पूजा और मुहर्रम को शांतिपूर्ण  में आयोजित कराने को लेकर शुक्रवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।