गंगटा थाना क्षेत्र के मन में पंचायत अंतर्गत करण गढ़ निवासी संतोष कुमार की पत्नी जय कुमारी ने गंगटा थाने में आवेदन देकर दहेज प्रथा का आवेदन लगाकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा है कि 18 माह पूर्व मेरी शादी कर्म गढ़ गांव में हुआ था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गंगटा थाना क्षेत्र के मोतिहारी गांव में घास काटने के विवाद में दो भाई के बीच जमकर भी मारपीट जिसमें की एक भाई जख्मी हो गया जख्मी युवा का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़कपुर में कराया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

• वेबिनार के माध्यम से धर्मगुरुओं ने लोगों से की अपील • बिहार राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण ने आपदा से निपटने पर की चर्चा • बाढ़ और आपदा से निपटने में सहयोग करने की कही गयी बात • हजी सनाउल्लाह प्रमुख ईदारे शरिया एवं ब्रह्मकुमारी वी. के. ज्योती ने भी दिए संदेश बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, यूनिसेफ और बीआईएफसी (बिहार इंटर फेथ फोरम फॉर चिल्ड्रेन) ने बिहार में बाढ़ और आपदा से निपटने में धर्मगुरुओ की भूमिका पर एक वेबिनार का आयोजन किया. बाढ़ और आपदा के दौरान ख़ासतौर से बच्चों एवं महिलाओ तक जानकारी और मदद पहुँचाने की जरूरत पर बल दिया गया. ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत रिपोर्ट।

ज्ञान का प्रकाश फैलाने वालों के घरों में ही अंधेरा सुनते हैं उनकी जुबानी उन प्रोफेसर की दुख भरी व्यथा।

रमणकाबाद पूर्वी पंचायत में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल की बैठक रमनकावाद में प्रकाश यादव के मकान में पंचायत कमेटी के विस्तार एवं संगठन मजबूती को लेकर बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता धनुषधारी प्रसाद ने की।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

हवेली खरगपुर के नाकी पंचायत और बहिरा पंचायत को जोड़ने वाले मुख्य बाईपास सड़क गंगा का जलस्तर बढ़ने से संपर्क टूट चुका है दोनों पंचायत के लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

• बिना मास्क वाले को नहीं दे रहे हैं हेयर कटिंग या सेविंग की सेवा • खुद बरत रहे हैं एहतियात और ग्राहकों को भी कर रहे हैं जागरूक लखीसराय: कोरोना काल में सरकारी निर्देश का पालन करते हुए सैलून दुकान का भी सावधानी व सुरक्षा के साथ धीरे-धीरे संचालन शुरू हो रहा है।इस दौरान सैलून दुकानदार खुद व आने वाले ग्राहकों का हरसंभव पूरी सुरक्षा का ख्याल रख रहे हैं।यही नहीं बिना मास्क पहन आने वाले ग्राहकों को सेवा देने से दुकानदार साफ मना कर रहे है और खुद के साथ दूसरों की भी सुरक्षा का ख्याल रखने का अपील कर रहे हैं ताकि संक्रमण के दायरे से दूर रह सकें। ऑडियो पर क्लिक कर सुने पूरी खबर।

सही प्रबंधन डायरिया से करेगी बचाव लखीसराय,18अगस्त 2020: कोरोना संक्रमण के बीच बरसात के मौसम में डायरिया का खतरा बढ़ गया है. इसलिए कोरोना के साथ इससे बचने के लिए हमें अधिक सावधान रहने की जरूरत है। विशेषकर नवजातों एवं बच्चों में डायरिया का खतरा अधिक होता है एवं इनकी उचित देखभाल भी समान रूप से जरुरी होती है. इससे बचाव के लिए डायरिया की रोकथाम एवं इसके प्रबंधन के प्रति सजगता से हमें अस्पताल जाने से निजात मिल सकती है। दरअसल बदलते मौसम में डायरिया का प्रकोप फैलने की प्रबल संभावना हो जाती है, जिससे कोई भी ग्रसित हो सकता है. डायरिया के कारण अत्यधिक निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन)होने से समस्याएँ बढ़ जाती है और उचित प्रबंधन के अभाव में यह जानलेवा भी हो जाता है। शिशु मृत्यु दर के कारणों में डायरिया भी एक प्रमुख कारण है।इसके लिए डायरिया के लक्षणों के प्रति सतर्कता एवं सही समय पर उचित प्रबंधन कर बच्चों को डायरिया जैसे गंभीर रोग से आसानी से सुरक्षित किया जा सकता है। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत रिपोर्ट।

हवेली खरगपुर के रघुनाथपुर गांव के संतोष मंडल ने बताया कि लॉकडाउन के पहले से बैठा हुआ है। उसके पास में जॉब कार्ड भी है लेकिन उसको रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पंचायत में रोजगार दिवस का आयोजन होता ही नहीं है ना तो रोजगार सेवक नाही पंचायत प्रतिनिधि कोई मदद करता है घर परिवार चलाने में बहुत ज्यादा कठिनाई हो रहा है घर का सामान बिक रहा है अन्यथा कर्ज लेना पड़ रहा है यह एक मनरेगा मजदूर है लेकिन रोजगार नहीं मिल रहा है

- संक्रमण काल में लगातार लोगों के व्यवहार और कार्य में आए हैं परिवर्तन - जागरूकता व सुरक्षा पर हो रहा संवाद, संक्रमण को लेकर दिख रही गंभीरता - सुरक्षा के मानकों को अपनाने की हो रही अपील, समझ रहे सतर्कता का महत्व पूरे विश्व को कोविड-19 ने एक सबसे बड़ा संदेश जो दिया वह यह कि व्यक्ति की सुरक्षा उसके स्वयं के हाथों में है। कोरोना संक्रमण काल में बचाव के उपायों का पालन कर अपने साथ परिवार एवं समाज को संक्रमण के ख़तरे से बचाने में आम लोग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। संक्रमण के प्रसार के कारण व्यक्ति की सोच में सिर्फ़ बदलाव नहीं आए है , बल्कि इस महामारी ने उनकी दैनिक दिनचर्या को भी बदला है। जैसे-जैसे संक्रमण का प्रभाव बढ़ता गया हर एक घर की दिनचर्या भी बदलती चली गई है। लगातार लोगों के व्यवहार और कार्य में परिवर्तन आए हैं। स्वयं के साथ दूसरों को समझाना और नियमों का पालन कराना जैसे अब रोजमर्रा का काम हो गया है। लोग अब पहले की तुलना में ज्यादा सतर्क और जागरूक रहने लगे हैं। सड़क, बाजार में निकलने और कार्य के दौरान सजगता बरत रहे हैं। न केवल शारीरिक दूरी बल्कि मास्क का भी सही से उपयोग कर रहे हैं। लोगों की सोच बदली है और वह समझ चुके हैं कि सभी के समग्र प्रयास से ही उनका समाज सुरक्षित रहेगा। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत खबर। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद