लापरवाही कई गांव में बांस खंभे के सहारे जला रहे बिजली मौत का आमंत्रण दे रही है बिजली खंभा टेटिया बंबर प्रखंड क्षेत्र में एक ओर सरकार हर घर बिजली पहुंचाने पर जोर दे रही है, इसके लिए गांवों में पोल के सहारे से बिजली पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है. लेकिन गांव के विभिन्न भागों में आज भी बांस के सहारे बिजली की आपूर्ति हो रही है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है़ यह कितना कारगर है इसका ताजा उदाहरण टेटिया बंबर प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क ताजपुर राइस मिल के समीप बांस के सहारे कई लोग अपने घर तक कनेक्शन लिए हुए हैं सटे घरों में भी कई गांव के लोग किसी तरह जुगाड़ कर बांस खंभे के सहारे बिजली जला रहे लोगों की मानें तो कई बार विद्युत कंपनी को इस दिशा में गुहार भी लगायी गयी लेकिन नतीजा सिफर रहा़ ऐसे में कभी भी अनहोनी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है़ जांच की जाए तो कनेक्शन देने से पहले जांच के नाम पर किस तरह खानापूर्ति हो रही है इसका खुलासा हो जाएगा़ गांव के उपभोक्ता सौ मीटर की अधिक दूरी पर स्थित पोल से तार खींच बांस के सहारे अपने घर तक बिजली ले जाने के लिए मजबूर हैं कभी समस्या देखने भी निकलें अधिकारी विद्युत कंपनी के अधिकारी परेशानी जानने कभी भी क्षेत्र में नहीं निकलते हैं तो सिर्फ कार्रवाई करने व राजस्व वसूलऩे विभाग को चलाने व लोगों को सुविधा देने के लिए यह भी जरूरी है, लेकिन गलत लोगों को छोड़ विद्युत कंपनी जिस उपभोक्ता से राजस्व की वसूली करते है उन्हें सुविधा मिल रही है या नहीं, इस पर भी ध्यान देना विद्युत कंपनी के अधिकारियों का कर्तव्य है़ लेकिन अधिकारी राजस्व वसूली को ही ज्यादा तरजीह देते है लोगों ने विद्युत कंपनी के वरीय अधिकारियों से उपभोक्ताओं की समस्या पर भी ध्यान देने की मांग की है़
