19 केंद्रों पर 19981 परीक्षार्थी देंगे इंटर की परीक्षा ,तैयारी में जुटा विभाग 2021 के फरवरी महीने में शुरू होने वाली इंटरमीडिएट की परीक्षा की सूची जारी होने के बाद शिक्षा विभाग परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। हालांकि मतगणना के बाद में इसमें गति आने की उम्मीद है ।इस बार होने वाले इंटर की परीक्षा में 19991 छात्र- छात्राएं परीक्षा देंगे ।जिसमें छात्रों की संख्या 10555 है । जबकि छात्राओं की संख्या 9424 है। परीक्षा में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर इंतजाम किए जाएंगे ,ताकि परीक्षार्थी को संक्रमण का खतरा नहीं हो ।साथ ही परीक्षार्थियों को नए नियमों से भी गुजरना होगा। केंद्र के गेट पर सैनिटाइजर की व्यवस्था भी होगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार चौधरी ने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा में कोविड नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। मतगणना के बाद प्राचार्य और वीक्षकों की बैठक बुलाई जाएगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

संभावित हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए अलर्ट रहें मतगणना के बाद संभावित हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गई है ।पुलिस मुख्यालय ने इसको लेकर सभी जिला के एसपी को निर्देशित किया है ।वहीं डीआईजी मनु महाराज ने मुंगेर रेंज के सभी जिला के एसपी को पत्र जारी कर विशेष सतर्कता बरतने के लिए निर्देश दिए हैं ।डीआईजी ने कहा कि मतगणना के बाद कमजोर मतदाता वाले टोले में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं ,ताकि कोई कमजोर मतदाताओं को प्रताड़ित या उनके साथ मारपीट नहीं कर सके। वही मतगणना के बाद पूरे इलाके में पुलिस गश्त तेज करने के निर्देश दिए हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मुंगेर के पूर्व विधायक विश्वनाथ गुप्ता का निधन मुंगेर के पूर्व विधायक विश्वनाथ गुप्ता का निधन हो गया।वे जनसंघ से जुड़े रहे और भाजपा के पदाधिकारी भी रहे।2013 के उपचुनाव में वे राजद के टिकट पर चुनाव लड़ें और उपचुनाव में विजयी रहे। उनके निधन होने से भाजपा के साथ साथ राजद में शोक की लहर है। उनके निधन होने से राजद , भाजपा समेत कई राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।

हवेली खड़कपुर के बेहरा पंचायत के 10 नंबर वार्ड में 2 किसानों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट कई लोग घायल हो चुके हैं सभी का इलाज नजदीकी क्लीनिक में चल रहा है ग्रामीणों ने बताया कि खेत का ऑडी ट्रैक्टर से टूट जाने के कारण दोनों किसान के बीच तू-तू मैं-मैं शुरू हो गया होते होते गाली गलौज मारपीट शुरू हो गया आसपास के किसानों ने दोनों को समझा-बुझाकर झगड़ा खत्म कर दिया लेकिन कई लोग घायल हो चुके हैं ग्रामीणों ने कहा कि सरपंच महोदय के सामने बैठकर दोनों पार्टी का समस्या दूर किया जाएगा

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि देश में प्रतिवर्ष 7 नवंबर को शिशु सुरक्षा दिवस मनाया जाता है, इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य यह होता है कि लोगों को शिशुओं की सुरक्षा से संबंधित जागरूकता फैलाना और उनके जीवन की रक्षा कर शिशुओं की उचित देखभाल होता है. लोगों को जागरूक रह कर शिशुओं के सही देखभाल से ही देश में शिशु मृत्यु दर को रोका जा सकता है.

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि सुरक्षित प्रसव के लिए गर्भवती महिलाओं को गर्भधारण के पूर्व और बाद में पूर्ण रूप से स्वस्थ होना जरूरी है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक और प्रोटीनयुक्त आहार का सेवन करना बेहद जरूरी है। तभी सुरक्षित प्रसव संभव है और स्वस्थ बच्चे का जन्म होगा। ऑडियो पर क्लिक कर सुने पूरी जानकारी।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि कोविड-19 का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। वहीं मौसम भी बदल रहा है। त्योहारों का मौसम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में विशेष रूप से सतर्क और सावधान रहना जरूरी है । तत्काल सतर्कता ही कोविड-19 से बचाव का सबसे आसान और बेहतर उपाय है। इसके लिए हमें नियमित रूप से मास्क का उपयोग करना होगा। हमेशा दो गज की शारीरिक - दूरी बनाए रखनी होगी । इसके लिए लोगों को जागरूक भी करना होगा। ताकि खुद के साथ - साथ पूरा समाज भी संक्रमण के दायरे से दूर रहे। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत रिपोर्ट।

बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर तारापुर प्रखंड से रमन सक्सेना मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि स्कूल बंद होने से बच्चे का ध्यान भटक गया है।मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड के शाहपुर गांव में कई बच्चे लोग पब्जी में फ्री फायर खेलने में लगे हुए हैं क्योंकि करोना महामारी के कारण स्कूल बंद हो जाने के कारण बच्चे का शिक्षा व्यवस्था बिगड़ गया है, जिसकारण ऐसे में बच्चे का भविष्य खराब होते जा रहा है। इस पर सरकार को गहराई पूर्वक ध्यान देना चाहिए क्योंकि शिक्षा ही सबसे बड़ा संपत्ति है तारापुर प्रखंड से मोबाइल बोने के लिए रमन सक्सेना की रिपोर्ट और विशेष जानकारी के लिए विडियो पर क्लिक करें

नरेश आनंन्द

नरेश आनंन्द