दूसरा राउंड तक में * मुंगेर विधानसभा‌‌ ‌‌ मुकेश यादव RJD---2987 प्रणव यादव BJP-3431 शालिनी---1424 * तारापुर विधानसभा दिव्या प्रकाश RJD -3628 मीना देवी LJP-880 मेवालाल चौधरीJDU-3285 *जमालपुर विधानसभा अजय कुमार सिंह Cong-3652 शैलेश कुमार JDU-3956 दुर्गेश सिंह LJP-602

प्रथम राउंड * मुंगेर विधानसभा मुकेश यादव RJD-1766 प्रणव यादव BJP-955 कंचन गुप्ता -33 शालिनी-1322 सुबोध वर्मा-14 * तारापुर विधानसभा दिव्या प्रकाश RJD -1877 मीना देवी LJP-167 मेवालाल चौधरीJDU-2121 *जमालपुर विधानसभा अजय कुमार सिंह Cong-2028 शैलेश कुमार JDU-2016 दुर्गेश सिंह LJP-332

मतगणना अपडेट अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंगेर से राजद प्रत्याशी अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव , जमालपुर से जदयू प्रत्याशी शैलेश कुमार तथा तारापुर से राजद प्रत्याशी दिव्या प्रकाश पहले राउंड के समाप्ति के बाद आगे चल रहा है।

पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुंगेर के पूर्व विधायक विश्वनाथ गुप्ता का निधन रविवार को पटना में हो गया।उनका पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान मुंगेर के कौड़ा मैदान रविवार को शाम में पहुंचे। उनके दर्शन करने के लिए सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने पहुंचा। सोमवार के सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने राजद कार्यकर्ताओं के साथ उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। उनके पार्थिव शरीर पर श्री यादव ने पुष्प अर्पित किए।श्री यादव ने कहा कि पूर्व विधायक विश्वनाथ गुप्ता जी राजद के विधायक रहे हैं।वे हमलोगों के अभिभावक रहे हैं। उनके निधन से मुंगेर जिले के सभी राजनेताओं ने अपना अभिभावक खो दिया है। उनके अंतिम दर्शन हेतु पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ वर्तमान राजद प्रत्याशी अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव,राजद नेता प्रो विनय कुमार सुमन, मो साहेब मलिक, मंटू शर्मा, संजय पासवान, नरेश सिंह यादव, गजेन्द्र हिमांशु आदि शामिल थे।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि टीकाकरण का सीधा संबंध रोग प्रतिरोधक क्षमता से होता है। टीकाकरण द्वारा शिशु को प्रतिरक्षित या संक्रामक रोगों के प्रतिरोधी क्षमता को विकसित करने के लिए किया जाता है। टीकाकरण बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाने में मदद करता है। टीकाकरण के फायदों को उजागर करने एवं जनमानस में जागरूकता फैलाने के लिए हर वर्ष 10 नवंबर को विश्व टीकाकरण दिवस का आयोजन किया जाता है.

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि संस्थागत और सुरक्षित प्रसव, प्रसूति महिला एवं नवजात शिशु के प्रसव और उसके बाद उचित देखभाल को लेकर सदर अस्पताल मुंगेर में नई जीएनएम नर्सों का छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। नई जीएनएम नर्सों के स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम अमानत के तहत इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन केयर इंडिया के सहयोग से किया गया है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें विस्तृत खबर।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि कोविड-19 को लेकर पीएचसी में होने वाले परिवार नियोजन ऑपरेशन (बंध्याकरण) और नसबंदी की सुविधा उपलब्ध है। हालाँकि, जनसंख्या स्थिरीकरण और लोगों की सुविधा के लिए पीएचसी में स्थाई और अस्थाई दोनों तरह की व्यवस्था की गई है। ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो और लोग अपनी सुविधा के अनुसार लाभ ले सकें। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत खबर।

वाहन चालको से छीन तय की गई सुनने के लिए क्लिक करें

अस्पताल में मरीजों को नहीं मिल रहा है कंबल जिले में ठंड ने दस्तक दे दी है।दिनों दिन तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। बावजूद इसके अभी तक सदर अस्पताल में मरीजों को कंबल नहीं मिल रहा है। वार्ड में भर्ती साधन संपन्न मरीज घर से कंबल मंगा कर ठंड से बचने का इंतजाम कर लेते हैं ,लेकिन गरीब तबके के रोगी को रात में ठंड से मुश्किल का सामना करना पड़ता है। 100 बेड वाले अस्पताल में एक वार्ड में भी मरीजों को कंबल नहीं दिया गया है। ऐसा लगता है कि मरीजों को कंबल के लिए और तापमान गिरने का इंतजार करना होगा।वहीं अस्पताल उपाधीक्षक डॉ निरंजन कुमार सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों को ठंड से बचने के लिए पर्याप्त संख्या में कंबल मौजूद है। रविवार को सभी वार्ड के इंचार्ज को लेटर जारी किया जाएगा कि वे मरीजों को कंबल उपलब्ध कराए।

डा अब्दुल रहमान के निधन पर शोक व्यक्त भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ जिला शाखा मुंगेर की ओर से जिला कार्यालय में डॉ राम लखन की अध्यक्षता में वयोवृद्ध एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अब्दुल रहमान के निधन होने पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा में संघ के सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किए। संघ के सचिव डॉक्टर एफ ए साबरी ने कहा कि डॉ रहमान हम चिकित्सकों के अभिभावक रहे हैं। उनके निधन होने से हम लोगों को एक अपूरणीय क्षति हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि डॉ रहमान के उत्कृष्ट सेवा के लिए मुंगेर में 2017 के वार्षिक सम्मेलन में उन्हें अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जा चुका है। शोक सभा में मुख्य रूप से डॉ गणेश शर्मा, डॉ अरुण कुमार ,डॉ राम पंडित आदि मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।