पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुंगेर के पूर्व विधायक विश्वनाथ गुप्ता का निधन रविवार को पटना में हो गया।उनका पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान मुंगेर के कौड़ा मैदान रविवार को शाम में पहुंचे। उनके दर्शन करने के लिए सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने पहुंचा। सोमवार के सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने राजद कार्यकर्ताओं के साथ उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। उनके पार्थिव शरीर पर श्री यादव ने पुष्प अर्पित किए।श्री यादव ने कहा कि पूर्व विधायक विश्वनाथ गुप्ता जी राजद के विधायक रहे हैं।वे हमलोगों के अभिभावक रहे हैं। उनके निधन से मुंगेर जिले के सभी राजनेताओं ने अपना अभिभावक खो दिया है। उनके अंतिम दर्शन हेतु पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ वर्तमान राजद प्रत्याशी अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव,राजद नेता प्रो विनय कुमार सुमन, मो साहेब मलिक, मंटू शर्मा, संजय पासवान, नरेश सिंह यादव, गजेन्द्र हिमांशु आदि शामिल थे।
