अस्पताल में मरीजों को नहीं मिल रहा है कंबल जिले में ठंड ने दस्तक दे दी है।दिनों दिन तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। बावजूद इसके अभी तक सदर अस्पताल में मरीजों को कंबल नहीं मिल रहा है। वार्ड में भर्ती साधन संपन्न मरीज घर से कंबल मंगा कर ठंड से बचने का इंतजाम कर लेते हैं ,लेकिन गरीब तबके के रोगी को रात में ठंड से मुश्किल का सामना करना पड़ता है। 100 बेड वाले अस्पताल में एक वार्ड में भी मरीजों को कंबल नहीं दिया गया है। ऐसा लगता है कि मरीजों को कंबल के लिए और तापमान गिरने का इंतजार करना होगा।वहीं अस्पताल उपाधीक्षक डॉ निरंजन कुमार सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों को ठंड से बचने के लिए पर्याप्त संख्या में कंबल मौजूद है। रविवार को सभी वार्ड के इंचार्ज को लेटर जारी किया जाएगा कि वे मरीजों को कंबल उपलब्ध कराए।