बिहार राज्य के जिला मुंगेर से रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि टीकाकरण का सीधा संबंध रोग प्रतिरोधक क्षमता से होता है। टीकाकरण द्वारा शिशु को प्रतिरक्षित या संक्रामक रोगों के प्रतिरोधी क्षमता को विकसित करने के लिए किया जाता है। टीकाकरण बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाने में मदद करता है। टीकाकरण के फायदों को उजागर करने एवं जनमानस में जागरूकता फैलाने के लिए हर वर्ष 10 नवंबर को विश्व टीकाकरण दिवस का आयोजन किया जाता है.