डा अब्दुल रहमान के निधन पर शोक व्यक्त भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ जिला शाखा मुंगेर की ओर से जिला कार्यालय में डॉ राम लखन की अध्यक्षता में वयोवृद्ध एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अब्दुल रहमान के निधन होने पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा में संघ के सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किए। संघ के सचिव डॉक्टर एफ ए साबरी ने कहा कि डॉ रहमान हम चिकित्सकों के अभिभावक रहे हैं। उनके निधन होने से हम लोगों को एक अपूरणीय क्षति हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि डॉ रहमान के उत्कृष्ट सेवा के लिए मुंगेर में 2017 के वार्षिक सम्मेलन में उन्हें अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जा चुका है। शोक सभा में मुख्य रूप से डॉ गणेश शर्मा, डॉ अरुण कुमार ,डॉ राम पंडित आदि मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।