बिहार राज्य के जिला मुंगेर से रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि कोविड-19 का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। वहीं मौसम भी बदल रहा है। त्योहारों का मौसम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में विशेष रूप से सतर्क और सावधान रहना जरूरी है । तत्काल सतर्कता ही कोविड-19 से बचाव का सबसे आसान और बेहतर उपाय है। इसके लिए हमें नियमित रूप से मास्क का उपयोग करना होगा। हमेशा दो गज की शारीरिक - दूरी बनाए रखनी होगी । इसके लिए लोगों को जागरूक भी करना होगा। ताकि खुद के साथ - साथ पूरा समाज भी संक्रमण के दायरे से दूर रहे। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत रिपोर्ट।
