19 केंद्रों पर 19981 परीक्षार्थी देंगे इंटर की परीक्षा ,तैयारी में जुटा विभाग 2021 के फरवरी महीने में शुरू होने वाली इंटरमीडिएट की परीक्षा की सूची जारी होने के बाद शिक्षा विभाग परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। हालांकि मतगणना के बाद में इसमें गति आने की उम्मीद है ।इस बार होने वाले इंटर की परीक्षा में 19991 छात्र- छात्राएं परीक्षा देंगे ।जिसमें छात्रों की संख्या 10555 है । जबकि छात्राओं की संख्या 9424 है। परीक्षा में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर इंतजाम किए जाएंगे ,ताकि परीक्षार्थी को संक्रमण का खतरा नहीं हो ।साथ ही परीक्षार्थियों को नए नियमों से भी गुजरना होगा। केंद्र के गेट पर सैनिटाइजर की व्यवस्था भी होगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार चौधरी ने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा में कोविड नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। मतगणना के बाद प्राचार्य और वीक्षकों की बैठक बुलाई जाएगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
