हवेली खरगपुर के मानपुर गांव में काली पूजा को लेकर मां काली की मूर्ति बनाने में जुटे मूर्तिकार
कृषि बुलेटिन इस सप्ताह आसमान साफ रहेंगे। बारिश होने की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कोई चेतावनी नहीं दी गई है। उक्त जानकारी हमें केवीके वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने दिया।
चीन से निर्मित सामानों का बहिष्कार होने से कुम्हारों का चाक तेजी से चलने लगी है विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुने 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुनें और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया साझा करें यदि आप स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी-बड़ी खबर को ऐप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद
तारापुर प्रखंड से रमन सक्सेना की रिपोर्ट:-पीसीसी रोड बनाया गया बता दें कि मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड के बेल बीमा और शाहपुर को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग को पीसीसी रोड बनाया गया और बताते चले कि कई वर्षों से चल रहे जर्जर सड़क होने से आवागमन करने वाले व्यक्ति को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन इस बार नई सड़क बन जाने से राहगीर राहत की सांस ली मालवणी के लिए तारापुर प्रखंड से:- रमन सक्सेना की रिपोर्ट विशेष जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
बिहार विधानसभा चुनाव का अहम मुद्दा रोजगार. बिहार विधानसभा चुनाव का अहम मुद्दा रोजगार है आम लोगों को ऐसा शासन चाहिए जिसमें युवाओं को आसानी से नौकरी मिल सके बेरोजगारों को बाहर जाने से मुक्ति मिल सके अधिकांश युवा सरकारी नौकरी को वरीयता देते हैं ऐसे में इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में बेरोजगारी एवं विकास का मुद्दा बनना शुभ संकेत माना जा रहा है प्रचार के दौरान कोई गठबंधन 10 लाख तो कोई 19 लाख नौकरियां देने का वादा तो कर रही है इसी तरह विभिन्न पार्टियां विधानसभा क्षेत्र की समस्याएं दूर करने एवं वह विकास की किरण लाने की भी घोषणा कर रही हैं ऐसे में युवा सहित विभिन्न वर्गों के मतदाताओं का उनकी ओर आकृष्ट होना स्वभाविक है बरहाल जरूरी है कि चुनाव के पहले की जा रही घोषणाएं सरकार बनने के बाद पूरे हो तभी समूह का कल्याण हो सकेगा
मुंगेर में 26 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर पुलिस द्वारा निर्मम गोलीकांड एवं लाठीचार्ज के दोषी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने से उत्तेजित लोगों द्वारा जो घटना 29 अक्टूबर को घटी उसके आलोक में जिला राजद मुंगेर के अध्यक्ष देवकीनंदन सिंह की अध्यक्षता में 6 सदस्य प्रतिनिधि मंडल मुंगेर के डीआईजी मनु महाराज से मिलकर एवं उनसे वार्ता कर एक मांग पत्र उन्हें समर्पित किया। विस्तृत खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
राजद का एक शिष्टमंडल ने मिला डीआईजी मनु महाराज से 26 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन गोलीकांड एवं 29 अक्टूबर को दोषी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने से उत्तेजित लोगों द्वारा जो घटना घटी उनके आलोक में जिला राजद अध्यक्ष देवकीनंदन सिंह की अध्यक्षता में 6 सदस्य प्रतिनिधि मंडल मुंगेर के डीआईजी मनु महाराज से मिलकर एवं उनसे वार्ता कर एक मांग पत्र उन्हें समर्पित किया। जिसमें 26 अक्टूबर की घटना की जांच सीबीआई से कराने एवं घटना में संलिप्त पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी द्वारा बड़ी दुर्गा मां का डोली उठाने वाले कहारों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उसे पदच्युत एवं उसकी गिरफ्तारी करने की मांग एवं 29 अक्टूबर को घटित घटनाओं में बड़ी दुर्गा पूजा समिति शादीपुर ,दुर्गा पूजा समिति संकरपुर एवं दुर्गा पूजा समिति श्यामपुर के कार्यकर्ताओं के विरुद्ध किए गए मुकदमा को वापस लेने की मांग की गई। डीआईजी ने प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया कि 26 अक्टूबर को हुई गोलीकांड एवं लाठीचार्ज के लिए दोषी किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह कितना भी बड़ा पुलिस पदाधिकारी क्यों न हो ।उन्होंने कहा पूजा समिति के सदस्यों पर जो एफआईआर हुआ है उसकी गिरफ्तारी पर हमने रोक लगा दिया है तथा सारी घटना की बारीकी से जांच कर निर्दोष लोगो का नाम एफआईआर से हटाया जाएगा एवं दोषी को माफ नहीं किया जाएगा ।प्रतिनिधि मंडल में जिला राजद मुंगेर के अध्यक्ष देवकीनंदन सिंह ,जिला राजद के उपाध्यक्ष प्रोफेसर विनय कुमार सुमन ,मंटू शर्मा, संजय पासवान, जिला महासचिव सह मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार यादव, महा नगर युवा राजद मुंगेर के अध्यक्ष आदर्श कुमार राजा शामिल थे।
शराब,अपराध,भ्रष्टाचार रोकना नए डीएम,एसपी के लिए टेढ़ी खीर। मुंगेर। जिले में दो अफसर आए थे। जो लोगों के जुबान पर आज भी याद तरोताजा है। जिनका नाम था डीएन गौतम एवं शिवदीप लांडे। जिन्होंने मुंगेर जिला के अपराधियों को सेत दिया था तथा इन दोनों के नाम से अपराधियों की रूह कांपती थी। डीएन गौतम ने गोयनका मामले में राष्ट्र को कानूनी शक्ति का एहसास कराया। वहीं शिवदीप लांडे ऐसे जांबाज अफसर थे कि घटना होने के साथ ही स्थल पर पहुंच जाते थे और थाना प्रभारी बाद में आते थे। एसपी लिपि सिंह लेडी सिंघम बनना चाही लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इनके सेवाकाल में खुलेआम शराब माफिया सक्रिय रहे और भ्रष्टाचार चरम पर रहा। वही अन्य कार्यालयों में कार्य कराने के लिए सिक्के उछालने पड़ते हैं। पदाधिकारी मुंगेर में आते हैं बहुत ही शरीफ होते हैं । लेकिन यहां के आबोहवा में इस तरह जहर घुला हुआ है कि संबंधित कर्मी सारा राह दिखा देते हैं।थाना प्रभारी का तो स्थानांतरण होता है,लेकिन वसूली करने वाले कर्मियों का स्थानांतरण नहीं होता हैंं। जिससे वसूली की प्रक्रिया जारी रहती है और भ्रष्टाचार मिटते मिटते रुक जाता है। ड्राइवरों का स्थानांतरण नहीं होता है। यदि हस्तांतरण होता भी है तो एक दूसरे थाने में किया जाता हैं। जिससे सिक्के की वसूली एक दूसरे को सौंप देते हैं। इस संदर्भ में सीपीआई नेता मुरारी प्रसाद ने आरोप लगाया कि लिपि सिंह के शासन में शराब माफियाओं का मन इतना बढ़ा कि नयागांव क्षेत्र में रोड और गली कुची में लोग शराब पीने लगे थे जिससे आम ग्रामीण परेशान थे। पूर्व में रहे कई आर्म्स तस्कर भी शराब धंधे से जुड़े हुए हैं दर्जनों जनप्रतिनिधि शराब बेचने में लिप्त है। पुलिस यदि मोबाइल जांच करें तो कई वार्ड आयुक्त और नामी गामी जनप्रतिनिधि सलाखों के पीछे होंगे लेकिन सिक्के की खनक से शराब की बू भारी पड़ रही है। और जिन्हें शराब रोकने का जिम्मा दिया गया वो सिक्के खनकाने में मस्त हैं अकेले बट्टीपाड़ा में दो दर्जन युवक शराब धंधा को आत्मसात कर लिया है जिसमें दो नेता भी शामिल है। कई रेलकर्मी शराब का शौक रखते हैं। इन सबों को माफिया शराब पहुंचाते हैं और शराब माफिया जिन्हें शराब पीनी होती है। यही रेलकर्मी उन्हें शराब भी पड़ोसते हैं। बद्दीपारा शिवाला के पास, ठाकुरबारी रोड, रेलवे सिनेमा के पीछे एक डॉक्टर के समीप रेलकर्मी का पुत्र सहित अनेकों लोग खुलेआम शराब बेचते हैं और गली कुची में शराब भी पीते हैं। मजे की बात है कि वार्ड आयुक्त आलोक कुमार ने सीसीटीवी कैमरा लगाया है।अगर इसकी निगेबानी की जाए तो समय के अनुसार अनेकों माफिया नंगे हो जाएंगे। वार्ड आयुक्त ने चस्पा दिया है कि आप सीसीटीवी की निगरानी में है। यह सीसीटीवी दर्जनों युवकों को सलाखों के पीछे पहुंचा सकता है। पुलिस को आसपास की सीसीटीवी भी जांच करनी चाहिए गंभीर बात यह है कि थाना के बाँए बगल गली में शराब सप्लायर है तथा दुर्गा स्थान के आसपास शराब सप्लायर के अलावा अवैध लॉटरी जुए का भंडार है। डीडी तुलसी रोड के एक दुकान में रात में भी शराब चोरी छुपे बेची जाती है। अलावे मोहन चौराहा,दरियापुर, रेलवे टेंपरोरी कॉलोनी,रामपुर, दौलतपुर, छोटी दौलतपुर,वलीपुर,लक्ष्मणपुर,फरीदपुर, आशिकपुर,केशोपुर,माताडीह,लोको गेट,मोहनपुर, मसोमात तालाब रोड,स्टेशन आसपास।
विपक्षी जीते तो नगर परिषद पर गाज गिरना तय है। मुंगेर। भ्रष्टाचार में लिप्त नगर परिषद जमालपुर ने 15 साल के जदयू शासनकाल में शुद्ध जल आम जनता को मुहैया नहीं करा पाई है। जो 2020 के चुनाव में जमकर मुद्दा बना और विपक्षी ने इसे इस कदर लोका कि यह मुद्दा वर्तमान जदयू मंत्री शैलेस कुमार पर भारी पड़ गए। वही नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी पर भी गाज गिरना तय माना जा रहा है। क्योंकि विपक्षी ने स्पष्ट कहा कि यदि जमालपुर की जनता मुझे बहुमत दिलाती है, तो नगर परिषद टैक्स का पुनर्मूल्यांकन होगा । जो एक गंभीर मामला है और विपक्ष ने इसे इस कदर लोका की पूरे शहर में यह चर्चा का विषय बन गया। बता दूं कि 15 वर्षों के शासनकाल में जदयू मंत्री शैलेश कुमार आम जनता को टैक्स के मामले में आज तक राहत नहीं दे पाया हैंं। जो गंभीर मामला है। अनेकों आंदोलन हुए सभी पार्टी के लोग आंदोलन कर हार गए लेकिन नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ,एक कर्मचारी एवं मंत्री भारी पड़े इसी मुद्दे को विपक्ष के लोजपा नेता दुर्गेश सिंह एवं कांग्रेस नेता अजय कुमार सिंह ने लोक लिया और घर घर जाकर टैक्स कम करने की वकालत की एवं वोट मांगा । यदि यह दोनों में कोई जीत जाते हैं। नगर परिषद पर गाज गिरना तय है। इधर चिराग पासवान खुलेआम भ्रष्टाचार का आरोप सरकार पर लगा रहे हैं। वैसे जमालपुर की जनता टैक्स, जल, स्वास्थ्य, दांत खिशोर रोड से परेशान हैं।
