बिहार राज्य के जिला मुंगेर से रमन सक्सेना मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि कई वर्षों से चल रहे जर्जर सड़क होने के कारण राहगीर परेशान थे। मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड के शाहपुर गांव में कई वर्षों के बाद सड़क बनाने का कार्य शुरू किया गया और सड़क का कार्य शुरू होने से राहगीर राहत की सांस लिए। वही कुछ ग्रामीणों का कहना है कि जब जब चुनाव का टाइम आता है तभी कोई भी कार्य करवाया जाता है। इसके पहले कोई भी पदाधिकारी देखने तक भी नहीं आते है,जब वोट लेने का समय आता है तभी कोई भी कम करवाया जाता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विधानसभा चुनाव के बाद 10 नवंबर को होने वाली मतगणना को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी रचना पाटिल ने विभिन्न कोषांग के नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों भी मौजूद थे ।बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं एसपी ने सभी कोषांगो के नोडल पदाधिकारियों के साथ विधानसभा 2020 में डाले गए मतों की गिनती को लेकर मतगणना के दौरान दायित्व और कार्यो की विस्तार पूर्वक समीक्षा की ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

इंदिरा व पटेल ने राष्ट्र को सबल बनाया - सुमन।

डीएम व एसपी ने शहरवासियों से मिलकर विधि व्यवस्था पर की बातचीत - अनुराग के परिजनों से भी डीएम व एसपी ने कुशल क्षेम पूछा -दीपावली एवं छठ पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए लोगों से की अपील फोटो: मुंगेर। जिला पदाधिकारी मुंगेर एवं पुलिस अधीक्षक मुंगेर ने मृतक अनुराग के परिजनों से मिलकर कुशल क्षेम पूछा। भागलपुर जिले में इलाज रथ घायल व्यक्ति एवं उनके परिजनों से दूरभाष पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्हें हर संभव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। बेहतर इलाज के लिए एवं उनके सतत निगरानी हेतु डीपीएम स्वास्थ्य की भी भागलपुर मेडिकल कॉलेज में प्रतिनियुक्ति की गई है । उन्होंने बताया कि वे अब तेजी से उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहे हैं । सदर अस्पताल मुंगेर में घायल व्यक्तियों का इलाज चल रहा है। जिला पदाधिकारी ने वहां जाकर लोगों से मुलाकात की तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दिशा निर्देश भी दिया गया। लोगों में विश्वास भरने के लिए जिला पदाधिकारी मुंगेर एवं पुलिस अधीक्षक मुंगेर द्वारा शहर में भ्रमण किया गया। दुकाने खुल गई है । जनजीवन सामान्य हो चली है। जिला प्रशासन आमजन से अपील करता है कि किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें । जिला प्रशासन पूरी तरह से जिला वासियों के प्रति संवेदनशील है। संग्रहालय सभागार में शुक्रवार को केंद्रीय प्रतिमा विसर्जन समिति, चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं अन्य शहर के प्रबुद्ध गणमान्य व्यक्तियों के साथ नवनियुक्त जिला पदाधिकारी रचना पाटिल एवं पुलिस अधीक्षक मानव जीत सिंह ढिल्लो ने विधि व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक की । उन्होंने सभी का परिचय प्राप्त करते हुए घटी घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए सभी से सुझाव भी प्राप्त किया। साथ ही दीपावली एवं छठ पर्व में शांतिपूर्ण व्यवस्था कायम रखने की दिशा में बातचीत की। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि हम सभी को आपसी भाईचारा और समन्वय के साथ मिलजुल कर काम करना है । उन्होंने सकारात्मक सहयोग के लिए समितियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि किसी भी समिति का कार्यकर्ता समिति का केंद्र बिंदु होता है, जिनमें उत्साह के साथ अनुशासन आवश्यक है। समाज में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अनुशासन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। दीपावली एवं छठ पर्व में जिले की परंपरा एवं व्यवस्था की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा नियम पूर्वक व्यवस्था कायम की जाएगी। घाटों की साफ-सफाई एवं समिति सदस्यों को नियमानुकुल परिचय पत्र दिया जाएगा। उन्होंने पुण: सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि नियमित रूप से शांति समिति की बैठक होती रहेगी।

कैंडल मार्च निकाल अनुराग के हत्यारों को फांसी की सजा दिए जाने की उठी मांग फोटो: मुंगेर, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई पुलिसिया गोलीवारी में अनुराग पोद्दार की मौत के विरोध में शुक्रवार को बेकापुर स्थित अनुराग के आवास से कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व अनुराग की बहन खुद कर रही थी। मार्च में शामिल सैकड़ों लोग अनुराग की मौत की सीबीआई से जांच कराए जाने, गोलीबारी में संलिप्त सभी अधिकारियों पर 302 का मुकदमा दर्जकर अविलंब सजा दिए जाने आदि की मांग कर रहे थे। कैंडल मार्च बेकापुर से निकालकर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए विजय चौक पर पहुंचकर समाप्त हुआ। जहां पर मार्च में शामिल सदस्यों ने दो मिनट मौन रखकर अनुराग की मृतत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया व उसे श्रद्धांजलि दी। जुलूश में काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि वैश्विक महामारी कोरोना काल के कारण बढ़ती बेरोजगारी ने लोगों का जीना वमुश्किल कर रखा है और लोगों की कमाई का रास्ता खत्म हो चुकी है तो ऐसी स्थिति में इस बढ़ती महंगाई ने कमर ही तोड़ डाली है यहां तक की गरीबों का मुख्य भोजन हुआ करता था प्याज नमक और आलू जो आज गरीबों की थाली से भी गायब होने लगा है प्याज को बिना काटे ही आंसू निकाल रहा है प्याज से ही गरीबों का भोजन हुआ करता था जो आज अमीरों के किचन में तड़का लगता है लेकिन प्याज के दाम बढ़ने से जायके का स्वाद ही बदल गया है 15 दिन पहले बिकने वाला प्याज जो ₹60 किलो बिक रहा था आज वह ₹80 किलो बिक रहा है वहीं अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़ने से आम आदमी की थाली से हरी सब्जियां गायब होने लगी है खासकर बिहार राज्य के मुंगेर जिले में सब्जियों के दाम में एकदम से इतना दाम बढ़ गया है कि कम आय वाले परिवारों के लिए हरी सब्जी खरीद कर खाना मुश्किल हो रहा है इस कारण रसोई का बजट पूरी तरह से गङबरा गया है वहीं लहसुन और मिर्च के दाम थोड़े कम होने के बाद भी महिलाओं को कोई ज्यादा राहत नहीं मिली है क्योंकि गरीबों का भोजन नमक प्याज के अलावा कम से कम दाल रोटी भी हो जाता था लेकिन दाल के दाम भी बहुत ज्यादा बढ़ जाने के कारण अब दाल रोटी भी खा पाना बहुत ही कठिन हो चुका है धन्यवाद

मुंगेर में बड़ी प्रतिमा विसर्जन के दौरान जो घटना घटित हुई इस पर समाजसेवी राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग संघ एवं राष्ट्रीय महिला सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुंगेर वासियों से शांति की अपील की विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाली के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबर सुनी 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुनें और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया साझा करें यदि आप स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को सुनाएं और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या यह प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद

मूर्ति विसर्जन गोली काण्ड से जुड़े सूचना दे सकते हैं मगध प्रमंडल आयुक्त को मुंगेर में मूर्ति विसर्जन गोली काण्ड के जांच हेतु मगध प्रमंडल के आयुक्त मुंगेर सर्किट हाउस में ठहरे हुए हैं। इस घटना से जूड़े कोई सूचना, जानकारी एवं सुझाव लिखित ,वाट्स अप या मेल आईडी पर 31 अक्टूबर के शाम 6 बजे तक दे सकते हैं।

• समस्या होने पर नजदीकी चिकित्सक से संपर्क करें • धूम्रपान एवं अन्य नशीली चीजों के इस्तेमाल से बचें पटना / 28 अक्तूबर। जिले में कोरोना के नये संक्रमितों की संख्या में गिरावट दर्ज़ की गई है । सर्दियों के मौसम में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर और कोरोना संक्रमण से उबर चुके लोगों को भी खास एहतियात बरतने की आवश्यकता है। उन्हें चाहिए कि सरकार द्वारा दिये गये गाइडलाइन का कठोरता से पालन करें। कोरोना से रिकवर हुए लोगों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने पोस्ट कोविड-19 मैनेजमेंट प्रोटोकॉल जारी किया है। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत खबर।

मुंगेर की घटना को लेकर तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर सवाल उठाया उन्होंने कहा कि जनरल डायर बनने का इजाजत किसने दिया बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है मुंगेर की घटना को हाईकोर्ट के रिटायर जज के देखरेख में जांच हो तेजस्वी यादव ने कहा वीडियो में देख कर ऐसा लग रहा है कि जानबूझकर प्रशासन अपना पावर का इस्तेमाल कर रहा है उन्होंने कई प्रकार का सवाल बिहार सरकार पर उठाया